बुध ग्रह गोचर 2023 : 68 दिनों तक मेष राशि में रहेगा बुध ग्रह, 2 राशि वाले रहें सावधान-5 राशि वालों की चमकेगी किस्मत

बुध ग्रह गोचर 2023 : 68 दिनों तक मेष राशि में रहेगा बुध ग्रह, 2 राशि वाले रहें सावधान-5 राशि वालों की चमकेगी किस्मत

Newspoint24/ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी 

 

वाराणसी।  चंद्रमा के बाद अगर कोई ग्रह सबसे तेज गति से राशि बदलता है तो वह है बुध। ये ग्रह हर 23 दिन में राशि परिवर्तन करता है। वर्तमान में ये ग्रह मीन राशि में है, जो 31 मार्च को मेष राशि में चला जाएगा। मेष राशि में बुध ग्रह 7 जून तक रहेगा यानी 2 महीने से अधिक समय तक। इस दौरान बुध ग्रह पहले वक्री होगा और फिर मार्गी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध के इतने लंबे समय तक एक ही राशि में रहने को अतिचारी अवस्था कहते हैं। बुध के राशि बदलने से सभी 12 राशियों पर इसका असर होगा। आगे जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा बुध का राशि परिवर्तन…

इन 5 राशियों के लिए शुभ
ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी  के अनुसार, बुध के मेष राशि में प्रवेश करने से 5 राशि वालों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। ये राशिया हैं- मिथुन, कर्क, कन्या, वृश्चिक और मीन। बुध के शुभ प्रभाव से इन राशियों के लोगों को नौकरी और व्यापार में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। अटका हुआ पैसा मिल सकता है। पुराने इन्वेस्टमेंट से फायदा होगा और नए इन्वेस्टमेंट के लिए भी ये समय ठीक है। किसी बड़े काम की योजना इस दौरान बन सकती है।

ये 2 राशि वाले रहें सावधान
बुध के राश परिवर्तन से वृष और मकर राशि वाले लोगों को सावधान रहना होगा। इस समय इन्हें पैसों से जुड़ी परेशानी हो सकती है। इनकी सेविंग खत्म हो सकती है और किसी से पैसा उधार लेने की नौबत भी आ सकती है। इन राशि वाले इस समय इन्वेस्टेंट भूलकर भी न करें। सेहत को लेकर भी इन्हें सावधान रहना होगा। कोई भी लेन-देन करें तो उससे संबंधित लिखा-पढ़ी जरूर करें। नौकरी में स्थानांतरण भी हो सकता है।

इन 5 राशि वालों के लिए सामान्य
मेष, सिंह, तुला, धनु और कुंभ राशि वाले लोगों के लिए बुध का राशि परिवर्तन सामान्य फल देने वाला रहेगा। इन राशि वालों के जीवन की भागदौड़ अधिक हो सकती है, लेकिन इन्हें इसका फायदा भी होगा। सेहत से जुड़ी हल्की-फुल्की परेशानी हो सकती है, लेकिन ये ज्यादा बड़ी समस्या नहीं होगी। कुल मिलाकर ये समय इन 5 राशि वालों को लिए मिला-जुला फल देने वाला रहेगा।

Share this story