शुक्र ग्रह करेंगे वृष राशि में प्रवेश : 3 राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है

Zodiac change of Venus

 

ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी

 

WeeklyHoroscope

शुक्र ग्रह करेंगे वृष राशि में प्रवेश-

Venus Transit In Taurus: वैदिक ज्योतिष में शुक्र को वैभव, धन, ऐश्वर्य, भौतिक सुख और लग्जरी का कारक माना जाता है। इसलिए जब भी शुक्र ग्रह की चाल में बदलाव होता है। तो इन सेक्टरों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि शुक्र ग्रह 12 घंटे बाद अपनी स्वराशि वृष में गोचर करने जा रहे हैं। जिससे 3 राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली कौन सी हैं…

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से पंचम भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समस आपको संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ होगा। वहीं आपका हर मामले में अपने परिवार के लोगों से पूरा सहयोग और आर्थिक लाभ भी मिलेगा। वहीं अगर आपका प्रेम संबंध में सफलता मिल सकती है। साथ ही प्रेम संबंध विवाह में तब्दील हो सकता है। वहीं इस समय आपकी आय में इजाफा हो सकता है।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन कन्या राशि के जातकों अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली के नवम भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको किस्तम का साथ मिलेगा। साथ ही  इस अवधि में नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन के साथ साथ अच्छी वेतन वृद्धि का सुख मिलेगा। साथ ही आपको किसी नई नौकरी का ऑफर भी मिल सकता है। वहीं इस समय आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। वहीं इस समय आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। साथ ही आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति होगी। साथ ही  आपके तीर्थ यात्रा के योग बन रहे हैं। इस राशि के अविवाहितों के लिए विवाह के योग भी बन रहे हैं। आपका हर मामले में अपने परिवार के लोगों से पूरा सहयोग और आर्थिक लाभ भी मिलेगा। साथ ही इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार होगा।

Share this story