आज का पंचांग बुधवार 27 जुलाई 2022 श्रावण कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी,  चन्द्रमा रात्रि 12:22 के उपरांत कर्क में प्रवेश करेगा  

panchang

बुधवार की रात चंद्रमा मिथुन राशि से निकलकर कर्क में प्रवेश करेगा। इस दिन सूर्य-बुध कर्क राशि में, शुक्र मिथुन राशि में, शनि मकर राशि (वक्री), मंगल-राहु मेष राशि में, केतु तुला राशि में और गुरु (वक्री) मीन राशि में रहेंगे।

बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें।

Newspoint24/ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी 

panchang


आज का पंचांग बुधवार 27 जुलाई 2022

27 जुलाई 2022, दिन बुधवार को श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि रात 09:12 तक रहेगी। इसके बाद अमावस्या तिथि आरंभ हो जाएगी। बुधवार को सूर्योदय पुनर्वसु नक्षत्र में होगा, जो पूरे दिन रहेगा। बुधवार को पुनर्वसु नक्षत्र होने से गद नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। इसके अलावा इस दिन हर्षण और वज्र नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। इस दिन राहुकाल दोपहर 12:33 से 02:11 तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें।   

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
बुधवार की रात चंद्रमा मिथुन राशि से निकलकर कर्क में प्रवेश करेगा। इस दिन सूर्य-बुध कर्क राशि में, शुक्र मिथुन राशि में, शनि मकर राशि (वक्री), मंगल-राहु मेष राशि में, केतु तुला राशि में और गुरु (वक्री) मीन राशि में रहेंगे। बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें।

बुधवार 27 जुलाई 2022 के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- श्रावण
पक्ष- कृष्ण
दिन- बुधवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- पुनर्वसु
करण- शकुनि और चतुष्पद
सूर्योदय - 05:22 प्रातः 
सूर्यास्त - 06:46 सायं 
चन्द्रोदय - जुलाई  27 4:22 प्रातः 
चन्द्रास्त - जुलाई 27 6:29 सायं 
तिथि    चतुर्दशी - 09:11 रात्रि तक उपरांत अमावस्या
नक्षत्र    पुनर्वसु - पूर्ण रात्रि तक
चन्द्र राशि    मिथुन - 12:22 रात्रि , जुलाई 28 तक उपरांत कर्क 
सूर्य राशि    कर्क
अभिजीत मुहूर्त-  नहीं है
विजय मुहूर्त    02:18 दोपहर से 03:12 दोपहर
अमृत काल    04:23 प्रातः , जुलाई 28 से 06:11 प्रातः , जुलाई 28

बुधवार 27 जुलाई 2022 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
राहुकाल दोपहर 12:33 से 02:11 तक
यम गण्ड - 7:37 प्रातः  – 9:16 प्रातः 
कुलिक - 10:54 प्रातः  – 12:33 दोपहर 
दुर्मुहूर्त - 12:07 दोपहर – 12:59 दोपहर
वर्ज्यम् - 05:37 सायं  – 07:25 रात्रि 

निवास और शूल
होमाहुति    केतु
दिशा शूल    उत्तर
अग्निवास    पाताल - 09:11 सायं तक उपरांत पृथ्वी
चन्द्र वास    पश्चिम - 12:22 रात्रि , जुलाई 28 तक उपरांत उत्तर - 12:22 रात्रि , जुलाई 28 से पूर्ण रात्रि तक
भद्रावास    स्वर्ग - 08:00 प्रातः तक
राहु वास    दक्षिण-पश्चिम
शिववास    श्मशान में - 09:11 रात्रि तक उपरांत 
गौरी के साथ

शुभ योग  
ज्योतिष शास्त्र में 27 शुभ-अशुभ योगों के बारे में बताया गया है। ये पंचांग के 5 अंगों में से एक है। इनमें से तेइसवें योग का नाम शुभ है। इस योग में किया गया कोई भी कार्य शुभ फल ही प्रदान करता है। इस योग में जन्म लेने वाला व्यक्ति धनवान और सर्वगुण संपन्न होता है। ऐसे लोगों को संसार का हर सुख मिलता है। कभी-कभी इस वजह से ये काफी एरोगेंट भी हो जाते हैं। हालांकि समय के साथ-साथ इनका व्यवहार दोस्ताना हो जाता है।

यह भी पढ़ें : ग्रहों से संबंधित अशुभ फलों से भी बचने के लिए सावन में करें ये उपाय मिलेगा शुभ फल

Share this story