आज का पंचांग शनिवार 18 जून 2022 आषाढ़ कृष्ण पक्ष, पञ्चमी आज से शुरू होगा पंचक 

panchang

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पंचक के अंतर्गत धनिष्ठा, शतभिषा, उत्तरा भाद्रपद, पूर्वा भाद्रपद व रेवती नक्षत्र आते हैं। यानी चंद्रमा जब धनिष्ठा से लेकर रेवती नक्षत्र तक का सफर तय करता है तो इस समय को पंचक कहा जाता है।

इस बार पंचक का आरंभ 18 जून, शनिवार की रात लगभग 12.15 से हो रहा है, जो 23 जून, गुरुवार की सुबह लगभग 10.12 बजे तक रहेगा। शनिवार से शुरू होने के कारण इसे मृत्यु पंचक कहेंगे। 

Newspoint24/ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी 

panchang

 

 
आज का पंचांग शनिवार 18 जून 2022  

आज से शुरू होगा पंचक
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पंचक के अंतर्गत धनिष्ठा, शतभिषा, उत्तरा भाद्रपद, पूर्वा भाद्रपद व रेवती नक्षत्र आते हैं। यानी चंद्रमा जब धनिष्ठा से लेकर रेवती नक्षत्र तक का सफर तय करता है तो इस समय को पंचक कहा जाता है। इस बार पंचक का आरंभ 18 जून, शनिवार की रात लगभग 12.15 से हो रहा है, जो 23 जून, गुरुवार की सुबह लगभग 10.12 बजे तक रहेगा। शनिवार से शुरू होने के कारण इसे मृत्यु पंचक कहेंगे। 

शनिवार 18 जून 2022 का पंचांग 
18 जून 2022, दिन शनिवार को आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि रहेगी। इस दिन सूर्योदय श्रवण नक्षत्र में होगा, जो दोपहर 12.50 तक रहेगा। इसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शनिवार को पहले श्रवण नक्षत्र होने से स्थिर और इसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र होने से प्रवर्ध नाम के 2 शुभ योग योग इस दिन बन रहे हैं। इस दिन राहुकाल सुबह 09:06 से 10:47 तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें।   

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार से होगी...
शनिवार की रात चंद्रमा मकर राशि से निकरल कुंभ में प्रवेश करेगा। इस दिन सूर्य मिथुन राशि में, बुध वृषभ राशि में, राहु और शुक्र मेष राशि में, केतु तुला राशि में, मंगल व गुरु मीन में और शनि कुंभ राशि में रहेंगे। शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें।

शनिवार 18 जून 2022 के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- आषाढ़
पक्ष- कृष्ण
दिन- शनिवार
ऋतु- ग्रीष्म
नक्षत्र- श्रवण और धनिष्ठा
करण- कौलव और तैतिल
सूर्योदय - 05:08 प्रातः 
सूर्यास्त - 06:51 सायं 
चन्द्रोदय - 10:47 रात्रि 
चन्द्रास्त - 09:02 प्रातः 
अभिजीत मुहूर्त - 12:01 दोपहर से 12:54 दोपहर

चन्द्र राशि    मकर - 06:43 सायं तक उपरांत कुम्भ
सूर्य राशि    मिथुन

 यह भी पढ़ें :

शुक्र ग्रह का आज राशि परिवर्तन : शुक्र के राशि बदलने का शुभ प्रभाव इन राशियों पर सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा, जानिए उनके बारे में…  

आज का राशिफल शनिवार 18 जून 2022 कर्क राशि जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा धनु राशि पिछले कुछ समय से आ रही बाधाएं भी आज कम होंगी

शनिवार 18 जून 2022 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
राहुकाल सुबह 09:06 से 10:47 तक 
यम गण्ड - 2:08 दोपहर – 3:49 दोपहर
कुलिक - 5:45 प्रातः  – 7:25 प्रातः 
दुर्मुहूर्त - 07:32 प्रातः – 08:26 प्रातः
वर्ज्यम् - 11:22 दोपहर पूर्व से  – 12:51 दोपहर

 

निवास और शूल
होमाहुति    मंगल - 07:39 प्रातः तक उपरांत गुरु
दिशा शूल    पूर्व
चन्द्र वास    दक्षिण - 06:43 सायं तक उपरांत पश्चिम - 06:43 सायं से पूर्ण रात्रि तक
अग्निवास    पृथ्वी - 12:19 रात्रि , जून 19 तक उपरांत आकाश
राहु वास    पूर्व
शिववास    नन्दी पर - 12:19 रात्रि , जून 19 तक उपरांत भोजन में

शुभ नक्षत्र है श्रवण, भगवान विष्णु हैं इसके देवता
नक्षत्र मंडल का 22वां नक्षत्र है श्रवण। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, श्रवण नक्षत्र की तुलना मनुष्य के कान से की जाती है, क्योंकि श्रवण का अर्थ सुनना भी होता है। श्रवण नक्षत्र के देवता भगवान विष्णु हैं और स्वामी गुरु ग्रह है। यह ढपली की तरह दिखायी देता है। विद्वानों ने श्रवण नक्षत्र के तीन तारों को भगवान विष्णु के तीन चरण माने हैं। कहीं-कहीं श्रवण नक्षत्र के तीन तारों को भगवान शिव का त्रिशूल माना गया है। इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोग पढ़ने-लिखने में होशियार और लक्ष्य प्राप्ति के लिए संघर्षशील रहते हैं। इनका दांपत्य जीवन सुखद होता है। ये लोगद इंजीनियरिंग, चिकित्सा, कला एवं विज्ञान के क्षेत्र में सफल होते हैं। 


 

Share this story