शुक्र ग्रह ने बनाया महाधन योग 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस अवधि में आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे 

शुक्र ग्रह ने बनाया महाधन योग 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस अवधि में आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे

Newspoint24/ ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी

महाधन योग :   ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करते राजयोग और शुभ योग का निर्माण करते हैं। जिसका असर पृथ्वी और मानव जीवन पर सीधे तौर पर पड़ता है। आपको बता दें कि शुक्र ग्रह ने वृष में गोचर करके महाधन योग बनाया है। शुक्र ग्रह को धन, ऐश्वर्य, विलासता, भौतिक सुख, वैभव और लग्जरी लाइफ का कारक माना जाता है। इसलिए शुक्र ग्रह के प्रभाव से इन सेक्टरों पर तो प्रभाव पड़का ही है। साथ ही राशियों पर भी पड़ता है। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस अवधि में आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। क्योंकि इनकी कुंडली में महाधन योग बन रहा है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मकर राशि (Makar Zodiac)

महाधन योग का बनना मकर राशि के लोगों को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली में भाग्य के स्वामी बुध ग्रह हैं और बुध ग्रह केंद्र में स्थित हैं। साथ ही शुक्र ग्रह केंद्र में 6 अप्रैल को आ गए हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही धनलाभ हो सकता है। वहीं शनि देव आपकी राशि से धन भाव पर स्थित हैं। इसलिए आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। वहीं अगर आप व्यापारी हैं, तो अच्छे ऑर्डर आने से धनलाभ और भाग्योदय हो सकता है। साथ ही जो लोग अविवाहित हैं, तो उनका विवाह पक्का हो सकता है या बात चल सकती है।

 

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए महाधन योग अत्यंत शुभ सिद्ध हो सकता है। क्योंकि नवम के स्वामी शुक्र देव हैं और उन्होंने 6 अप्रैल से नवम भाव में ही भ्रमण किया है। साथ ही धन के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। इसलिए अपने प्रयास शुरू कर देने चाहिए। साथ ही भाग्य का भी इस समय आपको भरपूर लाभ मिलेगा। वहीं जो लोग फिल्म लाइन, कॉस्मेटिक, संगीत, कला, चावल, दूध, होटल, शराब का काम से जुड़े हैं, तो आपको यह समय शानदार सिद्ध हो सकता है। साथ ही आप इस समय विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं। वहीं जो छात्र है, वो किसी परीक्षा में पास हो सकते हैं।

 

वृष राशि (Taurus Zodiac)

महाधन योग का बनना वृष राशि के लोगों को किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली के आपके नवम के स्वामी दशम स्थान मतलब केंद्र में विराजमान हैं। साथ ही शुक्र ग्रह 6 अप्रैल से लग्न भाव में आ गए हैं। साथ ही आपकी गोचर कुंडली में शश, मालव्य और लक्ष्मी योग बन रहे हैं। इसलिए इस समय आपको धनलाभ होगा। साथ ही आपको जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

Share this story