आज का पंचांग 02 मार्च 2023 बृहस्पतिवार : फाल्गुन शुक्ल पक्ष, एकादशी , भद्रा, सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग

Newspoint24/ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी
आज का पंचांग 02 मार्च 2023 बृहस्पतिवार
2 मार्च का पंचांग (Aaj Ka Panchang 2 March 2023)
2 मार्च 2023, दिन गुरुवार को फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि दिन भर रहेगी, लेकिन व्रत नहीं किया जाएगा, क्योंकि ये वृद्धि तिथि रहेगी। गुरुवार को आर्द्रा नक्षत्र दोपहर 12.43 तक रहेगा, इसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। गुरुवार को पहले आर्द्रा नक्षत्र होने से काण नाम का अशुभ योग और इसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र होने से सिद्धि नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। इसके अलावा सर्वार्थसिद्धि, सौभाग्य और आयुष्मान नाम के 3 अन्य शुभ योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 2:06 से 3:32 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
गुरुवार को चंद्रमा मिथुन राशि में, बुध, सूर्य और शनि कुंभ राशि में, शुक्र और गुरु मीन राशि में, मंगल वृष राशि में, केतु तुला राशि में और राहु मेष राशि में रहेगा। गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें।
2 मार्च के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- फाल्गुन
पक्ष- शुक्ल
दिन- गुरुवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- आर्द्रा और पुनर्वसु
करण- वणिज और विष्टि
सूर्योदय - 06:20 ए एम
सूर्यास्त - 06:00 पी एम
चन्द्रोदय - 01:27 पी एम
चन्द्रास्त - 03:48 ए एम, मार्च 03
तिथि दशमी - 06:39 ए एम तक उपरांत एकादशी
नक्षत्र आर्द्रा - 12:43 पी एम तक उपरांत पुनर्वसु
योग आयुष्मान् - 05:51 पी एम तक उपरांत सौभाग्य
करण गर - 06:39 ए एम तक उपरांत वणिज - 07:54 पी एम तक
चन्द्र मास एवं सम्वत
शक सम्वत 1944 शुभकृत्
चन्द्रमास फाल्गुन - पूर्णिमान्त
विक्रम सम्वत 2079 राक्षस
फाल्गुन - अमान्त
राशि तथा नक्षत्र
चन्द्र राशि मिथुन
सूर्य राशि कुम्भ
नक्षत्र पद आर्द्रा - 12:43 पी एम तक उपरांत पुनर्वसु - 02:13 ए एम, मार्च 03 तक
सूर्य नक्षत्र शतभिषा
ऋतु तथा अयन
द्रिक ऋतु वसन्त
द्रिक अयन उत्तरायण
वैदिक अयन उत्तरायण
शुभ समय
अभिजीत मुहूर्त- 12:15 पी एम – 01:02 पी एम
सर्वार्थ सिद्धि योग 12:43 पी एम से 06:20 ए एम, मार्च 03
रवि योग 06:20 ए एम से 12:43 पी एम
अशुभ समयराहुकाल दोपहर 2:06 से 3:32 तक
यम गण्ड - 6:51 ए एम – 8:18 ए एम
कुलिक - 9:45 ए एम – 11:12 ए एम
दुर्मुहूर्त - 10:43 ए एम – 11:29 ए एम और 03:21 पी एम
– 04:07 पी एम
वर्ज्यम् - 02:13 ए एम – 04:01ए एम
निवास और शूल
होमाहुति शनि
दिशा शूल दक्षिण
अग्निवास पृथ्वी - 06:39 ए एम तक उपरांत आकाश
चन्द्र वास पश्चिम
राहु वास दक्षिण
भद्रावास स्वर्ग - 07:54 पी एम से पूर्ण रात्रि तक
शिववास सभा में - 06:39 ए एम तक उपरांत क्रीड़ा में