आज का राशिफल 08 मार्च 2023 बुधवार : जानें किसे मिलेगी अच्छी खबर , किसको होगा धन लाभ

Newspoint24/ आचार्य रामेश्वर नारायण शास्त्री महाराज जी ( शारदा शक्तिपीठ मैहर )
आज का राशिफल 08 मार्च 2023 बुधवार
मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपका थोड़ा समय धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में भी बीतेगा। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर आप चिंता में रहेंगे। आज आप बिजनेस से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। सामाजिक गतिविधियों में आपका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहेगा।
वृषभ राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज वाहन के रख-रखाव और इसकी मरम्मत पर बड़ी राशि खर्च हो सकती है, जिसके कारण आपक बजट बिगड़ सकता है। परिवार की सुख-शांति आपके लिए पहली प्राथमिकता रहेगी। आज आपका कोई कीमती सामान गुम या चोरी हो सकता है, इसलिए सावधानी रखें। बिजनेस में कोई बड़ी सफलता आपको मिलने के योग हैं।
मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज जितनी आपकी ईनकम होगी, उतने ही खर्च भी होंगे। काम को बोझ के कारण आपकी क्षमता में कमी आ सकती है। जीवनसाथी की सेहत खराब हो सकती है। पुराने मतभेद आज दूर हो सकते हैं। सभी लोगों का आपका व्यवहार पसंद आएगा। परिवार में किसी बात पर कुछ मामूली कहासुनी हो सकती है।
कर्क राशिफल (Cancer Daily horoscope)
आज आप अपने पारिवारिक मामलों में किसी को हस्तक्षेप न करने दें, नहीं तो बात और बिगड़ सकती है। वाहन चलाते समय भी आपको सावधान रहना होगा। बिनजेस में आज आप कोई महत्वपूर्ण और सख्त निर्णय ले सकते हैं। घर के लिए जरूर चीजों की खरीदारी आज आप कर सकते हैं।
सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज आपको बातचीज करते समय सावधान रहना होगा, नहीं तो रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। बिजनेस की चिंताओं को घर की सुख-शांति पर हावी न होने दें, यही आपके लिए ठीक रहेगा। कोई करीबी मेहमान आपके घर आ सकता है, जिससे आपको खुशी होगी। किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर ठोस निर्णय लिए जा सकते हैं।
कन्या राशिफल (Virgo Daily horoscope)
आज आप गलत काम करने वालों से दूर ही रहें तो ठीक रहेगा, नहीं तो आप भी किसी परेशानी में फंस सकते हैं। आज आपको धैर्य पूर्वक रहते हुए अपने काम करने चाहिए। बिजनेस में बड़ी सफलता आपका इंतजार कर रही है। आपको आज घर-परिवार और बिजनेस में तालमेल बनाकर रखना होगा।
तुला राशिफल(Libra Daily Horoscope)
आपका व्यक्तित्व आपके संबंधों में अच्छा बनाए रखने में मदद करेगा। वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियां दूर हो सकती हैं। अगर कहीं यात्रा पर जा रहे हैं तो जरूरी चीजें ले जाना न भूलें। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको राहत दे सकती है। पैसों के मामले में किसी पर भी भरोसा न करें।
वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। स्टूडेंट्स को बड़ी सफलता मिलेगी और करियर में आगे बढ़ने का मौका भी। रिश्तेदारों के आने से व्यवस्था बिगड़ सकती है। किसी सदस्य के विवाह को लेकर कोई अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। आज आप योजनाबद्ध तरीके से अपने काम पूरा कर पाएंगे।
धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज आपको किसी से उधार लेना पड़ सकता है, लेकिन चिंता न करें जल्दी ही ये कर्ज उतर भी जाएगा। किसी करीबी मित्र के साथ गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। व्यापार में आज अधिक सादगी और गंभीरता की आवश्यकता है। कुछ समय से चली आ रही समस्या परिजनों के सहयोग से सुलझ जाएगी।
मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज आपकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहेगी, जिसके कारण आपको अपने खर्च में कटौती करनी पड़ सकती है। इसलिए बच्चे थोड़े निराश हो सकते हैं। बिजनेस से जुड़ी योजनाओं पर आपको पुनर्विचार करने की जरूरत है। आज आप महसूस करेंगे कि आपका पूरा परिवार किसी भी विपरीत परिस्थिति में आपके साथ खड़ा रहेगा।
कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
पैसों की लेन-देन को लेकर आज आपका रिश्तेदारों के साथ विवाद हो सकता है। इस समय आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। बिजनेस की स्थिति सामान्य रहेगी। आज परिवार के लोग आपसे कुछ उम्मीदें रखेंगे और आप उन्हें पूरा करने में सफल रहेंगे। उनकी खुशी आपको और सुकून दे सकती है।
मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज आपको इन्वेस्टमेंट को लेकर काफी सावधान रहना होगा। आपका कोई करीबी ही आपके खिलाफ साजिश रच सकता है। आज आप आत्म-चिंतन और एकांत में बिताने की योजना बनाएंगे। यह आपको बहुत परेशानी से बचा सकता है। आप अपने भीतर संतोष की भावना और ऊर्जा का उछाल महसूस कर सकते हैं।