आज का पंचांग 15 मार्च 2023 बुधवार :  चैत्र कृष्ण पक्ष, अष्टमी ,  शीतला अष्टमी, बसोड़ा, मीन संक्रान्ति

panchang

Newspoint24/ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी 

Panchang

आज का पंचांग 15 मार्च 2023 बुधवार  

 

आज शीतला अष्टमी व्रत
चैत्र मास के कृष्ण पक्ष शीतला माता की पूजा 2 दिन की जाती है। इसे शीतला सप्तमी और शीतला अष्टमी कहा जाता है। 15 मार्च, बुधवार को शीतला अष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं सुबह जल्दी उठकर देवी शीतला की पूजा करती हैं और एक दिन पहले बनाए गए भोजन का भोग माता को लगाती हैं। मान्यता है कि देवी शीतला की पूजा से शीतजन्य रोग नहीं होते।

 

 15 मार्च का पंचांग (Aaj Ka Panchang 15 March 2023)
15 मार्च 2023, दिन बुधवार को चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि शाम 06.45 तक रहेगी, इसके बाद नवमी तिथि आरंभ हो जाएगी। इस दिन शीतला अष्टमी का व्रत किया जाएगा। बुधवार को सूर्योदय ज्येष्ठा नक्षत्र में होगा, जो सुबह 07.33 तक रहेगा, इसके बाद मुल नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। बुधवार को पहले ज्येष्ठा नक्षत्र होने से ध्वांक्ष नाम का अशुभ योग और इसके बाद मूल नक्षत्र होने से ध्वजा नाम का शुभ योग बनेगा। इनके अलावा सिद्धि और व्यातिपात नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 12:36 से 2:05 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
बुधवार को सूर्य कुंभ से निकलकर मीन राशि में और चंद्रमा वृश्चिक से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन मंगल मिथुन राशि में, बुध और शनि कुंभ राशि में, गुरु मीन राशि में, केतु तुला राशि में और राहु व शुक्र मेष राशि में रहेंगे। बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें।

15 मार्च के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- चैत्र
पक्ष- कृष्ण
दिन- बुधवार
ऋतु- वसंत
नक्षत्र- ज्येष्ठा और मूल
करण- बालव , कौलव और तैतिल
सूर्योदय - 6:39 ए एम
सूर्यास्त - 6:31  पी एम
चन्द्रोदय - Mar 15 1:05 ए एम
चन्द्रास्त - Mar 16 12:50  पी एम
तिथि    अष्टमी - 06:45 पी एम तक उपरांत नवमी
नक्षत्र    ज्येष्ठा - 07:34 ए एम तक उपरांत मूल
योग    सिद्धि - 12:53 पी एम तक उपरांत व्यतीपात
करण    बालव - 07:37 ए एम तक उपरांत कौलव - 06:45 पी एम तक उपरांत तैतिल - 05:46 ए एम, मार्च 16 तक

 
चन्द्र मास एवं सम्वत
शक सम्वत    1944 शुभकृत्    
चन्द्रमास    चैत्र - पूर्णिमान्त
विक्रम सम्वत    2080 नल    
फाल्गुन - अमान्त

शुभ समय 
अभिजीत मुहूर्त- इस दिन नहीं है
अमृत काल    12:19 ए एम, मार्च 16 से 01:50 ए एम, मार्च 16

15 मार्च का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
राहुकाल दोपहर 12:36 से 2:05 तक रहेगा
यम गण्ड - 8:08 ए एम – 9:38 ए एम
कुलिक - 11:07 ए एम – 12:36 पी एम
दुर्मुहूर्त - 12:12 पी एम – 12:59 पी एम
वर्ज्यम् - 03:21 पी एम – 04:50 पी एम
गण्ड मूल    पूरे दिन

निवास और शूल
होमाहुति    गुरु - 07:34 ए एम तक उपरांत राहु
दिशा शूल    उत्तर
नक्षत्र शूल    पूर्व - 07:34 ए एम तक
अग्निवास    पृथ्वी - 06:45 पी एम तक उपरांत आकाश
चन्द्र वास    उत्तर - 07:34 ए एम तक उपरांत पूर्व - 07:34 ए एम से पूर्ण रात्रि तक
राहु वास    दक्षिण-पश्चिम
शिववास    गौरी के साथ - 06:45 पी एम तक उपरांत सभा में

Share this story