इन दिनों नवरात्रि में इन 5 सपनों का दिखना माना जाता है बेहद शुभ, धनलाभ के साथ भाग्योदय होने की है मान्यता

हर इंसान आमतौर पर सपने देखता है। साथ ही कुछ सपने देखकर उसको सुखद एहसास होता है, तो कुछ सपने देखकर वह भय में पड़ जाता है। आपको बता दें कि 22 मार्च से चैत्र नवरात्रि शुरू हो गईं हैं। इसलिए हम सभी के मन में देवी-देवताओं की एक छवि बसी हुई है, सपने में भी हम इसी छवि को देखते हैं। इसलिए यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर आपके सपने में शेर हाथी या मां दुर्गा स्वयं दिखाई देती हैं तो इन सपनों का क्या मतलब होता है। आइए जानते हैं…

Newspoint24/ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी

 

हर इंसान आमतौर पर सपने देखता है। साथ ही कुछ सपने देखकर उसको सुखद एहसास होता है, तो कुछ सपने देखकर वह भय में पड़ जाता है। आपको बता दें कि 22 मार्च से चैत्र नवरात्रि शुरू हो गईं हैं। इसलिए हम सभी के मन में देवी-देवताओं की एक छवि बसी हुई है, सपने में भी हम इसी छवि को देखते हैं। इसलिए यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर आपके सपने में शेर हाथी या मां दुर्गा स्वयं दिखाई देती हैं तो इन सपनों का क्या मतलब होता है। आइए जानते हैं…

सपने में मां दुर्गा का दिखाई देना
सपने में मां दुर्गा के दर्शन होना शुभ फलदायी माना जाता है। यह इस बात का संकेत हैं कि आपके जीवन के सभी कष्ट दूर होने वाले हैं। साथ ही आपकी को मनोकामना पूर्ण होने वाली है। लेकिन यहां पर यह ध्यान देना जरूरी है  कि मां दुर्गा के आपने किस मुद्रा में दर्शन किए हैं।


शेर का दिखाई देना 
स्वप्न शास्त्र अनुसार नवरात्रि के दौरान सपने में यदि आपको शेर दिखाई देता है, तो यह भी एक बेहद शुभ संकेत है। इसका मतलब है कि आपको कहीं से धनलाभ हो सकता है। कोई शुभ सूचना मिल सकती है। वहीं मां दुर्गा के आशीर्वाद से आप  शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकते हैं।

 

सपने में सुहाग का सामान दिखाई देना

नवरात्रि में यदि किसी व्यक्ति के सपने में हाग का सामान दिखाई देता है तो यह एक बेहद शुभ संकेत है। साथ ही अगर वह व्यक्ति अविवाहित है, तो उसका रिश्ता पक्का हो सकता है। वहीं अगर विवाहित है, उसका वैवाहिक जीवन सुखद हो सकता है।

सपने में हाथी का दिखाई देना 

स्वप्न शास्त्र अनुसार यदि सपने में आपको हाथी दिखाई देता है, तो यह एक बेहद शुभ संकेत है। इसका मतलब है कि मां दुर्गा का आपके घर आगमन होने वाला है। साथ ही आपको को जरूरी काम बन सकता है। इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है। कोई मनोरथ सिद्ध हो सकता है।

लाल वस्त्र में हों मां दुर्गा के दर्शन

यदि आप स्वप्न में मां दुर्गा को लाल वस्त्र में मुस्कुराती हुई मुद्रा में देखते हैं तो यह अत्यंत शुभ माना जाता है। इसका मतलब है कि मां दुर्गा के आशीर्वाद से आपके मान सम्मान में वृद्धि होने वाली है और कोई शुभ सूचना मिलने वाली है। साथ ही धनलाभ भी हो सकता है।

Share this story