आज का पंचांग 25 मार्च 2023, शनिवार:  चैत्र शुक्ल पक्ष, चतुर्थी,  लक्ष्मी पञ्चमी, विनायक चतुर्थी, भद्रा, रवि योग

panchang

Newspoint24/ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी   

Panchang
आज का पंचांग 25 मार्च 2023, शनिवार 

आज विनायकी चतुर्थी व्रत
हर महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को विनायकी चतुर्थी व्रत किया जाता है। इस दिन भगवान श्रीगणेश की पूजा विशेष रूप से की जाती है। इस दिन शाम को चंद्र दर्शन के बाद ही उपवास पूर्ण किया जाता है। मान्यता है कि ये व्रत करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।


25 मार्च का पंचांग (Aaj Ka Panchang 25 March 2023)
25 मार्च 2023, दिन शनिवार को चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि शाम 04:23 तक रहेगी, इसके बाद पंचमी तिथि रात अंत तक रहेगी। ये चैत्र नवरात्रि का चौथा दिन रहेगा, इस दिन देवी कूष्मांडा की पूजा की जाएगी। इस दिन विनायकी चतुर्थी का व्रत भी किया जाएगा। शनिवार को भरणी नक्षत्र दोपहर 01.19 तक रहेगा, इसके बाद कृत्तिका नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शनिवार को पहले भरणी नक्षत्र होने से ध्वांक्ष और इसके बाद कृत्तिका नक्षत्र होने से केतु नाम के 2 योग बनेंगे। इनके अलावा इस दिन विषकुंभ और प्रीति नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 9:31 से 11:02 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शनिवार को चंद्रमा मेष से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन राहु और शुक्र मेष राशि में, बुध, सूर्य और गुरु मीन राशि में, मंगल मिथुन राशि में, शनि कुंभ राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें।

25 मार्च के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- चैत्र
पक्ष- शुक्ल
दिन- शनिवार
ऋतु- वसंत
नक्षत्र- भरणी और कृत्तिका
करण- विष्टि और बव
सूर्योदय - 05:57 ए एम
सूर्यास्त - 06:11 पी एम
चन्द्रोदय - 08:13 ए एम
चन्द्रास्त - 09:59 पी एम
तिथि    चतुर्थी - 04:23 पी एम तक उपरांत पञ्चमी
नक्षत्र    भरणी - 01:19 पी एम तक उपरांत कृत्तिका
योग    विष्कम्भ - 12:20 ए एम, मार्च 26 तक उपरांत प्रीति
करण    विष्टि - 04:23 पी एम तक उपरांत बव - 04:22 ए एम, मार्च 26 तक

चन्द्र मास एवं सम्वत
शक सम्वत    1945 शोभकृत्    
चन्द्रमास    चैत्र - पूर्णिमान्त 
विक्रम सम्वत    2080 नल        चैत्र - अमान्त

राशि तथा नक्षत्र
चन्द्र राशि    मेष - 07:25 पी एम तक उपरांत वृषभ
सूर्य राशि    मीन

ऋतु तथा अयन
द्रिक ऋतु    वसन्त
द्रिक अयन    उत्तरायण    मध्याह्न    12:04 पी एम
वैदिक अयन    उत्तरायण

शुभ समय
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:09 से 12:57
अमृत काल    08:32 ए एम से 10:07 ए एम
रवि योग    05:57 ए एम से 01:19 पी एम


25 मार्च का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
राहुकाल सुबह 9:31 से 11:02 तक
यम गण्ड - 2:03 पी एम – 3:34 पी एम
कुलिक - 6:30 ए एम – 8:01 ए एम
दुर्मुहूर्त - 08:06 ए एम – 08:55 ए एम
वर्ज्यम् - 01:40 ए एम – 03:18 ए एम

निवास और शूल
होमाहुति    बुध
दिशा शूल    पूर्व  
अग्निवास    पृथ्वी - 04:23 पी एम तक उपरांत आकाश
चन्द्र वास    पूर्व - 07:25 पी एम तक उपरांत दक्षिण - 07:25 पी एम से पूर्ण रात्रि तक
भद्रावास    स्वर्ग - 04:23 पी एम तक
राहु वास    पूर्व
शिववास    क्रीड़ा में - 04:23 पी एम तक उपरांत कैलाश पर 

 

Share this story