आज का पंचांग 18 अक्टूबर 2022 मंगलवार, कार्तिक कृष्ण पक्ष, अष्टमी , पुष्य नक्षत्र पूरे दिन रहेगा

panchang

18 अक्टूबर 2022, दिन मंगलवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि पूरे दिन रहेगी। साथ ही पुष्य नक्षत्र भी पूरे दिन रहेगा।

मंगलवार को पुष्य नक्षत्र होने से वर्धमान नाम का शुभ योग पूरे दिन रहेगा। इसके अलावा सिद्ध और साध्य नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 03:03 से शाम 04:29 तक रहेगा। 
 

Newspoint24/ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी  


आज का पंचांग 18 अक्टूबर 2022 मंगलवार 

नक्षत्रों का राजा है पुष्य
ज्योतिष शास्त्र में 27 नक्षत्रों के बारे में बताया गया है। इनमें से कुछ नक्षत्र शुभ हैं तो कुछ अशुभ। इन 27 नक्षत्रों में से पुष्य को नक्षत्रों का राजा कहा जाता है। इस नक्षत्र के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। गुरु एक शुभ ग्रह है, किसी भी शुभ कार्य से पहले गुरु का उदय होना जरूरी माना जाता है। गुरु का प्रभाव होने के चलते ही पुष्य नक्षत्र को इतना शुभ माना गया है। साल के 10 वें महीने की पूर्णिमा पर चंद्रमा पुष्य नक्षत्र में होता है, इसलिए इस महीने का नाम पौष रखा गया है।

18 अक्टूबर 2022 मंगलवार का पंचांग  
18 अक्टूबर 2022, दिन मंगलवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि पूरे दिन रहेगी। साथ ही पुष्य नक्षत्र भी पूरे दिन रहेगा। मंगलवार को पुष्य नक्षत्र होने से वर्धमान नाम का शुभ योग पूरे दिन रहेगा। इसके अलावा सिद्ध और साध्य नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 03:03 से शाम 04:29 तक रहेगा। 

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
मंगलवार को चंद्रमा कर्क राशि में, सूर्य तुला राशि में, शुक्र और बुध कन्या राशि में, मंगल मिथुन राशि में, शनि मकर राशि में (वक्री), राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में (वक्री) और केतु तुला राशि में रहेंगे। मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : 18 अक्टूबर को 26 घंटे 50 मिनिट तक रहेगा पुष्य नक्षत्र, खरीदी के दिन भर में 6 शुभ मुहूर्त

18 अक्टूबर 2022 मंगलवार के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- कार्तिक
पक्ष- कृष्ण
दिन- मंगलवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- पुष्य
करण- कौलव और तैतिल 
सूर्योदय - 05:58 प्रातः 
सूर्यास्त - 05:28 सायं 
चन्द्रोदय - अक्टूबर 19 12:04 रात्रि 
चन्द्रास्त - अक्टूबर 18 01:22 दोपहर 
तिथि    अष्टमी - 11:57 दोपहर पूर्व तक उपरांत नवमीं 
नक्षत्र    पुष्य - पूर्ण रात्रि तक
योग    सिद्ध - 04:53 सायं तक उपरांत साध्य
चन्द्र राशि    कर्क
सूर्य राशि    तुला
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 11:49 से 12:34 तक
अमृत काल    12:53 रात्रि , अक्टूबर 19 से 02:40 रात्रि , अक्टूबर 19

यह भी पढ़ें : धनतेरस पर शुभ मुहूर्त में घर पर स्थापित करें कुबेर यंत्र, होगी धन के देवता की कृपा


18 अक्टूबर 2022 मंगलवार का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
राहुकाल दोपहर 03:03 से शाम 04:29 तक
यम गण्ड - 9:20 प्रातः – 10:46 प्रातः
कुलिक - 12:11 दोपहर – 1:37 दोपहर
दुर्मुहूर्त - 08:46 प्रातः – 09:31प्रातः, 10:56 रात्रि  – 11:47 रात्रि 
वर्ज्यम् - 02:09 दोपहर – 03:56 दोपहर

निवास और शूल
होमाहुति    राहु
दिशा शूल    उत्तर
अग्निवास    पृथ्वी
चन्द्र वास    उत्तर
राहु वास    पश्चिम
शिववास    गौरी के साथ - 11:57 दोपहर पूर्व तक उपरांत सभा में 

यह भी पढ़ें : दिवाली से पहले 4 ग्रहों की चाल में बदलाव: जानें किसको बदलाव शुभ साबित होगा

Share this story