जानिए स्वप्न शास्त्र अनुसार सपने में इन 5 चीजों के दिखने पर क्या असर होता है  

जानिए स्वप्न शास्त्र अनुसार सपने में इन 5 चीजों के दिखने पर क्या असर होता है
हर इंसान रात में सपने देखता है। साथ ही सपने में कई तरह की चीजें और घटनाएं देखने को मिलती है। लेकिन ये जरूरी नहीं कि सपने में देखी गई चीज का असल जिंदगी में भी वो ही मतलब हो। वहीं कुछ सपने भविष्य में होने वाली घटनाओं की तरफ इशारा करते हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसी घटनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं।

Newspoint24/ ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी 

 

हर इंसान रात में सपने देखता है। साथ ही सपने में कई तरह की चीजें और घटनाएं देखने को मिलती है। लेकिन ये जरूरी नहीं कि सपने में देखी गई चीज का असल जिंदगी में भी वो ही मतलब हो। वहीं कुछ सपने भविष्य में होने वाली घटनाओं की तरफ इशारा करते हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसी घटनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनको देखना बेहद शुभ माना जाता है। मतलब ऐसे सपने देखने से आपको कोई शुभ सूचना या धन की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं …

सपने में खुद को घोड़े पर चढ़ते हुए देखना

स्वप्न शास्त्र अनुसार अगर आप सपने में खुद को घोड़े पर चढ़ते हुए देखते हैं, तो यह शुभ संकेत है। साथ ही इसका मतलब है कि आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है। साथ ही अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। वहीं ये व्यापार में लाभ और नौकरी में उन्नति होने का भी संकेत है। लेकिन सपने में घोड़े से गिरते हुए देखना अशुभ होता है।

 

सपने में खुद का चेहरा सपने में देखना

अगर आप सपने में खुद का चेहरा शीशे में देखते हैं। तो यह एक शुभ संकेत है। इसका मतलब है कि आपको दांंपत्य जीवन में कोई खुशी मिल सकती है। यह सपना जीवनसाथी के साथ अच्छे तालमेल की ओर इशारा करता है। अगर ये सपना कोई कुंवारी कन्या देखती है, तो इसका मतलब कि उनकी जिंदगी में कोई खास इंसान आने वाला है। साथ ही ऐसा सपना आपके लिए नौकरी में प्रमोशन और इंक्रीमेंट के संकेत देता है।

सपने में खुद को पान खाते हुए देखना

स्वप्न शास्त्र अनुसार यदि आप सपने में खुद को पान खाते हुए देखते हैं तो यह एक खास संकेत हैं। आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है। साथ ही आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। वहीं आपको किसी योजना में सफलता मिल सकती है।

सपने में बारिश 

अगर आप सपने में बारिश होते हुए देखते हैं, तो एक भी एक शुभ संकेत है। इसका मतलब है कि आपको किसी पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। साथ ही आपको कोई मनोरथ पूर्ण हो सकता है। वहीं सपने में बारिश का दिखना एक खूबसूरत जीवनसाथी मिलने की ओर इशारा करता है।

बाल या नाखून कटते दिखना 

सपने में अगर आप बाल या नाखून काटते हुए देखते हैं, तो यह एक शुभ संकेत है। आपको किसी कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। साथ ही किसी योजना में सफलता मिल सकती है।

Share this story