आज का पंचांग 07 मार्च 2023 मंगलवार : फाल्गुन शुक्ल पक्ष, वसन्त पूर्णिमा, होलिका दहन 

panchang

Newspoint24/ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी 

Panchang

आज का पंचांग 07 मार्च 2023 मंगलवार 

 

आज होलिका दहन
इस बार होलिका दहन को लेकर काफी असमंजस की स्थिति है। कुछ स्थानों पर ये पर्व 6 को तो कहीं 7 मार्च को मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी  के अनुसार, होलिका दहन फाल्गुन मास की पूर्णिमा को किया जाता है। इस बार 6 व 7 मार्च को ये तिथि रहेगी। लेकिन 6 मार्च की भद्रा होने से इस दिन होलिका दहन करना शुभ नहीं रहेगा, इसलिए 7 मार्च को ही ये कार्य करना चाहिए।

 

7 मार्च का पंचांग (Aaj Ka Panchang 7 March 2023)7 मार्च 2023, दिन मंगलवार को फाल्गुन पूर्णिमा शाम 06.10 तक रहेगी, इसके बाद चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि आरंभ हो जाएगी, जो रात अंत तक रहेगी। अधिकांश स्थानों पर इस दिन होलिका दहन किया जाएगा। मंगलवार को पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र पूरे दिन रहेगा। मंगलवार और पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से धूम्र नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। इसके अलावा धृति और शूल नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 3:33 से शाम 5:01 तक रहेगा।

 

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
मंगलवार को चंद्रमा सिंह राशि में, बुध, सूर्य और शनि कुंभ राशि में, शुक्र और गुरु मीन राशि में, मंगल वृष राशि में, केतु तुला राशि में और राहु मेष राशि में रहेगा। मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए।

7 मार्च के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- फाल्गुन
पक्ष- शुक्ल
दिन- मंगलवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- पूर्वा फाल्गुनी
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 06:16 ए एम
सूर्यास्त - 06:03 पी एम
चन्द्रोदय - 05:58 पी एम
चन्द्रास्त - 06:17 ए एम
तिथि    पूर्णिमा - 06:09 पी एम तक उपरांत प्रतिपदा
नक्षत्र    पूर्वाफाल्गुनी - 02:22 ए एम, मार्च 08 तक उपरांत उत्तराफाल्गुनी
योग    धृति - 09:15 पी एम तक उपरांत शूल
करण    बव - 06:09 पी एम तक उपरांत बालव - पूर्ण रात्रि तक

चन्द्र मास एवं सम्वत
शक सम्वत    1944 शुभकृत्    
चन्द्रमास    फाल्गुन - पूर्णिमान्त
विक्रम सम्वत    2079 राक्षस
फाल्गुन - अमान्त

राशि तथा नक्षत्र
चन्द्र राशि    सिंह
सूर्य राशि    कुम्भ
नक्षत्र पद    पूर्वाफाल्गुनी - 06:41 ए एम तक उपरांत पूर्वाफाल्गुनी - 02:22 ए एम, मार्च 08 तक

ऋतु तथा अयन
द्रिक ऋतु    वसन्त
द्रिक अयन    उत्तरायण
वैदिक अयन    उत्तरायण

शुभ समय  
अभिजीत मुहूर्त- 12:15 पी एम – 01:02 पी एम
अमृत काल    07:22 पी एम से 09:07 पी एम

7 मार्च का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
राहुकाल दोपहर 3:33 से शाम 5:01 तक
यम गण्ड - 9:42 ए एम – 11:10 ए एम
कुलिक - 12:38 पी एम – 2:05 पी एम
दुर्मुहूर्त - 09:07 ए एम – 09:54 ए एम, 11:23 पी एम – 12:12 ए एम
वर्ज्यम् - 10:09 ए एम – 11:53 ए एम


निवास और शूल
होमाहुति    चन्द्र
दिशा शूल    उत्तर
अग्निवास    पृथ्वी
नक्षत्र शूल    उत्तर - 02:22 ए एम, मार्च 08 से पूर्ण रात्रि तक  
चन्द्र वास    पूर्व
राहु वास    पश्चिम
शिववास    श्मशान में - 06:09 पी एम तक उपरांत गौरी के साथ

Share this story