माघी पूर्णिमा पर दुर्लभ संयोग ,माघी पूर्णिमा पर करें राशि अनुसार आसान उपाय...

 माघी पूर्णिमा पर दुर्लभ संयोग ,माघी पूर्णिमा पर करें राशि अनुसार आसान उपाय...

Newspoint24/ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी 

माघी पूर्णिमा पर करें राशि अनुसार आसान उपाय...

धर्म ग्रंथों में माघी पूर्णिमा का विशेष महत्व बताया गया है। इस बार ये तिथि 5 फरवरी, रविवार को है। इस दिन पुष्य नक्षत्र, श्रीवत्स योग, सर्वार्थसिद्धि योग, आयुष्मान योग, सौभाग्य योग और रवि योग भी रहेंगे। (Maghi Purnima 2023 Upay) इतने सारे शुभ योग एक साथ एक ही दिन होना एक दुर्लभ घटना है। सालों में कभी 1 बार ऐसा संयोग बनता है। इतने सारे शुभ योगों के चलते ये तिथि बहुत ही खास हो गई है। ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी के अनुसार, इस तिथि पर अगर राशि अनुसार, उपाय किए जाएं तो धन लाभ के साथ-साथ अन्य मनोकामनाएं भी पूरी हो सकती हैं। आगे जानिए राशि अनुसार उपाय…  
 

 

मेष राशि

इस राशि का स्वामी मंगल ग्रह है। इस राशि वाले माघी पूर्णिमा पर सुख-शांति और धन-संपत्ति की प्राप्ति के दिन भगवान शिव का अभिषेक गन्ने के रस से करें। साथ ही मसूर की दाल का दान भी करें।

वृषभ राशि

इस राशि के स्वामी शुक्र हैं। माघी पूर्णिमा के शुभ योग में इस राशि के लोग मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं और लाल चुनरी चढ़ाएं। साथ ही घर में श्रीयंत्र की स्थापना करें। इससे इनके जीवन में सुख-समृद्धि आएगी। 
 

मिथुन राशि

इस राशि का स्वामी बुध ग्रह है। इस राशि के लोग माघी पूर्णिमा पर गाय को हरा खिलाएं या किसी मंदिर के अन्नक्षेत्र में हरी सब्जियों का दान करें। इससे इन पर ग्रहों व सभी देवी-देवताओं की कृपा बनी रहेगी।
 

कर्क राशि

इस राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। इस राशि वाले लोग माघी पूर्णिमा पर शाम को समय चंद्रमा को दूध से अर्घ्य दें और इसमें थोड़े गुलाब के फूल भी मिला लें। इस उपाय से इनकी समस्याओं का समाधान हो सकता है।
 

सिंह राशि

इस राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं। इस राशि के लोग माघी पूर्णिमा की सुबह स्नान आदि करने के बाद सूर्यदेव को जल अर्पित करें। साथ ही शिवलिंग का अभिषेक लाल चंदन मिश्रित जल से करें।
 

कन्या राशि

मिथुन की तरह इस राशि का स्वामी भी बुध ही है। इस राशि वाले माघी पूर्णिमा पर किसी किन्नर को हरी साड़ी और हरी चूड़ियां भेंट करें, साथ ही उनका आशीर्वाद भी प्राप्त करें। जल्दी ही इनकी किस्मत चमक सकती है।


तुला राशि

इस राशि के स्वामी शुक्र हैं। इस राशि वाले जरूरतमंदों को अपनी इच्छा अनुसार चावल का दान करें। साथ ही शिवलिंग का अभिषेक गाय के कच्चे से दूध से करें। इन उपायों से इनकी परेशानियां कुछ कम हो सकती हैं।

वृश्चिक राशि

 

इस राशि के स्वामी मंगल है। इस राशि वाले शिवलिंग पर लाल चंदन से त्रिपुंड बनाएं। साथ ही मसूर की दाल का दान जरूरतमंदों को करें। संभव हो तो मंगल यंत्र की स्थापना अपने घर के पूजा स्थान पर करें। 
 

धनु राशि

इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। इस राशि के लोग माघी पूर्णिमा पर देवी लक्ष्मी की पूजा में पहले साबूत हल्दी रखें और बाद में इसे अपनी तिजोरी में रख दें। इससे धन लाभ के योग बन सकते हैं।
 

मकर राशि

 

इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं। इस राशि के लोग नदी में काले तिल प्रवाहित करें और हनुमानजी को सिंदूर से चोला चढाएं। संभव को जरूरतमंदों के लिए भोजन की व्यवस्था भी करें। इससे शनिदेव इन पर प्रसन्न रहेंगे।
 

कुंभ राशि

 

इस राशि के स्वामी भी शनिदेव ही हैं। इस राशि वाले माघी पूर्णिमा पर हनुमान मंदिर में लाल रंग का झंडा दान करें और गरीबों को काले कंबल का। इन उपायों से इनकी परेशानियां जल्दी ही समाप्त हो जाएंगी।

मीन राशि

इस राशि के लोग माघी पूर्णिमा पर पीले फल जैसे केले, पपीता आदि का दान करें। भगवान शिव को बेसन से बनी मिठाई का भोग लगाएं। ये उपाय जल्दी ही इनके जीवन में खुशहाली ला सकते हैं।

Share this story