साप्ताहिक राशिफल रविवार, 10 जुलाई - शनिवार, 16 जुलाई, 2022 जानिए आपका सप्ताह कैसा रहेगा 

weekly horoscope

Newspoint24/आचार्य रामेश्वर नारायण शास्त्री महाराज जी  ( शारदा शक्तिपीठ मैहर )  

राशिफल

 
साप्ताहिक राशिफल रविवार, 10 जुलाई - शनिवार, 16 जुलाई, 2022
मेष राशिफल

शुभ राशिफल: इस सप्ताह आप अपने कार्यक्षेत्र में काफी व्यस्त रहेंगे। अधिकारी वर्ग आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में पार्टनरशिप करने के लिये सप्ताह उत्तम है। रुचि पूर्ण कार्यों में आप ध्यान देंगे। मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। सम्पत्ति के मामले हल हो सकते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। नवीन योजनाओं को लागू कर सकते हैं। अपने काम पर फोकस्ड रहें। पारिवारिक समस्याओं का निराकरण होगा। आप नयी सूचनाओं को एकत्र करने में लगे रहेंगे। नजदीकी मित्रों के साथ सम्बन्ध प्रगाढ़ रहेंगे। गुरुवार के बाद का समय बहुत अच्छा रहेगा। शनिवार को आपको कुछ शुभ समाचार सुनने को मिल सकते हैं।

अशुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत में आपका पड़ोसियों से झगड़ा हो सकता है। आप कमजोर महसूस करेंगे। समझ बूझकर ही आपको काम करने चाहिये। इस सप्ताह आपको दस्तावेजों का सावधानी से अध्ययन करना चाहिये। बीमार लोगों को दवाइयों में थोड़ी सावधानी रखनी चाहिये। आपके अपने ही लोग आपकी बातों को अनसुना करेंगे। उच्च रक्तचाप के रोगियों को अधिक क्रोध नहीं करना चाहिये। मन चिन्ताग्रस्त हो सकता है। अत्यधिक कार्यभार के कारण चिड़चिड़े हो सकते हैं। कुछ समय आपको आत्मचिन्तन के लिये अवश्य देना चाहिये। मंगलवार को जीवनसाथी की थोड़ी चिन्ता रहेगी।

समाधान: सूर्य को प्रतिदिन अर्घ्य देना लाभकारी होगा।

वृषभ राशिफल  

शुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत बेहद सुखद रहेगी। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय का आनन्द उठायेंगे। प्रेमी जन को आप प्रपोज कर सकते हैं। पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। धर्म-कर्म में आप विशेष रुचि लेंगे। ऑफिस में सहकर्मियों से सम्बन्ध मधुर रहेंगे। मनोरञ्जन सम्बन्धी गतिविधियों में धन खर्च करेंगे। व्यापार में आपको नये प्रयोग करने के अवसर मिलेंगे। नया वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं। भोग-विलास के साधनों में धन खर्च करेंगे। सप्ताहान्त में विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। रविवार, सोमवार और शनिवार काफी शुभ रहेंगे।

अशुभ राशिफल: आपका रहन-सहन थोड़ा अव्यवस्थित रहेगा। नये कपड़े और आभूषणों में बजट के अनुसार ही धन खर्च करें। मंगलवार को चोट लगने की आशंका है। बुजुर्ग लोगों के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। शनि के मकर राशि में गोचर के कारण अफसरों से वैचारिक मतभेद होने की सम्भावना है। क्रोध व आवेश में आकर निजी सम्बन्धों को खराब न करें। आर्थिक स्थिति में असन्तुलन हो सकता है। बुधवार को बारिश में भीगने से सर्दी-जुकाम की समस्या होगी। व्यवसाय में साझेदारों से अनबन होने की सम्भावना है।

समाधान: भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिये रूद्राष्टक का पाठ करें।

