साप्ताहिक राशिफल 5 से 11 जून 2023: कौन लगाएगा अस्पताल के चक्कर-किसका बढ़ेगा बैंक बैलेंस? जानें ज्योतिषाचार्य से

weekly horoscope

Newspoint24/ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी 

 

मेष साप्ताहिक राशिफल (Aries Weekly Horoscope June 2023)
ये सप्ताह अपेक्षाकृत ठीक रहेगा। पुरानी योजनाएं पूरी होंगी। परिजनों के किसी बात पर मनमुटाव हो सकता है। गुस्से पर काबू रखने की कोशिश करें। कोई प्रिय वस्तु मिल सकती है या कोई आपको सरप्राइज दे सकता है। कागजों को संभालकर रखें, नहीं तो बाद में इन्हें ढूंढने में परेशानी होगी। सेहत पहले से ठीक रहेगी। संतान से खुशी मिलेगी।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल (Taurus Weekly Horoscope June 2023)
इस सप्ताह किसी यात्रा की योजना बनेगी। स्टूडेंट्स के लिए ये सप्ताह ठीक रहेगा। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। दोस्तों की सलाह काम आएगी। परिजनों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। बिजनेस के लिए नया प्लान बनाएंगे। धन लाभ के योग इस समय बन रहे हैं। माता-पिता की सेहता का ध्यान रखें। अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल (Gemini Weekly Horoscope June 2023)
आपको कई सफलताएं मिलेंगी, जिनका आप आनंद लेंगे। पैसों के मामले में उतार-चढ़ाव आ सकता है। लव लाइफ की स्थिति बहुत ही गंभीर रहेगी। किसी बात को लेकर भय बना रहेगा। इस सप्ताह अटका हुआ पैसा आपको मिल सकता है। बच्चों के साथ मौज-मस्ती करने का समय है। सरकारी कामों में फायदा होगा। समय का सदुपयोग कर पाएंगे।

कर्क साप्ताहिक राशिफल (Cancer Weekly horoscope June 2023)
इस सप्ताह आप भाग्यशाली रहेंगे। आपकी कड़ी मेहनत और समर्पण को सराहना मिलेगी। हो सकता है आपको कुछ कामों में अपने मित्रों और सहकर्मियों से कोई मदद न मिले, लेकिन फिर भी आप हर चुनौती का सामना आसानी से कर पाएंगे। खुद पर विश्वास रखें और आगे बढ़ते रहें। किसी से कोई विवाद न करें न ही दूसरों को कोई सलाह दें।

सिंह साप्ताहिक राशिफल (Leo Weekly Horoscope June 2023)
इस सप्ताह आपको मानसिक शांति मिलेगी। आपकी दिनचर्या में बदलाव आएगा। रिश्तेदारों और दोस्तों से मिलना-जुलना होगा। घर में शादी समारोह हो सकता है। कोई बात आपको दुखी कर सकती है। इस सप्ताह आप थोड़े उत्तेजित हो सकते हैं और वाद-विवाद में पड़ सकते हैं। इसलिए शांत रहें और बस अपना काम करते रहें। सेहत पहले से ठीक रहेगी।

कन्या साप्ताहिक राशिफल (Virgo Weekly horoscope June 2023)
प्रेम संबंधों के लिहाज से यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। यदि आप किसी नए रिश्ते की शुरुआत करने जा रहे हैं तो उसमें आपको सफलता मिलेगी। अपनी समस्या का समाधान खोजने के लिए धैर्यपूर्वक प्रयास करें। घर की सुरक्षा को लेकर भी सावधान रहें। कुछ बातों को लेकर आपका मूड बदल सकता है। इस वजह से आपका किसी काम में मन नहीं लगेगा।

तुला साप्ताहिक राशिफल (Libra Weekly Horoscope June 2023)
इस सप्ताह इन लोगों को थोड़ा संघर्ष करना पड़ेगा। निगेटिव परिस्थितियां आपके सामने खड़ी हो ससकती हैं। यह समय धैर्य रखने का है, घबराने का नहीं। दोस्तों और रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। सेहत पहले से ठीक रहेगी। आर्थिक स्तिथि थोड़ी विकट रहेगी। दूसरों के मामलों में टांग न अड़ाएं। सप्ताह के अंत तक स्थिति आपके पक्ष में आ जाएगी।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल (Scorpio Weekly Horoscope June 2023)
इस सप्ताह आपका पार्टनर से विवाद हो सकता है। परिवार में छोटे-मोटे विवाद होते रहेंगे तो घर में तनाव का वातावरण रहेगा। इस हफ्ते आप नए घर के निर्माण के बारे में सोच सकते हैं। कोई अच्छी खबर घर का वातावरण सुधार हो सकती है। बिजनेस और नौकरी की स्थिति सामान्य रहेगी। धन लाभ के योग बन सकते हैं। सेहत पहले से ठीक रहेगी।

धनु साप्ताहिक राशिफल (Sagittarius Weekly Horoscope June 2023)
इस सप्ताह आपको पैसों की काफी बचत होगी। बिजनेस में नए तरीके अपनाने से फायदा होगा। लव लाइफ के लिए यह सप्ताह खास रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में अपने दिल की बात कहने का मौका मिलेगा। करियर में सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। नौकरी में प्रमोशन और इंक्रीमेंट के योग बन रहे हैं। अधिकारियों की सलाह काम आएगी।

मकर साप्ताहिक राशिफल (Capricorn Weekly Horoscope June 2023)
इस सप्ताह जॉब में प्रमोशन हो सकता है। आपकी कई इच्छाएं भी पूरी होंगी। ऑफिस में वरिष्ठों का साथ मिलेगा। चतुराई और सूझबूझ से कई मामलों में सफलता मिलेगा। काम समय पर कर पाएंगे, टारगेट भी पूरे होंगे। संपत्ति से जुड़े मुद्दे फिर से परेशान कर सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी। वैवाहिक जीवन में असंतोष की स्थिति रहेगी। बच्चों की सफलता से खुशी मिलेगी।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल (Aquarius Weekly Horoscope June 2023)
इस सप्ताह लव लाइफ में तनाव हो सकता है। किसी भी मामले में जल्दबाजी न करें। बातचीत के जरिए समस्याओं का हल निकालें। नौकरी में सहकर्मियों से विवाद हो सकता है। परीक्षा परिणाम स्टूडेंट के चेहरे पर खुशी ला सकता है। विज्ञान के क्षेत्र में शोध कर रहे छात्रों को विशेष सफलता मिलेगी। पुरानी संपत्ति से फायदा होगा। वाहन सावधानी से चलाएं।

मीन साप्ताहिक राशिफल (Pisces Weekly Horoscope June 2023)
इस सप्ताह काम को लेकर तनाव रह सकता है। यदि आप कोई गैरकानूनी काम करते हैं तो उसे जल्द से जल्द छोड़ दें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। इस सप्ताह आप शांत रहकर रिश्ते निभाने में सफल रहेंगे। ऑफिस या घर में कुछ तनाव महसूस हो सकता है। पुराने विवाद फिर से सामने आ सकते हैं। लव लाइफ को लेकर आपके सावधान रहना होगा।

Share this story