आज का पंचांग 14 मार्च 2023 मंगलवार :  चैत्र कृष्ण पक्ष, सप्तमी, शीतला सप्तमी, कालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी, भद्रा, गण्ड मूल, रवि योग

panchang

Newspoint24/ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी

Panchang

 

आज का पंचांग 14 मार्च 2023 मंगलवार 

 

आज शीतला सप्तमी व्रत
धर्म ग्रंथों के अनुसार, चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को शीतला सप्तमी का व्रत किया जाता है। इस दिन देवी शीतला की पूजा करने का विधान है। इस पूजा में देवी को ठंडे भोजन का भोग लगाया जाता है। महिलाएं इस दिन सुबह जल्दी उठकर देवी शीतला की पूजा करती हैं। इस दिन घरों में ताजा भोजन नहीं बनाया जाता। एक दिन बनाया गया भोजन ही प्रसाद के रूप में खाया जाता है।

 

14 मार्च का पंचांग (Aaj Ka Panchang 14 March 2023)
14 मार्च 2023, दिन मंगलवार को चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन शीतला सप्तमी का व्रत किया जाएगा। मंगलवार को सूर्योदय अनुराधा नक्षत्र में होगा, जो सुबह 08.13 तक रहेगा, इसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। मंगलवार को पहले अनुराधा नक्षत्र होने से वज्र और इसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र होने से मुग्दर नाम के 2 अशुभ योग बनेंगे। इनके अलावा वज्र और सिद्धि नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 3:34 से शाम 5:02 तक रहेगा।

 

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
मंगलवार को चंद्रमा वृश्चिक राशि में, मंगल मिथुन राशि में, सूर्य, बुध और शनि कुंभ राशि में, गुरु मीन राशि में, केतु तुला राशि में और राहु व शुक्र मेष राशि में रहेंगे। मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए।

14 मार्च के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- चैत्र
पक्ष- कृष्ण
दिन- मंगलवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- अनुराधा और ज्येष्ठा
करण- विष्टि और बव
सूर्योदय - 6:40 ए एम
सूर्यास्त - 6:31 पी एम
चन्द्रोदय - Mar 14 12:02 ए एम
चन्द्रास्त - Mar 15 11:49 ए एम
अभिजीत मुहूर्त- 12:13 पी एम – 01:00 पी एम

14 मार्च का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 9:38 ए एम – 11:07 ए एम
कुलिक - 12:36 पी एम – 2:05 पी एम
दुर्मुहूर्त - 09:02 ए एम – 09:50 ए एम और 11:22 पी एम – 12:11 ए एम
वर्ज्यम् - 01:39 पी एम – 03:13 पी एम

निवास और शूल
होमाहुति    गुरु
दिशा शूल    उत्तर
अग्निवास    पाताल - 08:22 पी एम तक उपरांत पृथ्वी
नक्षत्र शूल    पूर्व - 08:13 ए एम से पूर्ण रात्रि तक
चन्द्र वास    उत्तर
भद्रावास    स्वर्ग - 08:58 ए एम तक
राहु वास    पश्चिम
शिववास    श्मशान में - 08:22 पी एम तक उपरांत गौरी के साथ

Share this story