मिथुन राशिफल 

शुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत काफी अच्छी रहेगी। ऑनलाइन बिजनेस में आपका प्रभाव बढ़ेगा। समय का सदुपयोग करेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई के अलावा अन्य साधनों से आय अर्जित करने के अवसर मिलेंगे। कामकाजी महिलायें छुट्टी लेकर घर में समय बितायेंगी। फैक्ट्री और इण्डस्ट्रीज के मैनेजमेन्ट से जुड़े लोगों के लिये सप्ताह शुभफलदायी रहने वाला है। प्रभावशाली लोगों से आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। आपकी सलाह से लोगों को लाभ मिलेगा। प्रोडक्ट्स की क्वालिटी और मार्केटिंग में धन खर्च करेंगे। प्रेम सम्बन्धों में आनन्द की स्थिति रहेगी। रविवार से बुधवार तक का समय बहुत अच्छा रहेगा।

अशुभ राशिफल: शत्रु अचानक आपके विरुद्ध सक्रिय हो सकते हैं। प्रतिद्वन्द्वी आपका उपहास भी उड़ा सकते हैं। अपनी उपलब्धियों का बखान न करें। लोग आपको अहंकारी समझ सकते हैं। दूसरों को नीचा दिखाने की प्रवृत्ति से बचें। मन इधर-उधर भटकेगा इस कारण इच्छित परिणामों को समय पर प्राप्त करने में होगी। सैलरी मिलने में थोड़ी देरी हो तो बिल्कुल भी न घबरायें। अविवाहित लोगों के विवाह में देरी हो सकती है। सप्ताह अन्त में स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। सिर में भारीपन और थकान की समस्या होगी। गुरुवार और शुक्रवार शुभ नहीं रहेंगे।

समाधान: रविवार को छोड़कर प्रतिदिन तुलसी के नीचे घी का दिया जलायें।

 कर्क राशिफल  

शुभ राशिफल: यह पूरा सप्ताह आपके लिये बेहद शुभ रहेगा। अभिनय और कला जगत से जुड़े लोगों को बड़े अवसर मिल सकते हैं। मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। अधीनस्थ कर्मचारियों से भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यापार और नौकरी दोनों में ही आय के बेहतरीन अवसर मिलेंगे। पहले की हुई मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। बड़ों की सलाह का अनुसरण अवश्य करें। आपके सभी कार्य सरलता से पूर्ण हो जायेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिल सकता है। परिवार में पूजा सम्बन्धी कार्यक्रम हो सकता है। सप्ताहान्त विशेष रूप से सुखद रहेगा।

अशुभ राशिफल: प्रेम सम्बन्धों में मर्यादा का ध्यान अवश्य रखें। मांसपेशियों में दर्द और अकड़न की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। अपने स्वभाव में कुछ भी बदलाव न करें। आप शीघ्रता से सभी काम समेटना चाहेंगे। ऐसे लोगों से सावधान रहें जो आपको गलत सलाह देते हों। गूढ़ विद्याओं की तरफ आकर्षण भाव बढ़ेगा। आपको व्यायाम के साथ-साथ आराम भी अवश्य करना चाहिये। विपरीत परिस्थितियों में भी नम्रता का भाव बनाये रखें। काल्पनिक विचारों से बाहर निकलें और यथार्थ का सामना करें। कब्ज और पेटदर्द की शिकायत हो सकती है।

समाधान: गरीब लोगों को अन्न दान करें।

सिंह राशिफल  

शुभ राशिफल: व्यवसाय में आपको बहुत सारा काम करना पड़ेगा। लेकिन आप कुशल प्रबन्धन से सब एक साथ सम्भाल लेंगे। परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। आप समझदारी से कठिन परिस्थितियों का सामना करेंगे। दोस्तों से आपको मदद मिलेगी। मंगलवार को शनि के मकर राशिस्थ होने के प्रभाव से शत्रु आपके सामने कमजोर रहेंगे। आप जिस चीज को लेकर निर्णय लेंगे उस पर दृढ़ रहेंगे। गुरुवार को अपनी कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव लाने का विचार बना सकते हैं। दूर के सम्बन्धियों से आपको शुभ सन्देश मिलेंगे। शुक्रवार को निजी सम्बन्धों की गलतफहमी दूर होगी।

