10 साल बाद कन्या राशी में बना शुक्र और केतु का संयोग, जानें किन 3 राशि वालों को आकस्मिक धनलाभ के साथ भाग्योदय के प्रबल योग

10 साल बाद कन्या में बना शुक्र और केतु का संयोग, जानें किन 3 राशि वालों को आकस्मिक धनलाभ के साथ भाग्योदय के प्रबल योग

Newspoint24/ ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी

 

वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर अन्य ग्रहों के साथ युति बनाते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर सीधेतौर पर पड़ता है। आपको बता दें कि शुक्र ग्रह ने कन्या राशि में प्रवेश कर लिया है, जहां पहले से केतु विराजमान हैं। जिससे कन्या राशि में शुक्र और केतु का संयोग बन रहा है। इस संयोग का सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र और केतु की युति लाभकारी साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से लग्न भाव में बन रही है। इससिए इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वहीं अपने विचारों व कार्यों को लेकर स्पष्ट रहेंगे। इस अवधि में योजनाबद्ध तरीके से काम करना पसंद करेंगे, जिससे आपको अच्छा लाभ होगा। साथ ही इस समय कारोबारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं इस समय आप लोगों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। साथ ही जीवनसाथी का साथ मिलेगा। वहीं आपके स्वास्थ्य में अच्छा सुधार आएगा और माता पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

शुक्र और केतु की युति का बनना धनु राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह युति आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव पर बन रही है। इसलिए  कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी और आपके पद व प्रभाव में अच्छी बढ़ोतरी होगी। वहीं इस समय आपको भाई- बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही कार्यस्थल पर आपको आगे बढ़ने का मौका देगी और आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएगा। पिता के स्वास्थ्य में अच्छा सुधार आएगा। वहीं इस समय व्यापारियों को अच्छे ऑर्डर मिलेंगे। जिससे अच्छा धनलाभ होगा।

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र और केतु की युति किसी वरदान से कम साबित नहीं होगी। क्योंकि यह युति आपकी राशि से नवम भाव पर बन रही है। जिसे भाग्य और यात्रा का भाव माना गया है। इसलिए इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी और किस्मत का साथ मिलेगा। वहीं कार्यक्षेत्र में विरोधियों की हार होगी और हर कार्य को सफलतापूर्वक पूरा कर सकेंगे। पिता की मदद से नई संपत्ति खरीदने की मनोकामना पूरी होगी। वहीं इस समय आप काम- कारोबार के संबंध यात्राएं भी कर सकते हैं, जो शुभ साबित होंगी। वहीं इस दौरान प्रतियोगी छात्रों को किसी परीक्षा में संफलता मिल सकती है। 

Share this story