शुक्र गोचर दिसंबर : शुक्र के राशि बदलने से शुरू होंगे इन 3 राशि वालों के बुरे दिन

Venus
 
ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को धन-वैभव और दांपत्य जीवन से जोड़कर देखा जाता है। यानी अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में शुक्र ग्रह शुभ स्थिति में हो तो उसे अपने जीवन में सभी तरह के ऐशो-आराम मिलते हैं और यदि अशुभ स्थिति में हो तो उसे कई तरह की आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

Newspoint24/ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी 

 
वाराणसी। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को धन-वैभव और दांपत्य जीवन से जोड़कर देखा जाता है। यानी अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में शुक्र ग्रह शुभ स्थिति में हो तो उसे अपने जीवन में सभी तरह के ऐशो-आराम मिलते हैं और यदि अशुभ स्थिति में हो तो उसे कई तरह की आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। (Shukra Gochar December 2022) इस समय शुक्र ग्रह वृश्चिक राशि में सूर्य के साथ स्थित है। ये ग्रह 5 दिसंबर को वृश्चिक से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेगा। यहां इसकी युति बुध ग्रह के साथ होगी। शुक्र के राशि बदलने से कुछ राशि वालों को अशुभ परिणामों का सामना करना पड़ेगा। आगे जानिए कौन-सी हैं वो राशियां… 


वृषभ राशि

इस राशि का स्वामी शुक्र ही है। शुक्र के धनु राशि में जाने से इस राशि के लोगों को कई तरह की परेशानियां को सामना करना पड़ेगा। खासतौर पर सेहत को लेकर इन्हें सावधान रहना होगा। इन्हें अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं, जिसमें समय भी खर्च होगा और पैसा भी। इस समय किसी को भी पैसा देने की गलती न करें, नहीं तो वो धन अटक सकता है। वैवाहिक जीवन में भी उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है।
 


कर्क राशि

इस राशि से छठे स्थान पर शुक्र का गोचर हो रहा है। इस राशि के लोगों को दूसरों के मामलों में राय देने से बचना चाहिए, नहीं तो किसी विवाद में फंस सकते हैं। ये शत्रु का भाव है, इसलिए दुश्मन इनकी छवि खराब करने की कोशिश करेंगे। इनके खर्च भी अचानक बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत को लेकर लापरवाही न करें। बच्चों से जुड़ी कोई नई समस्या टेंशन का कारण बन सकती है। 
 


तुला राशि

इस राशि पर शुक्र की नौवीं दृष्टि पड़ रही है जो ठीक नहीं है। ऐसी स्थिति में इस राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। जमा पूंजी तो खर्च होगी ही साथ ही आने वाला पैसा भी लंबे समय के लिए अटक सकता है। सबसे ज्यादा असर परिवार पर देखने को मिलेगा। छोटी बातों से बड़ा विवाद हो सकता है। इस समय अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।

 

यह भी पढ़ें : खरमास में कोई भी शादी-विवाह आदि मांगलिक कार्य नहीं होंगे , जानें कब से लग रहा है खरमास, इस दौरान न करें ये कार्य

Share this story