अशुभ राशिफल: सप्ताह के प्रारम्भिक दो दिन कुछ तनाव वाले हो सकते हैं। नाक, कान और गले को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है। विवाह आदि शुभ कार्यों को लेकर निर्णय जल्दबाज़ी में न करें। अपनों से बड़ों की सलाह को जरूर मानें। धन खर्च करने में थोड़ा संकोच करेंगे। सामान खरीदते समय मोलभाव करने में त्रुटि हो सकती है। अनावश्यक झंझटों के कारण कुछ उदास हो सकते हैं। लम्बी दूरी की यात्रा करते समय सावधानी रखें। छोटे बच्चों की परवरिश पर ध्यान दें।

समाधान: मंगलवार और शनिवार को हनुमान जी को राम नाम का चोला चढ़ायें।

कन्या राशिफल  

शुभ राशिफल: आयात-निर्यात से जुड़े कारोबार में बड़ा लाभ होगा। सप्ताह में जीवनसाथी के साथ छुट्टी मनाने के लिये पिकनिक पर जा सकते हैं। इस सप्ताह आपको प्राथमिकता क्रम में अपने काम निपटाने होंगे। अपने सभी कर्तव्यों को आप निष्ठापूर्वक निभायेंगे। साझेदारी के व्यापार में उत्तम धन लाभ हो सकता है। कानूनी मामलों में विजय प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों के लिये सप्ताह बेहतरीन है। घर के सभी सदस्य आपसे प्रेम पूर्वक व्यवहार करेंगे। पिता से स्नेह और महत्वपूर्ण मामलों में प्रोत्साहन मिलेगा। जीवन के प्रति आपका दृष्टिकोण सकारात्मक रहेगा। रविवार और सोमवार विशेष रूप से शुभ रहेंगे।

अशुभ राशिफल: अति आत्मविश्वास के कारण हानि हो सकती है। ट्रैफिक नियमों का कड़ाई से पालन करें वरना अर्थदण्ड भुगतना पड़ सकता है। तनाव को अपने ऊपर ज्यादा हावी न होने दें। अपनी कमजोरी को किसी के सामने व्यक्त करने से बचें। सप्ताह मध्य में स्वास्थ्य समस्या बढ़ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में किसी विपरीत लिंग के सहकर्मी से झगड़ा हो सकता है। लेन-देन के मामलों में धोखा खा सकते हैं। अत्यधिक प्रयत्न के बाद भी कुछ काम छूट सकते हैं। मधुमेह रोगियों को अपनी दिनचर्या सन्तुलित रखनी चाहिये। शुगर का स्तर सामान्य रहे इसका ध्यान रखें।

समाधान: निम्न मन्त्र की एक माला का सुबह-शाम जप करें -

ॐ नमो भगवते वासुदेवाय।

 तुला राशिफल  

शुभ राशिफल: अपने सभी कारोबारी फैसले आपको स्वयं लेने चाहिये। समय आपके पक्ष का है। आपकी वाणी से लोग प्रभावित होंगे। पारिवारिक विवादों का निपटारा हो सकता है। सरकारी जॉब कर रहे लोगों को ऑफिस में कम काम रहेगा। विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में अपेक्षानुसार प्रगति करेंगे। अचानक खरीद-बिक्री के योग बन सकते हैं। पुराने विवादों का निपटारा होगा। होटल और रेस्टोरेन्ट कारोबारियों के नुकसान की भरपाई होने की अच्छी सम्भावना है। अपनी क्षमताओं का भरपूर प्रयोग करेंगे। मंगलवार और बुधवार विशेष रूप से शुभ रहेंगे।

अशुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत में आपको मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। ऑफिस में अपनी फाइल्स और पेपर्स को सम्भाल कर रखें। किसी के दबाव और बहकावे में आने से बचें। विद्यार्थियों का पढ़ाई के दौरान मन थोड़ा अशान्त रहेगा। कृषि से जुड़े लोगों को बारिश आदि को लेकर थोड़ी परेशानी होगी। प्रदूषण और भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। योग और व्यायाम को समय अवश्य दें। अति उत्साह में चूक कर सकते हैं। जमीन की खरीदी करते समय पेपर्स का ध्यान रखें। मोटापे की समस्या से जूझ रहे लोगों को समस्या हो सकती है। सप्ताहान्त प्रेम सम्बन्धों को लेकर नकारात्मक रहेगा।

