आज का पंचांग 9 फरवरी 2023 , गुरुवार: फाल्गुन कृष्ण पक्ष, चतुर्थी ,  द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी

panchang

Newspoint24/ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी 

Panchang


 आज का पंचांग 9 फरवरी 2023 , गुरुवार 


आज संकष्टी चतुर्थी व्रत
हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकष्टी चतुर्थी का व्रत किया जाता है। इस बार 9 फरवरी, गुरुवार को फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि का संयोग बन रहा है। इस दिन भगवान श्रीगणेश को द्विजप्रिय रूप की पूजा का विधान है। शाम को चंद्रमा के दर्शन करने के बाद ही ये व्रत संपूर्ण होता है।

 
9 फरवरी का पंचांग (Aaj Ka Panchang 9 February 2023)
9 फरवरी 2023, दिन गुरुवार को फाल्गुन कृष्ण चतुर्थी तिथि रहेगी। इस दिन संकष्टी चतुर्थी व्रत किया जाएगा। गुरुवार को उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र पूरे दिन रहेगा। गुरुवार को उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से मातंग नाम का शुभ योग इस दिन बनेगा। इसके अलावा सुकर्मा और धृति नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 02:04 से 03:28 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
गुरुवार को चंद्रमा कन्या राशि में, बुध और सूर्य मकर राशि में, गुरु मीन राशि में, मंगल वृष राशि में और केतु तुला राशि में, राहु मेष राशि में, शुक्र और शनि कुंभ राशि (अस्त) में रहेंगे। गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें।

9 फरवरी के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- फाल्गुन
पक्ष- कृष्ण
दिन- गुरुवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- उत्तरा फाल्गुनी
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 06:37 ए एम
सूर्यास्त - 05:48 पी एम
चन्द्रोदय - 08:55 पी एम
चन्द्रास्त - 08:45 ए एम
तिथि    चतुर्थी - पूर्ण रात्रि तक
नक्षत्र    उत्तराफाल्गुनी - 10:27 पी एम तक उपरांत हस्त
योग    सुकर्मा - 04:46 पी एम तक उपरांत धृति
करण    बव - 07:13 पी एम तक उपरांत बालव - पूर्ण रात्रि तक
चन्द्र राशि    कन्या
सूर्य राशि    मकर

अभिजीत मुहूर्त- 12:18 पी एम – 01:03 पी एम

9 फरवरी का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
राहुकाल दोपहर 02:04 से 03:28 तक
यम गण्ड - 7:07 ए एम – 8:30 ए एम
कुलिक - 9:54 ए एम – 11:17 ए एम
दुर्मुहूर्त - 10:49 ए एम – 11:34 ए एम और 03:16 पी एम – 04:01 पी एम
वर्ज्यम् - 07:30 ए एम – 09:13 ए एम
 
निवास और शूल
होमाहुति    मंगल
दिशा शूल    दक्षिण
अग्निवास    आकाश 
नक्षत्र शूल    उत्तर - 10:27 पी एम तक
चन्द्र वास    दक्षिण
राहु वास    दक्षिण
शिववास    कैलाश पर

Share this story