‘विनाशकारी चतुर्ग्रही योग’ : सूर्य करेंगे नीच राशि तुला में प्रवेश, इन राशियों की बढ़ेगी मुश्किलें, धनहानि के साथ सेहत होगी 

 ‘विनाशकारी चतुर्ग्रही योग’ : सूर्य करेंगे नीच राशि तुला में प्रवेश,  इन राशियों की बढ़ेगी मुश्किलें, धनहानि के साथ सेहत होगी खराब

 Newspoint24/ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी 

 

वैदिकज्योतिष अनुसार ग्रह एक निश्चित अवधि पर राशि परिवर्तन करके शुभ और अशुभ युति बनाते हैं। जिसका असर मानव जीवन पर पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि तुला राशि में चतुर्ग्रही योग बनने जा रहा है। यह योग 19 अक्टूबर को मंगल, केतु, बुध और सूर्य की युति से बनेगा। जिसका ज्योतिष की दृष्टि से अच्छा नहीं माना जा रहा है। क्योंकि यहां सूर्य और केतु की युति से ग्रहण योग का निर्माण होगा। वहीं मंगल साथ होने से देश- दुनिया में युद्ध, आगजगी, दुर्घटना हो सकती हैं। साथ ही इस विनाशकारी योग का प्रभाव राशियों पर भी देखने को मिलेगा। इस समय धनहानि और सेहत खराब हो सकती है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

 

वृष राशि (Taurus Zodiac)

विनाशकारी  चतुर्ग्रही योग का बनना वृष के जातकों नुकसानदायक साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से छठे भाव में बनने जा रहा है और गुरु- राहु 12वें भाव में हैं। इसलिए इस समय आपको चोट लगती है। क्योंकि दुर्घटना के योग हैं। साथ ही इस समय कोर्ट- कचहरी के मामले लटक सकते हैं। साथ ही इस समय जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं। वहीं इस समय नए कार्य करने से बचें और निवेश भी नहीं करें, तो बेहतर रहेगा।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए विनाशकारी  चतुर्ग्रही योग का बनना प्रतिकूल साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि के स्वामी नीच अवस्था में भ्रमण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी सेहत खराब हो सकती है। खासकर तौर पर हार्ट से संबंधित बीमारी हो सकती है। वहीं छोटे भाई का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। साथ ही इस समय आपका व्यापार भी धीमा चलेगा। साथ ही कुछ जरूरी काम रुक सकते हैं। इसलिए इस समय आपको सूर्य देव के मंत्रों का जाप करना चाहिए।

तुला राशि (Tula Zodiac)

विनाशकारी चतुर्ग्रही योग का बनना आप लोगों को हानिकारक रह सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि में ही बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको सेहत संबंधी परेशानी हो सकती हैं। साथ ही इस समय जीवनसाथी के साथ तनाव हो सकता है। वहीं अगर आपको हार्ट और किडनी से संबंधित परेशानी हैं, तो आपको लापरवाही नहीं बरतना चाहिए। वहीं इस समय आपको धन किसी को उधार नहीं देना चाहिए। साथ ही इस समय आपको कार्यस्थल पर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 

Share this story