आज का पंचांग 04 मई 2023 बृहस्पतिवार: वैशाख शुक्ल पक्ष, चतुर्दशी,नरसिंघ जयन्ती, अग्नि नक्षत्रम् प्रारम्भ, छिन्नमस्ता जयन्ती, भद्रा, रवि योग

panchang

Newspoint24/ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी

Panchang

 

4 मई का पंचांग (Aaj Ka Panchang 3 मई 2023)
4 मई 2023, दिन गुरुवार को वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन नृसिंह चतुर्दशी का व्रत किया जाएगा। 4 मई को चित्रा नक्षत्र दिन भर रहेगा, जिससे चर नाम का शुभ योग बनेगा। इसके अलावा वज्र और सिद्धि नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 2:00 से 3:37 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
गुरुवार चंद्रमा कन्या से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेगा, इस राशि में केतु पहले से स्थित है। चंद्रमा और केतु के एक ही राशि में होने से ग्रहण योग बनेगा। इस दिन शुक्र और मंगल ग्रह मिथुन राशि में, सूर्य, राहु, गुरु और बुध (वक्री) मेष राशि में, शनि कुंभ राशि में और केतु तुला में रहेगा। गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें।

4 मई के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- वैशाख
पक्ष- शुक्ल
दिन- गुरुवार
ऋतु- वसंत
नक्षत्र- चित्रा
करण- गर और वणिज
सूर्योदय - 5:55 AM
सूर्यास्त - 6:51 PM
चन्द्रोदय - May 04 5:44 PM
चन्द्रास्त - May 05 5:24 AM

अभिजीत मुहूर्त – 11:57 AM – 12:49

4 मई का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 5:55 AM – 7:32 AM
कुलिक - 9:09 AM – 10:46 AM
दुर्मुहूर्त - 10:14 AM – 11:06 AM और 03:24 PM – 04:16 PM
वर्ज्यम् - 03:12 AM – 04:48 AM

 

Share this story