साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 अप्रैल 2022: कैसे रहेंगे  आनेवाले 7 दिन, पढ़ें संपूर्ण राशिफल 

weekly horoscope

Newspoint24/  आचार्य रामेश्वर नारायण शास्त्री महाराज जी  ( शारदा शक्तिपीठ मैहर )  

राशिफल

मेष राशिफल  
इस राशि के लोग बिजनेस के लिए किसी यात्रा पर जा सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए ये सप्ताह शुभ फल देने वाला रहेगा। नौकरीपेशा लोग अपनी योग्यता के बल पर बड़ा पद हासिल कर सकते हैं। हड्डी से जुड़ी बीमारी इस राशि के लोगों को परेशान कर सकती है। जमा पूंजी में कमी आने से मन थोड़ा विचलित हो सकता है। परिवार के बड़े बुजुर्गों का साथ मिलेगा।

वृषभ राशिफल  
इस राशि वाले लोगों के लिए ये सप्ताह उत्साह से भरा रहेगा। अपनी काबिलियत के बल पर आप मुश्किल काम भी आसानी से कर सकेंगे। करियर से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला आप इस समय ले सकते हैं। अचानक किसी यात्रा का योग बन सकता है, जो बहुत रोमांचकारी रहेगी। अस्थमा के मरीजों को परेशानी हो सकती है। बिजनेस में लाभ की स्थिति बन रही है। रुके हुए काम इस सप्ताह पूरे हो जाएंगे।

मिथुन राशिफल  
सप्ताह की शुरूआत बहुत अच्छी रहेगी। दोस्तों के मिलना-जुलना होगा। किसी खास काम के लिए योजना भी बनेगी। इस सप्ताह आपको कोई काम टालना नहीं है। कारोबार बढ़ाने की योजना पूरी हो सकती है। सप्ताह के बीच में कुछ तनावपूर्ण स्थिति बन सकती है, लेकिन सब ठीक हो जाएगा। कोई बड़ा फैसला लेना चाहते हैं तो परिवार की सलाह जरूर लें। दुश्मनों से सावधान रहें।

यह भी पढ़ें :  आज का पंचांग 17 अप्रैल 2022 रविवार वैशाख कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा वैशाख प्रारम्भ

कर्क राशिफल  
सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। इसके लिए धन भी खर्च करना पड़ेगा। ऑफिस में आप सोच-समझकर ही कुछ बोलें, नहीं तो लोग आपकी शिकायत मैनेजमेंट से कर सकते हैं। अति आत्मविश्वास आपको नुकसान पहुंचा सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय मध्यम फल देने वाला रहेगा। बिजनेस में आपके प्रयास सफल होते दिख रहे हैं। पुराने रोग परेशान कर सकते हैं।

सिंह राशिफल  
इस राशि के लोगों का ट्रांसफर इनकी मनचाही जगह हो सकता है, जिससे इनका मन प्रसन्न रहेगा। नई नौकरी की तलाश में है तो ये इच्छा भी इस सप्ताह पूरी हो सकती है। लेकिन अपने काम में लापरवाही बिल्कुल भी न करें, नहीं तो बात बिगड़ सकती है। आंखों से जुड़ी कोई बीमारी परेशान कर सकती है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में समझौता हो सकता है।

कन्या राशिफल  
इस राशि के लोग खुद को भावनात्मक रूप से कमजोर महसूस करेंगे। कोई छोटी सी बात इनका दिल दुखा सकती है। ऑफिस में की गई गलती की वजह से आपको परेशान होना पड़ सकता है। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए लाभ की स्थिति बन रही है। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। घर-परिवार के लोग किस एक बात पर सहमत होकर नए काम की योजना बना सकते हैं।

तुला राशिफल  
सेहत की दृष्टि से ये सप्ताह पहले से ठीक रहेगा। सरकारी कामों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। युवाओं की रोजगार के लिए पहले से अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। किसी नए बिजनेस के लिए योजना बन सकती है। इसमें योजना में सभी लोग आपका साथ देंगे। विद्यार्थियों के लिए ये सप्ताह थोड़ा चिंताजनक रह सकता है। नौकरी में जरा ही लापरवाही आपकी छबि खराब कर सकती है।

वृश्चिक राशिफल  
कोई भी काम बेमन से न करें नहीं तो बाद में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऑफिस में अधिकारी वर्ग से किसी बात पर विवाद हो सकता है। अगर कोई आपसे विवाद भी करे तो सोच-समझकर ही कोई जबाव दें। बच्चों की सेहत को लेकर सावधान रहें। गर्मी की वजह से बीमारी की आशंका बन रही है। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद सुलझ सकते हैं। आपको फायदा होगा।

धनु राशिफल  
इस सप्ताह अचानक सेहत में गिरावट आ सकती है। अगर आप कोई छोटा-मोटा बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं तो समय अनुकूल है। नौकरी मे आपका प्रभाव बढ़ेगा और अधिकारी भी आपसे खुश रहेंगे। आपकी ऊर्जा हर क्षेत्र में आपको सफलता दिलाएगी। आर्थिक स्थिति में पहले से बेहतर हो सकती है। पैसा सोच-समझकर खर्च करें। किसी का दिल दुखाने वाली बात न बोलें।

मकर राशिफल 
इस सप्ताह कोई अप्रिय घटना आपके साथ हो सकती है, इसलिए थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। बिजनेस में कोई बड़ी डील हो सकती है। अधीनस्थ कर्मचारियों से विवाद न करें। नहीं तो आप ही को नुकसान होगा। काफी समय से अटके हुए पैसे इस सप्ताह आपको मिल सकते हैं। ऐशो-आराम की चीजों पर खर्च बढ़ सकता है। इसलिए पैसों का प्रबंधन सोच-समझकर ही करें।

कुंभ राशिफल  
इस सप्ताह आप किसी ऑफिशियल टूर पर जा सकते हैं। संगीत और अभिनय क्षेत्र से जुड़े लोगों को नए मौके मिल सकते हैं। बिजनेस में कोई बड़ी डील होने के योग इस समय बन रहे हैं। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने की संभावना है। वाहन सावधानी से चलाएं। हल्की चोट-मोच लग सकती है। परिवार में किसी बुजुर्ग की तबियत खराब हो सकती है। 

मीन राशिफल  
इस राशि की महिलाओं को नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। सप्ताह के अंत में कोई छोटी-मोटी बीमारी परेशान कर सकती है। आपको अपनी स्वयं की प्रशंसा से बचना होगा क्योंकि इससे आपकी छबि खराब हो सकती है। कोई लोन लेना चाह रहे हैं तो समय अनुकूल है। लोहे के काम से जुड़े लोगों को फायदा होने के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

 

Share this story