आज का पंचांग 2 अक्टूबर 2022 रविवार, आश्विन शुक्ल पक्ष, सप्तमी 06:47 सायं तक उपरांत अष्टमी, भानु सप्तमी, सरस्वती आवाहन, नवपत्रिका पूजा, नवरात्रि के सातवें दिन देवी कालरात्रि की आराधना 

panchang

Newspoint24/ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी

 panchang
आज का पंचांग 2 अक्टूबर 2022 रविवार 

नवरात्रि के सातवें दिन करें देवी कालरात्रि की पूजा
आज (2 अक्टूबर, रविवार) शारदीय नवरात्रि का सातवां दिन है। इस दिन देवी दुर्गा के कालरात्रि स्वरूप की पूजा की जाती है। काल की तरह भयंकर रूप होने के चलते देवी का यह नाम पड़ा। इनका रंग काला है और इनकी तीन आंखें हैं। इनके बाल बिखरे हैं और 4 भुजाएं हैं। इनका एक हाथ वर मुद्रा में और एक अभय मुद्रा में है। अन्य दो हाथों में हथियार हैं। इनका वाहन गधा है। गले में विद्युती जैसी चमकती हुई माला है।

2 अक्टूबर 2022 रविवार का पंचांग  
2 अक्टूबर 2022, दिन रविवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पूरे दिन रहेगी। ये शारदीय नवरात्रि का सातवां दिन रहेगा। इस दिन देवी कालरात्रि की पूजा की जाएगी। रविवार को मूल नक्षत्र दिन भर रहेगा। रविवार को मूल नक्षत्र होने से सिद्धि नाम का शुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा सौभाग्य और शोभन योग नाम के 2 शुभ योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल शाम 04:41 से 06:09 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
रविवार को बुध ग्रह सिंह राशि में प्रवेश करके मार्गी हो जाएगा। इस दिन चंद्रमा धनु राशि में, सूर्य, बुध और शुक्र कन्या राशि में, मंगल वृष राशि में, शनि मकर राशि में (वक्री), राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में (वक्री) और केतु तुला राशि में रहेंगे। रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें।

2 अक्टूबर 2022 रविवार के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- आश्विन
पक्ष- शुक्ल
दिन- रविवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- मूल
करण- गर, वणिज और विष्टि
सूर्योदय - 05:50 प्रातः 
सूर्यास्त - 05:44 सायं 
चन्द्रोदय - अक्टूबर 02 12:08 दोपहर 
चन्द्रास्त - अक्टूबर 02 10:41 रात्रि 
तिथि    सप्तमी - 06:47 सायं तक उपरांत अष्टमी 
नक्षत्र    मूल - 01:53 रात्रि , अक्टूबर 03 तक उपरांत पूर्वाषाढा
योग    सौभाग्य - 05:14 सायं तक उपरांत शोभन
चन्द्र राशि    धनु
सूर्य राशि    कन्या
अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:53 से दोपहर 12:40 
सर्वार्थ सिद्धि योग    05:50 प्रातः से 01:53 रात्रि , अक्टूबर 03


2 अक्टूबर 2022 रविवार का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
राहुकाल शाम 04:41 से 06:09 तक
यम गण्ड - 12:16 दोपहर  – 1:44 दोपहर 
कुलिक - 3:13 दोपहर  – 4:41 सायं 
दुर्मुहूर्त - 04:35 सायं – 05:22 सायं
वर्ज्यम् - 10:53 प्रातः  – 12:24 दोपहर 

निवास और शूल
होमाहुति    शुक्र
दिशा शूल    पश्चिम
अग्निवास    आकाश - 06:47 सायं तक उपरांत पाताल
चन्द्र वास    पूर्व
राहु वास    उत्तर
भद्रावास    पाताल - 06:47 सायं से 05:43 प्रातः , अक्टूबर 03 तक
शिववास    भोजन में - 06:47 सायं तक उपरांत श्मशान में

यह भी पढ़ें : 2 अक्टूबर को मार्गी होगा बुध, पांच राशि वालों को हो सकता है धन लाभ

Share this story