आज का पंचांग 12 मार्च 2023, रविवार: चैत्र कृष्ण पक्ष, पञ्चमी,  रंग पञ्चमी

panchang

Newspoint24/ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी

Panchang
आज का पंचांग 12 मार्च 2023, रविवार 


आज रंगपंचमी उत्सव
धर्म ग्रंथों के अनुसार, चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को रंगपंचमी का पर्व मनाया जाता है। मान्यता के अनुसार, इसी तिथि पर भगवान श्रीकृष्ण ने राधा और अन्य गोपियों को रंग लगाया था। तभी ये पर्व मनाया जा रहा है। ये पर्व मध्य प्रदेश के मालवा क्षेत्र (इंदौर, उज्जैन आदि) में मुख्य रूप से मनाया जाता है। इस मौके पर देश के अलग-अलग हिस्सों में कई परपराओं का पालन भी किया जाता है।


12 मार्च का पंचांग (Aaj Ka Panchang 12 March 2023)
12 मार्च 2023, दिन रविवार को चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन रंगपंचमी का पर्व मनाया जाएगा। रविवार को सूर्योदय स्वाती नक्षत्र में होगा, जो सुबह 08.00 बजे तक रहेगा, इसके बाद विशाखा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। रविवार को पहले स्वाती नक्षत्र होने से लुंबक और इसके बाद विशाखा नक्षत्र होने से उत्पात नाम के 2 अशुभ योग बनेंगे। इनके अलावा व्याघात और हर्षण नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल शाम 5:02 से 6:31 तक रहेगा।

 

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
रविवार की रात चंद्रमा तुला राशि से निकलकर वृश्चिक में प्रवेश करेगा। इस दिन बुध, सूर्य और शनि कुंभ राशि में, शुक्र और गुरु मीन राशि में, मंगल वृष राशि में, केतु तुला राशि में और राहु मेष राशि में रहेगा। रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें।

 

12 मार्च के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- चैत्र
पक्ष- कृष्ण
दिन- रविवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- स्वाती और विशाखा
करण- कौलव और तैतिल
सूर्योदय - 06:11 ए एम
सूर्यास्त - 06:05 पी एम
चन्द्रोदय - 10:34 पी एम
चन्द्रास्त - 08:54 ए एम
तिथि    पञ्चमी - 10:01 पी एम तक उपरांत षष्ठी
नक्षत्र    स्वाती - 08:00 ए एम तक उपरांत विशाखा
योग    व्याघात - 06:43 पी एम तक उपरांत हर्षण
करण    कौलव - 10:07 ए एम तक उपरांत तैतिल - 10:01 पी एम तक

चन्द्र मास एवं सम्वत
शक सम्वत    1944 शुभकृत्    
चन्द्रमास    चैत्र - पूर्णिमान्त
विक्रम सम्वत    2080 नल
फाल्गुन - अमान्त

राशि तथा नक्षत्र
चन्द्र राशि    तुला - 02:19 ए एम, मार्च 13 तक उपरांत वृश्चिक
सूर्य राशि    कुम्भ
नक्षत्र पद    स्वाती - 08:00 ए एम तक उपरांत विशाखा - 02:19 ए एम, मार्च 13 तक

ऋतु तथा अयन
द्रिक ऋतु    वसन्त
द्रिक अयन    उत्तरायण
वैदिक अयन    उत्तरायण

शुभ समय
अभिजीत मुहूर्त- 12:13 पी एम – 01:00 पी एम
विजय मुहूर्त    02:07 पी एम से 02:55 पी एम
अमृत काल    11:25 पी एम से 01:03 ए एम, मार्च 13

12 मार्च का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
 राहुकाल शाम 5:02 से 6:31 तक
यम गण्ड - 12:36 पी एम – 2:05 पी एम
कुलिक - 3:33 पी एम – 5:02 पी एम
दुर्मुहूर्त - 04:56 पी एम – 05:43 पी एम
वर्ज्यम् - 01:41 पी एम – 03:18 पी एम

निवास और शूल
होमाहुति    मंगल - 08:00 ए एम तक उपरांत गुरु
दिशा शूल    पश्चिम
अग्निवास    पाताल - 10:01 पी एम तक उपरांत पृथ्वी
चन्द्र वास    पश्चिम - 02:19 ए एम, मार्च 13 तक उपरांत उत्तर - 02:19 ए एम, मार्च 13 से पूर्ण रात्रि तक
राहु वास    उत्तर
शिववास    नन्दी पर - 10:01 पी एम तक उपरांत भोजन में

 

Share this story