पूर्णिमा दो दिन लेकिन 24 को जलेगी होली:9 शुभ योगों में होगा होलिका दहन

holi 2024
इस बार होलिका दहन के वक्त सितारे बेहद खास रहेंगे। जिससे 9 बड़े शुभ योग बनेंगे। बनारस, उज्जैन और पुरी के ज्योतिषियों का कहना है कि ऐसा शुभ संयोग पिछले 700 सालों में नहीं दिखा।
होलिका दहन के वक्त सर्वार्थसिद्धि, लक्ष्मी, पर्वत, केदार, वरिष्ठ, अमला, उभयचरी, सरल और शश महापुरुष योग बन रहे हैं।

 Newspoint24/ ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी

 

24 मार्च को होलिका दहन होगा और 25 को होली खेली जाएगी। ज्योतिषियों के मुताबिक इस साल होलिका दहन पर भद्रा का अशुभ काल रात करीब 10:50 बजे तक रहेगा।

शहरों के हिसाब से ये समय कुछ मिनट आगे-पीछे हो सकता है, इसलिए रात 11 बजे बाद होली जलानी चाहिए। इस बार होली पर चंद्र ग्रहण भी है, लेकिन भारत में नहीं दिखने के कारण इसका महत्व नहीं रहेगा।

24 मार्च को सुबह करीब साढ़े 9 बजे तक चतुर्दशी रहेगी। फिर पूर्णिमा शुरू हो जाएगी जो कि 25 मार्च को दोपहर 12:30 बजे तक रहेगी। पूर्णिमा दो दिन तक होने से कन्फ्यूजन हो रहा है। ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी बताते हैं कि 24 की शाम को पूर्णिमा होने से इसी तारीख को भद्रा खत्म होने के बाद होलिका दहन करना चाहिए। वहीं, 25 मार्च को सूर्योदय के वक्त पूर्णिमा तिथि होने पर इस दिन स्नान-दान और व्रत-पूजा करना चाहिए।

24 मार्च को 9 बड़े शुभ योग में जलेगी होली
इस बार होलिका दहन के वक्त सितारे बेहद खास रहेंगे। जिससे 9 बड़े शुभ योग बनेंगे। बनारस, उज्जैन और पुरी के ज्योतिषियों का कहना है कि ऐसा शुभ संयोग पिछले 700 सालों में नहीं दिखा।
होलिका दहन के वक्त सर्वार्थसिद्धि, लक्ष्मी, पर्वत, केदार, वरिष्ठ, अमला, उभयचरी, सरल और शश महापुरुष योग बन रहे हैं। इन योग में होली जलने से परेशानियां और रोग दूर होंगे। ये शुभ योग समृद्धि और सफलतादायक रहेंगे।

बन रहे हैं ये शुभ योग

होलिका दहन के दिन कई शुभ योग बन रहे हैं। जिसमें 24 मार्च को सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, गण्ड़ योग, बुधादित्य का संयोग बन रहा है,तो वहीं वहीं 25 मार्च 2024 को होली के दिन भी कई शुभ संयोग बन रहे हैं। आपको बता दें कि इस पूरे दिन वृद्धि योग, बुधादित्य योग, वाशी योग और सुनफा योग बन रहा है। ज्योतिष में इन शुभ योगों को बेहद शुभ फलदायी माना गया है।

होली के दिन करें ये काम

अगर आपको अज्ञात भय रहता हो तो आप जब भी होलिका दहन देखने जाएं तो अपनी जेब में सूरमा या काजल की डिब्बी जरुर रखकर लेकर जाएं। ऐसा करने से अज्ञात भय खत्म होता है।

वहीं अगर किसी व्यक्ति या बच्चे को बार- बार नजर लग जाती हो य तो नारियल को सिर से सात बार वार करके होलिका की अग्नि में डाल दें। ऐसा करने से नजर लगना बंद हो सकती है।

होलिका दहन के दिन जो गेहूं की बाली आप अग्नि में पकाएं उस गेहूं की बाली को प्रसाद रूप से ग्रहण करें। ऐसा करने से आरोग्य की प्राप्ति होगी।

वहीं अगर आपकोकरियर और कारोबार में तरक्की नहीं मिल पा रही हो तो आप इस दिन सात गोमती चक्र को शिवलिंग पर अर्पित करें। ऐसा करने से आपको करियर और कारोबार में तरक्की के योग बनेंगे।

होली पर भूलकर भी न करें या काम

होलिका दहन के दिन किसी से भी भूलकर पैसे उधार नहीं लें। ऐसा करने से पूरी साल आपका आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

वहीं कुछ लोग हालिका दहन की अग्नि में अपने घर का कूड़ा बगैरा डाल देते हैं, जो कि गलत है। ऐसा करने से आपके जीवन में दरिद्री आ सकती है।

होलिका दहन और या रंग वाली होली के दिन लोहे या फिर स्टील की वस्तुएं दान नहीं करनी चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है।

 

Share this story