सात राज्यों में बाढ़-लैंडस्लाइड से 56 मौतें:हिमाचल में लोग अगले 24 घंटे घर से बाहर न निकलने की हिदायत , दिल्ली में यमुना नदी में बाढ़ का खतरा

सात राज्यों में बाढ़-लैंडस्लाइड से 56 मौतें:हिमाचल में लोग अगले 24 घंटे घर से बाहर न निकलने की हिदायत , दिल्ली में यमुना नदी में बाढ़ का खतरा

Newspoint24/newsdesk/एजेंसी इनपुट के साथ

 

नई दिल्ली। दिल्ली, पंजाब और हिमाचल सहित देश के उत्तरी राज्यों में बारिश से बाढ़ जैसे हालात हैं। पिछले 24 घंटे में सात राज्यों में लैंडस्लाइड और बाढ़ की अलग-अलग घटनाओं में 56 मौतें हुई हैं।

मनाली में बारिश का 52 साल का रिकॉर्ड टूटा है। हिमाचल CM ने लोगों से अगले 24 घंटे घर में रहने को कहा है। प्रदेश में कई नदी-नहरें खतरे के निशान से ऊपर हैं। 2 जगह बादल फटा है।

कुल्लू में ब्यास के साथ पार्वती और तीर्थन नदी भी उफान पर है। प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में 60 गाड़ियां पानी के तेज बहाव में बह गईं। वहीं कुल्लू के कसौल में 6 गाड़ियां पानी में बह गईं।

पंजाब में सतलुज दरिया के पास बसे 15 से 20 गांव खाली करा लिए गए हैं। वहीं लेह-लद्दाख में भारी बारिश के चलते 450 साल पुराना घर गिर गया। हिमाचल में 46 घर जमींदोज हो गए।

देश की कुल बारिश अब सामान्य से अधिक हाे गई है। 9 जुलाई तक सामान्य बारिश 239 मिमी होती थी। अब आंकड़ा इसे पार कर 243 मिमी हाे गया है, जाे 2% ज्यादा है।

दिल्ली में बारिश का 41 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। गुरुग्राम में सड़कें नदी बन गईं। यमुना में बढ़ते जलस्तर को लेकर चेतावनी दी गई है। यह खतरे के निशान के करीब पहुंच चुकी है।

पिछले 24 घंटों में 56 मौतेंं, सबसे ज्यादा यूपी में

राज्य मौतें
यूपी 34
हिमाचल 7
उत्तराखंड 6
जम्मू-कश्मीर 4
पंजाब 3
राजस्थान 1
दिल्ली 1
कुल 56

मौसम से जुड़े अपडेट्स...

  • दिल्ली में यमुना नदी का वॉटर लेवल खतरे के निशान के करीब पहुंचा।
  • अमरनाथ यात्रा को लगातार तीसरे दिन जम्मू के रास्ते रोक दिया गया।
  • पंजाब के लुधियाना में भारी बारिश के चलते सोमवार को स्कूल बंद।
  • मध्य प्रदेश में नर्मदा नदी में फंसे चार लोगों को NDRF ने रेस्क्यू किया।
  • दिल्ली में भारी बारिश को देखते हुए सीएम केजरीवाल ने बैठक की।
  • हरियाणा में NDRF बुलाई गई, CM की इमरजेंसी मीटिंग में फैसला।
  • पंजाब में 13 जुलाई तक सभी सरकारी, एडेड और प्राइवेट स्कूल बंद।
  • दिल्ली हाईकोर्ट में कोर्ट रूम में पानी लीकेज के चलते उन्हें शिफ्ट किया गया।
  • हिमाचल में बीजेपी ने हेल्पलाइन नंबर 01772831893-9317221289 जारी किए।

अगले 24 घंटे कैसे रहेंगे…

इन राज्यों में तेज बारिश होगी: राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, बिहार, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, गोवा, कर्नाटक और केरल।

इन राज्यों में हल्की बारिश होगी: तमिलनाडु, तेलंगाना, महाराष्ट्र और झारखंड में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

अलग-अलग राज्यों से मानसून की तस्वीरें...

जालंधर के फिल्लौर में पंजाब पुलिस एकेडमी के अंदर पानी घुस गया। पार्किंग में खड़ी दो दर्जन के करीब गाड़ियां पानी में डूब गईं।

जालंधर के फिल्लौर में पंजाब पुलिस एकेडमी के अंदर पानी घुस गया। पार्किंग में खड़ी दो दर्जन के करीब गाड़ियां पानी में डूब गईं।

हिमाचल प्रदेश में कुल्लू बस स्टैंड के पास नदी में उफान।

हिमाचल प्रदेश में कुल्लू बस स्टैंड के पास नदी में उफान।

मंडी के थुनाग इलाके में बारिश का पानी और कीचड़ मार्केट में घुस गया।

मंडी के थुनाग इलाके में बारिश का पानी और कीचड़ मार्केट में घुस गया।

पंजाब के आनंदपुर साहिब में आई बाढ़ का एरियल व्यू।

पंजाब के आनंदपुर साहिब में आई बाढ़ का एरियल व्यू।

हिमाचल के मनाली में भारी बारिश से गाड़ी पानी में बह गई।

हिमाचल के मनाली में भारी बारिश से गाड़ी पानी में बह गई।

मंडी जिले में ब्यास नदी में तेज बहाव के चलते पुल पानी में बह गया।

मंडी जिले में ब्यास नदी में तेज बहाव के चलते पुल पानी में बह गया।

शिमला में भारी बारिश के बाद लैंडस्लाइड हुई।

शिमला में भारी बारिश के बाद लैंडस्लाइड हुई।

दिल्ली में दो दिनों से भारी बारिश जारी है। इसके चलते सड़क पर जलभराव हो गया।

दिल्ली में दो दिनों से भारी बारिश जारी है। इसके चलते सड़क पर जलभराव हो गया।

दिल्ली की PWD मंत्री आतिशी अधिकारियों संग यमुना नदी पहुंची।

दिल्ली की PWD मंत्री आतिशी अधिकारियों संग यमुना नदी पहुंची।

चंडीगढ़ सचिवालय भी पानी से लबालब भर गया। कई गाड़ियां इसमें डूब गईं।

चंडीगढ़ सचिवालय भी पानी से लबालब भर गया। कई गाड़ियां इसमें डूब गईं।

राजस्थान के अजमेर में भारी बारिश से सड़क पर गाड़ियां फंस गईं। कई घरों में पानी भर गया।

राजस्थान के अजमेर में भारी बारिश से सड़क पर गाड़ियां फंस गईं। कई घरों में पानी भर गया।

सोमवार सुबह बालटाल बेस कैंप से भी अमरनाथ यात्रा दोबारा शुरू हो गई। बारिश के चलते यात्रा तीन दिन बंद रही।

सोमवार सुबह बालटाल बेस कैंप से भी अमरनाथ यात्रा दोबारा शुरू हो गई। बारिश के चलते यात्रा तीन दिन बंद रही।

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर के डुडू क्षेत्र में बारिश के चलते तीन क्षेत्रों को जोड़ने वाला पुल बह गया।

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर के डुडू क्षेत्र में बारिश के चलते तीन क्षेत्रों को जोड़ने वाला पुल बह गया।

Share this story