आज का पंचांग 17 अप्रैल 2023 सोमवार :  वैशाख कृष्ण पक्ष, द्वादशी,  बरूथिनी एकादशी पारण, प्रदोष व्रत, पञ्चक

panchang

Newspoint24/ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी  

Panchang
आज का पंचांग 17 अप्रैल 2023 सोमवार 

 

17 अप्रैल का पंचांग (Aaj Ka Panchang 17 April 2023)
17 अप्रैल 2023, दिन सोमवार को वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी दोपहर 03:46 तक रहेगी। इस दिन सोम प्रदोष का व्रत किया जाएगा। सोमवार को पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र पूरे दिन रहेगा। सोमवार को पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र होने से मूसल नाम का अशुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा इस दिन त्रिपुष्कर, ब्रह्म, इंद्र नाम के 3 अन्य शुभ योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 7:43 से 9:17 तक रहेगा।

 

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
सोमवार को चंद्रमा कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन शनि कुंभ राशि में, सूर्य, बुध और राहु मेष राशि में, शुक्र वृषभ राशि में, मंगल मिथुन राशि में, गुरु मीन राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए।

17 अप्रैल के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- वैशाख
पक्ष- कृष्ण
दिन- सोमवार
ऋतु- वसंत
नक्षत्र- पूर्वा भाद्रपद
करण- तैतिल और गर
सूर्योदय - 6:08 AM
सूर्यास्त - 6:44 PM
चन्द्रोदय - Apr 17 4:13 AM
चन्द्रास्त - Apr 17 4:07 PM

शुभ समय
अभिजित मुहूर्त    11:32 ए एम से 12:23 पी एम
अमृत काल    07:01 पी एम से 08:30 पी एम


17 अप्रैल का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
राहुकाल सुबह 7:43 से 9:17 तक
यम गण्ड - 10:52 AM – 12:26 PM
कुलिक - 2:01 PM – 3:35 PM
दुर्मुहूर्त - 12:51 PM – 01:42 PM और 03:22 PM – 04:13 PM
वर्ज्यम् - 11:29 AM – 12:59 PM

Share this story