आज का राशिफल 17 मार्च 2023 शुक्रवार : किसे मिलेगा मेहनत का फायदा-कौन पैसा उधार देने से बचें? जानें ज्योतिषाचार्य से?

rashifl

Newspoint24/आचार्य रामेश्वर नारायण शास्त्री महाराज जी ( शारदा शक्तिपीठ मैहर )

 

आज का राशिफल 17 मार्च 2023 शुक्रवार 

मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
युवाओं को किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मदद मिलेगी, अटके हुए काम पूरे होंगे। बीती बातों को याद करके अपना वर्तमान खराब न करें। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई भी कदम उठाते समय दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। कुछ दिक्कतें और चुनौतियां आ सकती हैं। कोई भी निर्णय लेते समय किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। आपको प्रतिद्वंद्वियों के साथ प्रतिस्पर्धात्मक स्थितियों का सामना करना पड़ेगा। घर में खुशनुमा माहौल रहेगा, पार्टनर के साथ कुछ समय बिताएं।

वृषभ राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
पारिवारिक और व्यावसायिक गतिविधियों में संतुलन बनाकर उचित व्यवस्था बनाए रखेंगे। बच्चों की समस्याओं के समाधान के लिए उनके साथ कुछ समय बिताएं। कोई भी खरीद-फरोख्त फिलहाल टाल दें। व्यापार में वर्तमान स्थिति पर ध्यान दें। कोई भी नया कार्य करने के लिए सही समय का इंतजार करें। पति-पत्नी के बीच सुखद वातावरण रहेगा। पिछले कुछ समय से चली आ रही शारीरिक समस्या से आपको कुछ राहत मिलेगी।

मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
दोस्तों और रिश्तेदारों से मिलने का मौका मिलेगा। किसी अविवाहित सदस्य के लिए भी कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। अच्छे परिणाम की संभावना है। फालतू खर्च आपके लिए आर्थिक परेशानी खड़ी कर सकता है। यात्रा से जुड़ा कोई कार्यक्रम बन रहा है तो उसे टाल देना ही बेहतर होगा। बिजनेस ऑर्डर समय पर पूरा करने की कोशिश करें। घर के सभी सदस्य सहयोग करेंगे और एक-दूसरे से सौहार्दपूर्ण ढंग से बातचीत करेंगे।

कर्क राशिफल (Cancer Daily horoscope)
आपको अनुभवी लोगों का सहयोग मिलेगा, मन की शांति और मनचाहा कार्य पूरा होने से प्रसन्नता रहेगी। छात्रों और युवाओं को अपनी पढ़ाई और करियर पर ध्यान देना चाहिए। यह समय अपनी क्षमताओं का पूरा उपयोग करने का है। अहंकार और क्रोध आपके द्वारा बनाए गए कार्यों को बिगाड़ सकता है। व्यवसायिक स्तर पर अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें, छोटी मोटी समस्या उत्पन्न हो सकती है। वैवाहिक संबंधों में मधुरता आएगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।

सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
ग्रहों की स्थिति अनुकूल है; संतान प्राप्ति से मन में शांति व प्रसन्नता रहेगी। किसी नजदीकी रिश्तेदार या मित्र से कुछ अनबन हो सकती है और इसकी वजह से आपको आर्थिक नुकसान होने की संभावना है। व्यापार में आंतरिक व्यवस्था में कुछ परिवर्तन करने की आवश्यकता है। जनसंपर्क को मजबूत करने की जरूरत है। पार्टनर का अनुशासित स्वभाव घर को व्यवस्थित रखेगा। कब्ज और गैस जैसी समस्या के कारण पेट में दर्द हो सकता है।

कन्या राशिफल (Virgo Daily horoscope)
खास लोगों से मिलने का मौका मिल सकता है। धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से आपका काम बनेगा, साथ ही आपको मानसिक शांति भी मिलेगी। किसी को पैसा उधार देने से पहले सोच लें। संतान के करियर को लेकर तनाव हो सकता है। व्यापारिक पार्टियों के संपर्क में रहें। अत्यधिक काम के तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें, अभी की गई मेहनत निकट भविष्य में रंग लाएगी। व्यस्त कार्यक्रम के बीच जीवन साथी और परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालें।

तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
कार्यकुशलता और क्षमता के आधार पर आपको कुछ महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल होंगी। शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। इमोशनल होने की बजाय प्रैक्टिकल होना जरूरी है। आमदनी के साथ खर्चे भी बढ़ेंगे। व्यावसायिक गतिविधियों में कुछ उलझन हो सकती है। कोई भी काम करते समय हमेशा किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें। घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। सकारात्मक ऊर्जा महसूस करें।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
पिछले कुछ समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान होगा और आप अपने निजी जीवन में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। अपने काम में अधिक आत्मविश्वास रखें, दिमाग से फैसला लें। समय के साथ बदलाव भावनाओं में आकर लिए गए फैसले नुकसानदायक हो सकते हैं। हद से ज्यादा गुस्सा आपकी सेहत और कामकाज को भी नुकसान पहुंचा सकता है। किसी भी तरह के व्यापार में निवेश के लिए स्थितियां अनुकूल नहीं हैं। पति-पत्नी के बीच बेहतरीन तालमेल रहेगा।

धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
अपनी दिनचर्या को अनुशासित और व्यवस्थित रखें, जिससे आपके कई रुके हुए कार्यों को गति मिलेगी। घर में शुभ कार्यों की रूपरेखा बन सकती है। सही समय पर सही फैसला लेना जरूरी है। युवाओं को अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, आर्थिक स्थिति से कुछ असंतुष्ट रहेंगे। महिलाओं को उनकी मेहनत के अनुसार अच्छे परिणाम मिलेंगे। व्यापारिक गतिविधियों को किसी अजनबी से साझा न करें। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
दिन की शुरुआत शुभ समाचार से होगी। समाज में और निकट संबंधियों के बीच सम्मान बढ़ेगा। इस समय किसी भी तरह का कर्ज न लें। घर के वरिष्ठ सदस्यों के सम्मान का ध्यान रखना आपकी जिम्मेदारी है। आपके व्यवसाय के तरीके को बदलने की जरूरत है। नौकरीपेशा लोगों को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। जीवनसाथी और परिवार के सदस्यों का उचित सहयोग मिलेगा। अपने विचार सकारात्मक रखें।

कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
सकारात्मक रहने से आप ऊर्जावान और प्रफुल्लित रहेंगे, आप निर्णय लेने और किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने में सफल रहेंगे। वर्तमान में बहुत ही शांत और धैर्य से व्यवहार कर रहे हैं। बिजनेस सिस्टम में कुछ बदलाव करने की जरूरत है, पैसों के लेन-देन संबंधी कार्य न करें। पति-पत्नी के बीच अनबन होगी। मांसपेशियों में ऐंठन और दर्द की समस्या हो सकती है।

मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आप सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देंगे। किसी क़रीबी व्यक्ति की मुसीबत में मदद करने से आपको आध्यात्मिक ख़ुशी मिलेगी। कोर्ट-कचहरी से जुड़ा कोई मामला चल रहा है तो सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। पड़ोसियों या दोस्तों से बेवजह की बहस में न पड़ें। बच्चे की नकारात्मक गतिविधि तनाव का कारण बन सकती है। आपकी सूझबूझ से समस्या का समाधान होगा। व्यवसाय में स्थिति बहुत अधिक लाभदायक नहीं है। पति-पत्नी के बीच संबंध प्रगाढ़ होंगे।

Share this story