आज का पंचांग 30 मार्च 2023, गुरुवार: चैत्र शुक्ल पक्ष, नवमी,  राम नवमी,  गुरु पुष्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग, रवि योग

panchang

Newspoint24/ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी

Panchang
आज का पंचांग 30 मार्च 2023, गुरुवार  

 

आज राम नवमी 
वाल्मीकि रामायण के अनुसार, जब पृथ्वी पर असुरों का आतंक काफी बढ़ गया तो भगवान विष्णु ने श्रीराम के रूप में अवतार लिया। ये अवतार भगवान ने चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को लिया था, इसलिए हर साल इसी तिथि पर भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस बार ये तिथि 30 मार्च, गुरुवार को है। इस दिन कई शुभ योग बनने से इस पर्व का महत्व और भी बढ़ गया है।

 

30 मार्च का पंचांग (Aaj Ka Panchang 30 March 2023)
30 मार्च 2023, दिन गुरुवार को चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पूरे दिन रहेगी। ये चैत्र नवरात्रि का नौवां दिन रहेगा, इस दिन देवी सिद्धिदात्री की पूजा की जाएगी और भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव भी मनाया जाएगा। गुरुवार को पुनर्वसु नक्षत्र रात 11 बजे तक रहेगा, इसके बाद पुष्य नक्षत्र शुरू हो जाएगा। गुरुवार को पहले पुनर्वसु नक्षत्र होने से सिद्धि और पुष्य नक्षत्र होने से शुभ नाम के योग बनेंगे। इनके अलावा सर्वार्थसिद्धि और अमृतसिद्धि नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 2:03 PM – 3:34 PM तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
गुरुवार की शाम चंद्रमा मिथुन से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन मंगल मिथुन राशि में, राहु और शुक्र मेष राशि में, बुध, सूर्य और गुरु मीन राशि में, शनि कुंभ राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें।

30 मार्च के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- चैत्र
पक्ष- शुक्ल
दिन- गुरुवार
ऋतु- वसंत
नक्षत्र- पुनर्वसु और पुष्य
करण- बालव और कौलव
सूर्योदय - 05:52 ए एम
सूर्यास्त - 06:13 पी एम
चन्द्रोदय - 12:13 पी एम
चन्द्रास्त - 02:28 ए एम, मार्च 31
तिथि    नवमी - 11:30 पी एम तक दशमी
नक्षत्र    पुनर्वसु - 10:59 पी एम तक उपरांत पुष्य
योग    अतिगण्ड - 01:03 ए एम, मार्च 31 तक उपरांत सुकर्मा
करण    बालव - 10:17 ए एम तक उपरांत  कौलव - 11:30 पी एम तक

चन्द्र मास एवं सम्वत
शक सम्वत    1945 शोभकृत्    
चन्द्रमास    चैत्र - पूर्णिमान्त
विक्रम सम्वत    2080 नल
चैत्र - अमान्त

राशि तथा नक्षत्र
चन्द्र राशि    मिथुन - 04:15 पी एम तक उपरांत कर्क
सूर्य राशि    मीन
नक्षत्र पद    पुनर्वसु - 10:59 पी एम तक उपरांत पुष्य - 05:44 ए एम, मार्च 31 तक

ऋतु तथा अयन
द्रिक ऋतु    वसन्त
द्रिक अयन    उत्तरायण
वैदिक अयन    उत्तरायण

 
शुभ समय
अभिजीत मुहूर्त- 12:07 PM – 12:55 PM    
अमृत काल    08:18 पी एम से 10:06 पी एम
गुरु पुष्य योग    10:59 पी एम से 05:51 ए एम, मार्च 31
सर्वार्थ सिद्धि योग    पूरे दिन
रवि योग    पूरे दिन
अमृत सिद्धि योग    10:59 पी एम से 05:51 ए एम, मार्च 31


30 मार्च का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
राहुकाल दोपहर 2:03 पी एम – 3:34 पी एम
यम गण्ड - 6:25 ए एम – 7:56 ए एम
कुलिक - 9:28 ए एम – 11:00 ए एम
दुर्मुहूर्त - 10:29 ए एम – 11:18 ए एम और 03:22 पी एम – 04:11 पी एम
वर्ज्यम् - 07:58 ए एम – 09:46 ए एम

निवास और शूल
होमाहुति    शुक्र - 10:59 पी एम तक उपरांत शनि
दिशा शूल    दक्षिण
चन्द्र वास    पश्चिम - 04:15 पी एम तक उपरांत उत्तर - 04:15 पी एम से पूर्ण रात्रि तक
अग्निवास    पृथ्वी
राहु वास    दक्षिण
शिववास    गौरी के साथ - 11:30 पी एम तक उपरांत सभा में

Share this story