आज का पंचांग बुधवार 03 अगस्त 2022 श्रावण शुक्ल पक्ष, पञ्चमी 05:26 प्रातः तक उपरांत षष्ठी, स्कन्द षष्ठी, सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग

panchang

बुधवार को चंद्रमा कन्या राशि में, बुध सिंह राशि में, सूर्य कर्क राशि में, शुक्र मिथुन राशि में, शनि मकर राशि (वक्री), मंगल-राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में (वक्री) और केतु तुला राशि में रहेंगे।

बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें।

Newspoint24/ ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी 

panchang

आज का पंचांग बुधवार 03 अगस्त 2022  

बुधवार 03 अगस्त 2022 का पंचांग  
3 अगस्त 2022, दिन बुधवार को श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि रहेगी। बुधवार को सूर्योदय हस्त नक्षत्र में होगा, जो शाम 06:43 तक रहेगा। इसके बाद चित्रा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। बुधवार को पहले हस्त नक्षत्र होने से आनंद नाम का शुभ योग और इसके बाद चित्रा नक्षत्र होने से कालदण्ड नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। इनके अलावा इस दिन सिद्ध और साध्य नाम के 2 अन्य शुभ योग भी रहेंगे। इस दिन राहुकाल दोपहर 12:33 से 02:10 तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें।   

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
बुधवार को चंद्रमा कन्या राशि में, बुध सिंह राशि में, सूर्य कर्क राशि में, शुक्र मिथुन राशि में, शनि मकर राशि (वक्री), मंगल-राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में (वक्री) और केतु तुला राशि में रहेंगे। बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें।

बुधवार 03 अगस्त 2022 के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- श्रावण
पक्ष- शुक्ल
दिन- बुधवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- हस्त और चित्रा
करण- कौलव और तैतिल 
सूर्योदय - 05:26 प्रातः 
सूर्यास्त - 06:42 सायं 
चन्द्रोदय - अगस्त  03 10:08 प्रातः 
चन्द्रास्त - अगस्त 03 10:15 रात्रि 
तिथि    पञ्चमी - 05:41 प्रातः तक उपरांत षष्ठी 
नक्षत्र    हस्त - 06:24 सायं तक उपरांत चित्रा
योग    सिद्ध - 05:49 सायं तक उपरांत साध्य
चन्द्र राशि    कन्या
सूर्य राशि    कर्क
अभिजीत मुहूर्त – इस दिन अभिजीत मुहूर्त नहीं है
विजय मुहूर्त    02:17 दोपहर से 03:10 दोपहर 
अमृत काल    12:10 दोपहर से 01:50 दोपहर
सर्वार्थ सिद्धि योग    05:26 प्रातः से 06:24 सायं 
रवि योग    05:26 प्रातः से 09:51 प्रातः उपरांत 06:24 सायं से 05:26 प्रातः , अगस्त 04


बुधवार 03 अगस्त 2022 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
राहुकाल दोपहर 12:33 से 02:10 तक
यम गण्ड - 7:39 प्रातः  – 9:17 प्रातः 
कुलिक - 10:55 प्रातः  – 12:33 दोपहर 
दुर्मुहूर्त - 12:07 दोपहर – 12:59 दोपहर
वर्ज्यम् - 02:32 रात्रि  – 04:09 प्रातः 

निवास और शूल
होमाहुति    बुध
दिशा शूल    उत्तर
अग्निवास    पाताल - 05:41 प्रातः तक उपरांत पृथ्वी
चन्द्र वास    दक्षिण
राहु वास    दक्षिण-पश्चिम
शिववास    कैलाश पर - 05:41 प्रातः तक उपरांत नंदी पर 

ज्योतिष शास्त्र में मंगल का महत्व
धर्म ग्रंथों में मंगल को देवताओं का सेनापति कहा जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ये एक क्रूर ग्रह है। ये ग्रह मेष और वृश्चिक राशि का स्वामी है। मंगल को पराक्रम व ऊर्जा का कारक माना जाता है। इसलिए इस ग्रह से प्रभावित लोग पराक्रमी होते हैं। जिसकी कुंडली में मंगल ग्रह पहले, चौथे, सातवें व बारहवें स्थान पर होता है, उसे मांगलिक दोष होता है। इस कारण विवाह में देरी होने की संभावना रहती है। इसका निराकरण योग्य विद्वान से जरूर करवाना चाहिए।

  

Share this story