इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को , 5 राशियों के जातकों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा

इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को , 5 राशियों के जातकों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल 2023 को सुबह करीब 07 बजकर 4 मिनट पर शुरू होगा और दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। सूर्य ग्रहण की कुल समय अवधि 05 घंटे 24 मिनट की होगी।

Newspoint24/ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी 

 
Surya Grahan 2023: साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगने वाला है। जब चंद्रमा धरती से काफी दूर पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है, तो इसे कंकणाकृति या वलयाकार सूर्य ग्रहण कहा जाता है। यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। ऐसे में सूतक काल मान्य नहीं होगा। लेकिन ग्रहण का असर कुछ राशि के जातकों के जीवन पर पड़ सकता है। जानिए साल के पहले सूर्य ग्रहण के समय किन राशियों को रहना होगा सावधान।

कब हो रहा है साल का पहला सूर्य ग्रहण 2023?
साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल 2023 को सुबह करीब 07 बजकर 4 मिनट पर शुरू होगा और दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। सूर्य ग्रहण की कुल समय अवधि 05 घंटे 24 मिनट की होगी।

इन राशियों पर पड़ेगा सूर्य ग्रहण का असर


मेष राशि
सूर्य ग्रहण का असर मेष राशि के जातकों के जीवन पर पड़ सकता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी निर्णय को लेने से पहले सोच विचार कर लें। छोटे से छोटे काम के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती हैं।

 
वृषभ राशि
इस राशि के जातकों के लिए पहला सूर्य ग्रहण कई मुश्किलें खड़ा कर सकता है। स्वभाव में काफी परिवर्तन आ सकता है। इसलिए अपने गुस्से को कंट्रोल करने की कोशिश करें, क्योंकि इसके कारण बनते हुए काम भी बिगड़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ सकता है। घर में किसी सदस्य की बीमारी के कारण खर्च बढ़ सकता है।

कन्या राशि
सूर्य ग्रहण का असर इस राशि के जातकों के स्वास्थ्य के साथ-साथ पारिवारिक मामलों में पड़ सकता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है। परिवार में थोड़ा तनाव होगा। ऐसे में प्यार से हर चीज को निपटाने की कोशिश करें। नौकरी और बिजनेस में थोड़ी परेशानियां हो सकती है।

मकर राशि
इस राशि के जातकों को कारोबार में थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर किसी से थोड़ी अनबन हो सकती है। इसका असर आपके इंक्रीमेंट और पदोन्नति पर भी पड़ सकता है। इसके साथ ही अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें।

मीन राशि
इस राशि के जातकों के लिए भी सूर्य ग्रहण कुछ खास लेकर नहीं आने वाला है। कार्यक्षेत्र में थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। करियर में थोड़ा अधिक ध्यान देने के साथ मेहनत करनी पड़ सकती हैं। बिजनेस में भी थोड़ा घाटा हो सकता है।

Share this story