आज का पंचांग 17 मार्च 2023 शुक्रवार : चैत्र कृष्ण पक्ष, दशमी, भद्रा, सर्वार्थ सिद्धि योग

Newspoint24/ ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी
आज का पंचांग 17 मार्च 2023 शुक्रवार
आज करें दशा माता व्रत
चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि को दशा माता का व्रत किया जाता है। इस दिन त्रिवेणी वृक्ष (नीम, पीपल और बरगद) की पूजा संयुक्त रूप से की जाती है। दशा माता की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है और परेशानियों से छुटकारा मिलता है। इस दिन महिलाएं दिन भर व्रत करती हैं और शाम को एक समय भोजन कर उपवास पूर्ण करती हैं।
17 मार्च का पंचांग (Aaj Ka Panchang 17 March 2023)
17 मार्च 2023, दिन शुक्रवार को चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि दोपहर 02.00 तक रहेगी, इसके बाद एकादशी तिथि आरंभ हो जाएगी। आज दशा माता व्रत किया जाएगा। शुक्रवार को सूर्योदय उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में होगा, जो पूरे दिन रहेगा। शुक्रवार को उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होने से कालदण्ड नाम का अशुभ योग दिन भर रहेगा। इनके अलावा वरियान और परिघ नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 11:06 AM से दोपहर 12:35 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शुक्रवार को चंद्रमा धनु राशि से निकलकर मकर में प्रवेश करेगा। इस दिन बुध, सूर्य और गुरु मीन राशि में, मंगल मिथुन राशि में, शनि कुंभ राशि में, केतु तुला राशि में और राहु व शुक्र मेष राशि में रहेंगे। शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें।
17 मार्च के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- चैत्र
पक्ष- कृष्ण
दिन- शुक्रवार
ऋतु- वसंत
नक्षत्र- उत्तराषाढ़ा
करण- विष्टि और बव
सूर्योदय - 06:06 ए एम
सूर्यास्त - 06:07 पी एम
चन्द्रोदय - 03:40 ए एम, मार्च 18
चन्द्रास्त - 01:23 पी एम
तिथि दशमी - 02:06 पी एम तक उपरांत एकादशी
नक्षत्र उत्तराषाढा - 02:46 ए एम, मार्च 18 तक उपरांत श्रवण
योग वरीयान् - 06:59 ए एम तक उपरांत परिघ - 03:33 ए एम, मार्च 18 तक
करण विष्टि - 02:06 पी एम तक उपरांत बव - 12:42 ए एम, मार्च 18 तक
चन्द्र मास एवं सम्वत
शक सम्वत 1944 शुभकृत्
चन्द्रमास चैत्र - पूर्णिमान्त
विक्रम सम्वत 2080 नल
फाल्गुन - अमान्त
राशि तथा नक्षत्र
चन्द्र राशि धनु - 10:19 ए एम तक उपरांत मकर
सूर्य राशि मीन
ऋतु तथा अयन
द्रिक ऋतु वसन्त
द्रिक अयन उत्तरायण
वैदिक अयन उत्तरायण
शुभ समय
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:11 से 12:59
अमृत काल 08:54 पी एम से 10:22 पी एम
सर्वार्थ सिद्धि योग 02:46 ए एम, मार्च 18 से 06:05 ए एम, मार्च 18
17 मार्च का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
राहुकाल सुबह 11:06 AM से दोपहर 12:35 तक
यम गण्ड - 3:34 पी एम – 5:03 पी एम
कुलिक - 8:07 ए एम – 9:36 ए एम
दुर्मुहूर्त - 09:00 ए एम – 09:48 ए एम और 12:59 पी एम – 01:46 पी एम
वर्ज्यम् - 06:23 ए एम – 07:50 ए एम
भद्रा 06:06 ए एम से 02:06 पी एम
निवास और शूल
होमाहुति राहु - 02:46 ए एम, मार्च 18 तक उपरांत केतु
दिशा शूल पश्चिम
चन्द्र वास पूर्व - 10:19 ए एम तक उपरांत दक्षिण - 10:19 ए एम से पूर्ण रात्रि तक
अग्निवास पृथ्वी - 02:06 पी एम तक उपरांत आकाश
राहु वास दक्षिण-पूर्व
भद्रावास पाताल - 02:06 पी एम तक
शिववास क्रीड़ा में - 02:06 पी एम तक उपरांत कैलाश पर