धनतेरस 10 नवंंबर को : क्या आपको पता है कुछ वस्तुओं को इस दिन खरीदकर घर पर लाने से मांं लक्ष्मी रुष्ट हो सकती हैं और आपके जीवन में दरिद्री आ सकती है

Newspoint24/ ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी
हिंदू धर्म में धनतेरस का विशेष महत्व है। यह त्योहार हर साल कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रियोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस साल धनतेरस का त्योहार 10 नवंंबर को मनाया जाएगा। धनतेरस पर भगवान गणेश, माता लक्ष्मी के साथ कुबेर भगवान की पूजा करने का विधान है। वहीं धनेतरस के दिन कुछ न कुछ खरीदने का विधान बताया गया है। लेकिन क्या आपको पता है कुछ वस्तुओं को इस दिन खरीदकर घर पर लाने से मांं लक्ष्मी रुष्ट हो सकती हैं और आपके जीवन में दरिद्री आ सकती है। आइए जानते हैं ये चीजें कौन सी हैं…
1- लोहे की वस्तु नहीं खरीदें
धनतेरस के दिन भूलकर भी लोहे की चीजें खरीदकर घर नहीं लानी चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से मां लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर नाराज हो सकते हैं। इसलिए अगर आप कोई लोहे की वस्तु खरीदना चाहते हैं तो धनतेरस से एक दिन पहले खरीद लें।
2- नहीं खरीदें कोई कांच की वस्तु
धनतेरस के दिन भूलकर भी कांच से बनी कोई वस्तु खरीदकर घर नहीं लाएं। क्योंकि कांच का संबंध राहु ग्रह से माना जाता है। इसलिए इस दिन कांच की बनी वस्तुओं का इस्तमाल करना अशुभ साबित हो सकता है।
3- तेल नहीं खरीदना चाहिए
तेल या रिफाइंड धनतेरस के दिन नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। साथ ही धन की हानि हो सकती है। इसलिए अगर आप धनतेरस के दिन घी या सरसों के तेल का दीपक जला रहे हैं तो उसके लिए घी और तेल पहले से खरीद लाएं।
4- स्टील के बर्तन नहीं खरीदने चाहिए
धनतेरस पर स्टील के बर्तन भी नहीं खरीदने चाहिए। स्टील की जगह आप कॉपर या ब्रांज के बर्तन खरीद सकते हैं। वहीं अगर आप धनतेरस पर कार, बाइक, सोना- चांदी खरीदने जा रहे हैं, तो आपको खरीदारी का चौघड़िया मुहूर्त जरूर जान लेना चाहिए।
धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का सही समय
धनतेरस के दिन सोना-चांदी के अलावा वाहन, संपत्ति, कपड़े, बर्तन आदि की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। इस दिन दोपहर 12 बजकर 35 मिनट से अगले दिन यानी 11 नवंबर को सुबह 06 बजकर 40 मिनट तक शुभ मुहूर्त है। इस बीच में आप खरीदारी कर सकते हैं।