समाधान: शिवलिंग पर पञ्चामृत से अभिषेक करें।

वृश्चिक राशिफल  

शुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत बहुत ही अच्छी रहने वाली है। वैवाहिक सम्बन्धों का भरपूर आनन्द उठायेंगे। रुका हुआ काम अचानक से बनने की सम्भावना है। अपनी दिनचर्या को सन्तुलित रखें। सोशल मीडिया में आपकी फैन फॉलोइंग बढ़ने वाली है। किसी जटिल काम को आसानी से बना लेंगे। इस सप्ताह शुभचिन्तकों के बीच घिरे रहेंगे। खोया हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। सामाजिक कार्यों को व्यक्तिगत हितों से ऊपर महत्व देंगे। इससे आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में आप मन लगायेंगे। शत्रुओं के षडयन्त्रों को विफल कर देंगे। गुरुवार और शुक्रवार बहुत सुखद रहेंगे।

अशुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत में आपका मन कुछ खिन्न सा रहेगा। विदेश में रहने वाले लोगों को जॉब में थोड़ी परेशानी रहेगी। आपको ज्यादा सोच-विचार करने से बचना चाहिये। अपने खानपान को हल्का ही रखें। परिवार के सदस्यों की सेहत का ध्यान रखें। पित्त वृद्धि के कारण फोड़े-फुंसी की समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में लेटलतीफी के कारण आपको समस्या होगी। दूसरों की निन्दा या चुगली करने से आपकी प्रतिष्ठा गिर सकती है। मंगलवार और शनिवार को थोड़ा सावधान रहें।

समाधान: हनुमान चालीसा का सुबह 5 पाठ करें और चने व गुड़ का भोग लगायें।

धनु राशिफल  

शुभ राशिफल: अपने काम को लेकर काफी सजग रहेंगे। काफी समय से लम्बित मामलों पर आप निर्णय ले सकते हैं। उच्च तकनीक में शोध कर रहे लोगों को उत्तम सफलता मिल सकती है। आपको बचत पर काफी ध्यान देने की आवश्यकता है। टेक्स्टाइल क्षेत्र के कारोबार में उच्च धन लाभ मिलेगा। सहयोगी कर्मचारी आपसे बेहद प्रसन्न रहने वाले हैं। शेयर मार्केट से मोटा लाभ अर्जित कर सकते हैं। विदेशों से जॉब के प्रस्ताव मिलेंगे। पैतृक सम्पत्ति को लेकर मामलों के हल होने की सम्भावना है। मंगलवार और बुधवार सबसे शुभ दिन होंगे। शनिवार को इंजीनियरिंग विद्यार्थियों को कैम्पस प्लेसमेंट में सफलता मिलेगी।

अशुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत शुभ कार्यों के लिये उचित नहीं है। अनावश्यक कार्यों में धन हानि हो सकती है। गले में खराश और बुखार जैसी समस्या होगी। बाहरी लोगों पर ज्यादा भरोसा न करें। विवाहेत्तर सम्बन्धों से दूरी बनाकर रखें। सोमवार को बारिश में भीगने और ठंडी वस्तुओं का सेवन करने से बचें। आपसी मतभेदों को लेकर समस्या होगी। अपने सिद्धान्तों को लेकर समझौता न करें। शुक्रवार को परिवार में किसी छोटी बात पर झगड़ा हो सकता है। बातचीत करते समय शब्दों का चयन सावधानी पूर्वक करें।

समाधान: श्रीसूक्त का सुबह पाठ करें। मिश्री और मलाई का भोग अर्पित करें।

 मकर राशिफल  

शुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत आपके लिये काफी शुभ रहने वाली है। मन में नये कार्यों को लेकर रोमांच और उत्साह रहेगा। जॉब में आपकी आय भी बढ़ सकती है। परिवार के साथ किसी पर्यटन स्थल की यात्रा कर सकते हैं। व्यवसायियों को सप्ताह अन्त में बड़ी व्यावसायिक डील मिल सकती है। इससे आपके मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। कारोबार में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। आप मंहगी वस्तुओं को खरीद सकते हैं। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को कारोबार में जो परेशानी हो रही थी वह इस सप्ताह दूर हो जायेगी। सोमवार, गुरुवार और शुक्रवार काफी शुभ रहेंगे।

