आज का पंचांग मंगलवार 6 सितंबर 2022, भाद्रपद शुक्ल पक्ष, दशमी, परिवर्तिनी एकादशी, जलझूलनी एकादशी व डोल ग्यारस 

panchang

Newspoint24/ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी 

panchang

 
आज का पंचांग मंगलवार 6 सितंबर 2022 

आज करें परिवर्तिनी एकादशी व्रत
धर्म ग्रंथों के अनुसार, भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को परिवर्तिनी एकादशी कहते हैं। इसे जलझूलनी एकादशी व डोल ग्यारस के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता के अनुसार, इस तिथि पर भगवान श्रीकृष्ण की जलवा पूजन हुआ था, वहीं एक मान्यता ये भी है कि इस तिथि पर भगवान विष्णु करवट बदलते हैं। इस व्रत का महत्व अनेक धर्म ग्रंथों में बताया गया है। इस दिन भगवान विष्णु के वामन अवतार की पूजा की जाती है।

मंगलवार 6 सितंबर 2022 का पंचांग  
6 सितंबर 2022, दिन मंगलवार को भाद्रमास मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि दिन भर रहेगी। इस दिन परिवर्तिनी एकादशी का व्रत किया जाएगा। मंगलवार को सूर्योदय पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में होगा, जो शाम लगभग 6 बजे तक रहेगा। इसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। मंगलवार को पहले पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र होने से मित्र और उसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होने से मानस नाम के 2 शुभ योग इस दिन रहेंगे। इनके अलावा आयुष्मान और सौभाग्य नाम के 2 अन्य शुभ योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 03:30 से शाम 05:03 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
मंगलवार की रात चंद्रमा धनु राशि से निकलकर मकर में प्रवेश करेगा। इस दिन शुक्र और सूर्य सिंह राशि में, बुध कन्या राशि में, मंगल वृष राशि में, शनि मकर राशि में (वक्री), राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में (वक्री) और केतु तुला राशि में रहेंगे। मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए।

मंगलवार 6 सितंबर 2022 के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- भादौ
पक्ष- शुक्ल
दिन- मंगलवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- पूर्वाषाढ़ा और उत्तराषाढ़ा
करण- वणिज और विष्टि
सूर्योदय - 05:40 प्रातः 
सूर्यास्त - 06:12 सायं 
चन्द्रोदय - सितंबर 03:16 सायं 
चन्द्रास्त - सितंबर 07 01:56 प्रातः
तिथि    दशमी - 05:54 प्रातः तक उपरांत एकादशी 
नक्षत्र    पूर्वाषाढा - 06:09 सायं तक उपरांत उत्तराषाढा
योग    आयुष्मान् - 08:16 प्रातः तक उपरांत सौभाग्य - 04:50 प्रातः , सितम्बर 07 तक
चन्द्र राशि    धनु - 11:38 दोपहर तक उपरांत मकर
सूर्य राशि    सिंह
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:00 से 12:49 तक
त्रिपुष्कर योग    03:04 प्रातः , सितम्बर 07 से 05:41 प्रातः , सितम्बर 07
रवि योग    05:40 प्रातः से 06:09 सायं 

मंगलवार 6 सितंबर 2022 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
राहुकाल दोपहर 03:30 से शाम 05:03 तक
यम गण्ड - 9:19 प्रातः  – 10:52 प्रातः 
कुलिक - 12:25 दोपहर  – 1:57 दोपहर 
दुर्मुहूर्त - 08:42 प्रातः – 09:32 प्रातः और 11:15 रात्रि  – 12:02 रात्रि 
वर्ज्यम् - 01:26 रात्रि – 02:54 रात्रि

निवास और शूल
होमाहुति    शनि
दिशा शूल    उत्तर
अग्निवास    पाताल - 05:54 प्रातः तक उपरांत पृथ्वी
चन्द्र वास    पूर्व - 11:38 रात्रि तक उपरांत दक्षिण - 11:38 रात्रि से पूर्ण रात्रि तक
राहु वास    पश्चिम
शिववास    सभा में - 05:54 प्रातः तक उपरांत क्रीड़ा में - 03:04 रात्रि , सितम्बर 07 तक 

पंचमी तिथि के स्वामी हैं शेषनाग
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कृष्ण और शुक्ल पक्ष मिलाकर कुल 16 तिथियां होती हैं। इनमें से 1 से लेकर 14 तक की तिथियां समान होती हैं। इनमें से पांचवी तिथि को पंचमी कहते हैं। इस तिथि के स्वामी भगवान शेषनाग हैं। पंचमी तिथि पर किये गए कार्य शुभफल प्रदान करने वाले माने जाते हैं। मांगलिक कार्यों के लिए भी ये तिथि शुभ मानी गई है। 

टिप्पणी: सभी समय 12 -घण्टा प्रारूप में वाराणसी, भारत के स्थानीय समय और डी.एस.टी समायोजित (यदि मान्य है) के साथ दर्शाये गए हैं।

 

Share this story