आज का पंचांग 20 मार्च 2023 सोमवार:  चैत्र कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी,  मासिक शिवरात्रि, भद्रा, पञ्चक

panchang

Newspoint24/ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी  

Panchang
आज का पंचांग 20 मार्च 2023 सोमवार 

आज शिव चतुर्दशी व्रत
धर्म ग्रंथों के अनुसार, प्रत्येक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को शिव चतुर्दशी व्रत किया जाता है। इसे मासिक शिवरात्रि भी कहते हैं। इस बार 20 मार्च, सोमवार को चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि होने से ये व्रत इसी दिन किया जाएगा। इस व्रत में भगवान शिव की पूजा विशेष रूप से की जाती है। दिन भर निराहार रहकर रात्रि में चारों प्रहर शिवजी की पूजा करने से मनचाही इच्छा पूरी हो सकती है।


20 मार्च का पंचांग (Aaj Ka Panchang 20 March 2023)
20 मार्च 2023, दिन सोमवार को चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन शिव चतुर्दशी व्रत किया जाएगा। सोमवार को सूर्योदय शतभिषा नक्षत्र में होगा, जो रात 7.39 तक रहेगा। इसके बाद पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। सोमवार को पहले शतभिषा नक्षत्र होने से अमृत नाम का शुभ योग और इसकेबाद पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र होने से मूसल नाम का अशुभ योग बनेगा। इनके अलावा साध्य और शुभ नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 8:05 से 9:34 तक रहेगा।

 

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
सोमवार को चंद्रमा कुंभ राशि में, बुध, सूर्य और गुरु मीन राशि में, मंगल मिथुन राशि में, शनि कुंभ राशि में, केतु तुला राशि में और राहु व शुक्र मेष राशि में रहेंगे। सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए।

 

20 मार्च के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- चैत्र
पक्ष- कृष्ण
दिन- सोमवार
ऋतु- वसंत
नक्षत्र- शतभिषा और पूर्वाभाद्रपद
करण- विष्टि और शकुनि
सूर्योदय - 06:03 ए एम
सूर्यास्त - 06:09 पी एम
चन्द्रोदय - 05:49 ए एम, मार्च 21
चन्द्रास्त - 04:48 पी एम
तिथि    चतुर्दशी - 01:47 ए एम, मार्च 21 तक उपरांत अमावस्या
नक्षत्र    शतभिषा - 07:39 पी एम तक उपरांत पूर्व भाद्रपद
योग    साध्य - 04:21 पी एम तक उपरांत शुभ
करण    विष्टि - 03:20 पी एम तक उपरांत शकुनि - 01:47 ए एम, मार्च 21 तक

चन्द्र मास एवं सम्वत
शक सम्वत    1944 शुभकृत्    
चन्द्रमास    चैत्र - पूर्णिमान्त
विक्रम सम्वत    2080 नल    
फाल्गुन - अमान्त

राशि तथा नक्षत्र
चन्द्र राशि    कुम्भ
सूर्य राशि    मीन
नक्षत्र पद    शतभिषा -  07:39 पी एम तक उपरांत पूर्व भाद्रपद - 01:04 ए एम, मार्च 21 तक

ऋतु तथा अयन
द्रिक ऋतु    वसन्त
द्रिक अयन    उत्तरायण
वैदिक अयन    उत्तरायण

शुभ समय     
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:11 से 12:59
अमृत काल    01:11 पी एम से 02:37 पी एम

20 मार्च का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)राहुकाल सुबह 8:05 से 9:34 तक
यम गण्ड - 11:04 ए एम – 12:34 पी एम
कुलिक - 2:04 पी एम – 3:34 पी एम
दुर्मुहूर्त - 12:58 पी एम – 01:46 पी एम, 03:22 पी एम – 04:10 पी एम
वर्ज्यम् - 01:28 ए एम – 02:55 ए एम
भद्रा    06:03 ए एम से 03:20 पी एम
पञ्चक    पूरे दिन

 

निवास और शूल
होमाहुति    केतु
दिशा शूल    पूर्व
अग्निवास    पृथ्वी - 01:47 ए एम, मार्च 21 तक उपरांत आकाश
नक्षत्र शूल    दक्षिण - 07:39 पी एम से पूर्ण रात्रि तक 
चन्द्र वास    पश्चिम
राहु वास    उत्तर-पश्चिम
भद्रावास    मृत्यु - 03:20 पी एम तक
शिववास    श्मशान में - 01:47 ए एम, मार्च 21 तक उपरांत गौरी के साथ

Share this story