अशुभ राशिफल: रूढ़िवादी विचारों में उलझने से बचें। आपको इस सप्ताह ऐसे निर्णय लेने पड़ सकते हैं। जिसमें आपको अपने दिमाग और नैतिकता को ज्यादा महत्व देना होगा। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिये। छोटे बच्चों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। पुराने कर्ज आपको परेशान करेंगे। जॉब में उन्नति के साथ ही आपको मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। अपने अधिकारों का नाजायाज लाभ न उठायें। एसिडिटी की समस्या हो सकती है। मंगलवार और बुधवार शुभ नहीं रहेंगे।

समाधान: गणेश जी को दूर्वा की गांठ चढ़ायें।

कुम्भ राशिफल  

शुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत बेहतरीन वाली है। समाज की महत्वपूर्ण हस्तियों के साथ आपके सम्पर्क मजबूत हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत को सम्मान मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है। मानसिक सुकून महसूस करेंगे। मेडिकल प्रोफेशन से जुड़े लोगों के लिये सप्ताह बहुत शुभ रहेगा। प्रेम सम्बन्धों को आगे बढ़ाने को लेकर इच्छुक रहेंगे। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को धन लाभ होगा। व्यवसाय में कुछ नया प्रयोग कर सकते हैं। शासन की योजनाओं का लाभ मिलेगा। मंगलवार और बुधवार काफी शुभ सिद्ध होंगे।

अशुभ राशिफल: 12 जुलाई को शनि के मकर राशि में आने के कारण आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। कुछ लोग आपको बदनाम करने की साजिश करेंगे। अपना समय व्यर्थ के कार्यों में बर्बाद न करें। शान्तिपूर्वक समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास करें। अपना वर्चस्व बढ़ाने का प्रयास करें। फोन और इन्टरनेट का गलत उपयोग न करें। नकारात्मक बातों को ज्यादा महत्व देना आपकी जीवनशैली को प्रभावित कर सकता है। शुगर के रोगियों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिये। गुरुवार और शुक्रवार डिप्रेशन से युक्त हो सकते हैं।

समाधान: शिवजी को बेलपत्र और धतूरे की माला चढ़ायें और निम्न मन्त्र का यथासम्भव जप करें -

नमः शिवाय 

मीन राशिफल  

शुभ राशिफल: यह पूरा सप्ताह आपके लिये बहुत अच्छा है। प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्तम सफलता मिलने के योग हैं। ऑफिस में आपके कार्यव्यवहार की प्रशंसा होगी। उच्चाधिकारी आपके प्रमोशन को लेकर विचार बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ निजी रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा। जोखिम भरे निवेश लाभकारी सिद्ध होंगे। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। राजनीति और प्रशासन से जुड़े लोगों को उच्च पद मिल सकता है। सभी कार्य तय समय पर पूर्ण हो जायेंगे। उच्च शिक्षा में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। सोशल मीडिया से जुड़े लोगों की लोकप्रियता में वृद्धि होगी। मंगलवार के बाद का समय काफी शुभ रहने वाला है।

अशुभ राशिफल: एकाग्रता की कमी होने के कारण काम बिगड़ सकते हैं। नकदी की कमी के कारण परेशानी हो सकती है। व्यापार में थोड़ी मन्दी रहेगी। छोटी-छोटी समस्याओं को ज्यादा तूल न दें। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। गलत आदतों की तरफ प्रवृत्त हो सकते हैं। शरीर में थकावट हो सकती है। किसी की सलाह पर अन्धविश्वास न रखें। छोटी-मोटी बातों को गम्भीरता से न लें। मन में चंचलता का भाव रहेगा। रविवार को सिरदर्द की समस्या होने की सम्भावना है। शनिवार को पैरों में चोट लग सकती है।

समाधान: गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ सुबह एक बार अवश्य करें।

 

Share this story