आज का पंचांग 22 अप्रैल 2023 शनिवार : वैशाख शुक्ल पक्ष, द्वितीया,परशुराम जयन्ती,अक्षय तृतीया,त्रेता युग,त्रिपुष्कर योग,सर्वार्थ सिद्धि योग,अमृत सिद्धि योग,रवि योग

Newspoint24/ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी
आज का पंचांग 22 अप्रैल 2023 शनिवार
22 अप्रैल का पंचांग (Aaj Ka Panchang 22 April 2023)
22 अप्रैल 2023, दिन शनिवार को वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती का पर्व मनाया जाएगा। शनिवार को पहले कृत्तिका नक्षत्र सुबह 11.29 तक रहेगा। इसके बाद रोहिणी नक्षत्र पूरे दिन रहेगा। शनिवार को कृत्तिका नक्षत्र होने से ध्वजा और इसके बाद रोहिणी नक्षत्र होने से श्रीवत्स नाम के 2 शुभ योग बनेंगे। इनके अलावा आयुष्मान, सौभाग्य, त्रिपुष्कर, सवार्थसिद्धि और अमृतसिद्धि नाम के 5 अन्य शुभ योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 9:15 से 10:50 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शनिवार को गुरु राशि बदलकर मेष में प्रवेश करेगा। मेष राशि में राहु और सूर्य स्थित है। राहु और गुरु के साथ होने से चांडाल योग बनेगा। इस दिन शनि कुंभ राशि में, मंगल मिथुन राशि में, केतु तुला में रहेगा। शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें।
22 अप्रैल के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- वैशाख
पक्ष- शुक्ल
दिन- शनिवार
ऋतु- वसंत
सूर्योदय 05:30 ए एम
सूर्यास्त 06:24 पी एम
चन्द्रोदय 06:46 ए एम
चन्द्रास्त 08:44 पी एम
तिथि द्वितीया - 07:49 ए एम तक उपरांत तृतीया
नक्षत्र कृत्तिका - 11:24 पी एम तक उपरांत रोहिणी
योग आयुष्मान् - 09:26 ए एम तक उपरांत सौभाग्य
करण कौलव - 07:49 ए एम तक उपरांत तैतिल - 07:43 पी एम तक
चन्द्र मास एवं सम्वत
शक सम्वत 1945 शोभकृत्
चन्द्रमास वैशाख - पूर्णिमान्त
विक्रम सम्वत 2080 नल
वैशाख - अमान्त
राशि तथा नक्षत्र
चन्द्र राशि वृषभ
सूर्य राशि मेष
नक्षत्र पद कृत्तिका 11:24 पी एम तक उपरांत रोहिणी
ऋतु तथा अयन
द्रिक ऋतु ग्रीष्म
द्रिक अयन उत्तरायण
वैदिक अयन उत्तरायण
शुभ समय
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:00 से 12:50
त्रिपुष्कर योग 05:30 ए एम से 07:49 ए एम
सर्वार्थ सिद्धि योग 11:24 पी एम से 05:29 ए एम, अप्रैल 23
अमृत सिद्धि योग 11:24 पी एम से 05:29 ए एम, अप्रैल 23
रवि योग 11:24 पी एम से 05:29 ए एम, अप्रैल 23
22 अप्रैल का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 2:00 PM – 3:36 PM
कुलिक - 6:04 AM – 7:39 AM
दुर्मुहूर्त - 07:46 AM – 08:36 AM
वर्ज्यम् - 04:06 PM – 05:46 PM
निवास और शूल
होमाहुति सूर्य - 11:24 पी एम तक उपरांत बुध
दिशा शूल पूर्व
नक्षत्र शूल पश्चिम - 11:24 पी एम से पूर्ण रात्रि तक
अग्निवास पाताल - 07:49 ए एम तक उपरांत पृथ्वी
चन्द्र वास दक्षिण
राहु वास पूर्व
शिववास गौरी के साथ - 07:49 ए एम तक उपरांत सभा में