आज का पंचांग 5 फरवरी 2023, रविवार :  माघ शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा ,  माघ पूर्णिमा व्रत, माघ पूर्णिमा, भद्रा, गण्ड मूल, रवि पुष्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग

panchang

Newspoint24/ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी 

Panchang


आज का पंचांग 5 फरवरी 2023, रविवार

 


माघी पूर्णिमा आज, बहुत खास है ये तिथि
इस बार 5 फरवरी, रविवार को माघ मास की पूर्णिमा है। इसे माघी पूर्णिमा कहते हैं। इस तिथि का महत्व कई धर्म ग्रंथों में बताया गया है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने और जरूरतमंदों को दान करना बहुत ही शुभ माना गया है। इस बार माघी पूर्णिमा पर कई शुभ योग बन रहे हैं, जिसके चलते इसका महत्व और भी बढ़ गया है। इस दिन संत रविदास की जयंती भी मनाई जाती है। छत्तीसगढ़ के राजिम में लगने वाला पुन्नी मेला भी इसी तिथि से शुरू होता है।

 

5 फरवरी का पंचांग (Aaj Ka Panchang 5 February 2023)
5 फरवरी 2023, दिन रविवार को माघ मास पूर्णिमा तिथि रहेगी। रविवार को पुष्य नक्षत्र दोपहर लगभग 12 बजे तक रहेगा। इसके बाद आश्लेषा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। रविवार को पहले पुष्य नक्षत्र होने से श्रीवत्स नाम का शुभ योग और इसके बाद आश्लेषा नक्षत्र होने से वज्र नाम का शुभ योग बनेगा। इसके अलावा आयुष्मान, सौभाग्य, सर्वार्थसिद्धि और रवि नाम के 4 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह शाम 04:49 से 06:12 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
रविवार को चंद्रमा कर्क राशि में रहेगा। इस दिन गुरु मीन राशि में, सूर्य मकर राशि में, बुध धनु राशि में, मंगल वृष राशि में और केतु तुला राशि में, राहु मेष राशि में, शुक्र और शनि कुंभ राशि में रहेंगे। रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें।

5 फरवरी के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- माघ
पक्ष- शुक्ल
दिन- रविवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- पुष्य और आश्लेषा
करण- विष्टि और बव
सूर्योदय - 06:39 ए एम
सूर्यास्त - 05:45 पी एम
चन्द्रोदय - 05:23 पी एम
चन्द्रास्त - चन्द्रास्त नहीं
तिथि    पूर्णिमा - 11:58 पी एम तक उपरांत प्रतिपदा
नक्षत्र    पुष्य - 12:13 पी एम तक उपरांत अश्लेशा
योग    आयुष्मान् - 02:42 पी एम तक उपरांत सौभाग्य
करण    विष्टि - 10:44 ए एम तक उपरांत बव - 11:58 पी एम तक
चन्द्र राशि    कर्क
सूर्य राशि    मकर
रवि पुष्य योग    06:39 ए एम से 12:13 पी एम
सर्वार्थ सिद्धि योग    06:39 ए एम से 12:13 पी एम
अभिजीत मुहूर्त- 12:18 पी एम – 01:02 पी एम

5 फरवरी का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
राहुकाल सुबह शाम 04:49 से 06:12 तक
यम गण्ड - 12:40 पी एम – 2:03 पी एम
कुलिक - 3:26 पी एम – 4:49 पी एम
दुर्मुहूर्त - 04:44 पी एम – 05:28 पी एम
वर्ज्यम् - 02:32 ए एम – 04:19 ए एम
गण्ड मूल    12:13 पी एम से 06:39 ए एम, फरवरी 06

निवास और शूल
होमाहुति    चन्द्र
दिशा शूल    पश्चिम
अग्निवास    आकाश - 11:58 पी एम तक उपरांत पाताल
चन्द्र वास    उत्तर
राहु वास    उत्तर
भद्रावास    मृत्यु - 10:44 ए एम तक
शिववास    श्मशान में - 11:58 पी एम तक उपरांत गौरी के साथ

Share this story