आज का पंचांग बुधवार 15 जून 2022 आषाढ़ कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा आषाढ़ मास शुरू , मिथुन संक्रान्ति दिन भर रहेंगे 2 शुभ योग

15 जून 2022, दिन बुधवार को हिंदू पंचांग का चौथा महीना आषाढ़ा शुरू हो जाएगा। इसी महीने मे चातुर्मास भी शुरू होगा। बुधवार को सूर्योदय मूल नक्षत्र में होगा, जो शाम को लगभग 05.35 तक रहेगा। इसके बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा।
बुधवार को पहले मूल नक्षत्र होने से ध्वज और उसके बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र होने से श्रीवत्स नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं।
Newspoint24/ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी
आज का पंचांग बुधवार 15 जून 2022
आज से शुरू होगा आषाढ़ मास
हिंदू पंचांग के अनुसार, साल का चौथा महीना आषाढ़ होता है। इस बार इसका आरंभ 15 जून, बुधवार से हो रहा है, जो 13 जुलाई, बुधवार तक रहेगा। इस महीने का धार्मिक दृष्टिकोण से विशेष महत्व है। इसी महीने से वर्षा ऋतु का आरंभ होता है और इसी महीने से चातुर्मास का आरंभ भी होता है। इस महीने में गुप्त नवरात्रि का पर्व भी मनाया जाता है। साथ ही हलहारिणी अमावस्या, योगिनी एकादशी, देवशयनी एकादशी व्रत भी इस महीने में ही आते हैं। विश्वप्रसिद्ध जगन्नाथ रथयात्रा भी इसी महीने में निकाली जाती है।
बुधवार 15 जून 2022
15 जून 2022, दिन बुधवार को हिंदू पंचांग का चौथा महीना आषाढ़ा शुरू हो जाएगा। इसी महीने मे चातुर्मास भी शुरू होगा। बुधवार को सूर्योदय मूल नक्षत्र में होगा, जो शाम को लगभग 05.35 तक रहेगा। इसके बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। बुधवार को पहले मूल नक्षत्र होने से ध्वज और उसके बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र होने से श्रीवत्स नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। इस दिन राहुकाल दोपहर 12:27 से 02:08 तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार से होगी...
बुधवार को सूर्य वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन चंद्रमा धनु राशि में, बुध वृषभ राशि में, राहु और शुक्र मेष राशि में, केतु तुला राशि में, मंगल व गुरु मीन में और शनि कुंभ राशि में रहेंगे। बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें।
बुधवार 15 जून 2022 के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- आषाढ़
पक्ष- कृष्ण
दिन- बुधवार
ऋतु- ग्रीष्म
नक्षत्र- मूल और पूर्वाषाढ़ा
करण- कौलव और तैतिल
सूर्योदय - 05:58 प्रातः
सूर्यास्त - 07:12 सायं
चन्द्रोदय - 08:26 रात्रि
चन्द्रास्त - 06:30 प्रातः
अभिजीत मुहूर्त – इस दिन अभिजीत मुहूर्त नहीं है।
बुधवार 15 जून 2022 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
राहुकाल दोपहर 12:27 से 02:08 तक
यम गण्ड - 7:25 प्रातः – 9:06 प्रातः
कुलिक - 10:46 प्रातः – 12:27 प्रातः
दुर्मुहूर्त - 12:00 दोपहर – 12:54 दोपहर
वर्ज्यम् - 11:58 दोपहर पूर्व से – 01:23 दोपहर
केतु है मूल नक्षत्र का स्वामी, राशि स्वामी है गुरु
मूल नक्षत्र के चारों चरण धनु राशि में आते हैं। इसका स्वामी केतु है। वहीं राशि स्वामी गुरु है। ये आकाश मंडल का 19वां नक्षत्र है। ये गंडमूल नक्षत्रों के अंतर्गत आता है। ज्योतिष शास्त्र में इस नक्षत्र को अशुभ माना गया है। इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले बच्चों की मूल शांति करवाना आवश्यक होती है, नहीं तो परिवार पर कोई संकट आ सकता है। मूल नक्षत्र में जन्मे लोग सामान्य लोगों से कुछ अलग विचारों वाले होते हैं। ऐसे लोग जिस भी क्षेत्र में काम करते हैं, वहां अपना एक अलग मुकाम हासिल करते हैं। भले ही इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोग दिखने में सुंदर न भी हो पर उनमें गजब का आकर्षण होता है।