आज का पंचांग मंगलवार 23 अगस्त 2022 भाद्रपद कृष्ण पक्ष, एकादशी,  अजा एकादशी, त्रिपुष्कर योग, बछबारस का व्रत 

panchang

Newspoint24/ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी 

panchang

 
आज का पंचांग मंगलवार 23 अगस्त 2022  

आज करें अजा एकादशी और बछबारस का व्रत
इस बार 23 अगस्त को अजा एकादशी और बछबारस का पर्व एक ही दिन यानी 23 अगस्त, मंगलवार को किया जाएगा। अजा एकादशी में भगवान विष्णु की पूजा की जाएगी, वहीं जो महिलाएं संतान की खुशहाली के लिए बछबारस का व्रत करेंगे, वे इस दिन गाय-बछड़ों की पूजा करेंगे। इन दोनों ही व्रतों का विशेष महत्व धर्म ग्रंथों में बताया गया है। इस दिन कई शुभ योग भी रहेंगे, जिससे इनका महत्व और भी बढ़ गया है।

मंगलवार 23 अगस्त 2022 का पंचांग  
23 अगस्त 2022, दिन मंगलवार को भाद्रमास मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि सुबह 06:07 तक रहेगी, इसके बाद द्वादशी तिथि रात अंत तक रहेगी। इस दिन अजा एकादशी और बछबारस का पर्व मनाया जाएगा। मंगलवार को सूर्योदय आर्द्रा नक्षत्र में होगा, सुबह 10:44 तक रहेगा, इसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। मंगलवार को पहले आर्द्रा नक्षत्र होने से चर और उसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र होने से सुस्थिर नाम के 2 शुभ योग बनेंगे। इनके अलावा सिद्धि और व्यातीपात नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। मंगलवार को राहुकाल दोपहर 03:39 से 05:14 तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें।   

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
मंगलवार को चंद्रमा मिथुन राशि में, सूर्य सिंह राशि में, बुध कन्या राशि में, मंगल वृष राशि में, शुक्र कर्क राशि में, शनि मकर राशि में (वक्री), राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में (वक्री) और केतु तुला राशि में रहेंगे। मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए।

मंगलवार 23 अगस्त 2022 के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- भादौ
पक्ष- कृष्ण
दिन- मंगलवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- आर्द्रा और पुनर्वसु
करण- कौलव और तैतिल
सूर्योदय - 05:35 प्रातः 
सूर्यास्त - 06:26 सायं 
चन्द्रोदय - अगस्त 23 02:34 रात्रि 
चन्द्रास्त - अगस्त 23 04:01 सायं
तिथि    एकादशी - 06:06 प्रातः तक उपरांत द्वादशी
नक्षत्र    आर्द्रा - 10:44 प्रातः तक उपरांत पुनर्वसु
योग    सिद्धि - 12:38 रात्रि , अगस्त 24 तक उपरांत व्यतीपात
चन्द्र राशि    मिथुन
सूर्य राशि    सिंह
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:04 से 12:54 तक
विजय मुहूर्त    02:09 दोपहर से 03:00 दोपहर
त्रिपुष्कर योग    10:44 प्रातः से 05:35 रात्रि , अगस्त 24


मंगलवार 23 अगस्त 2022 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
राहुकाल दोपहर 03:39 से 05:14 तक
यम गण्ड - 9:19 प्रातः  – 10:54 प्रातः 
कुलिक - 12:29 दोपहर – 2:04 दोपहर
दुर्मुहूर्त - 08:41 प्रातः – 09:32 प्रातः, 11:21 रात्रि  – 12:07 रात्रि 
वर्ज्यम् - 12:11 रात्रि  – 01:59 रात्रि 

निवास और शूल
होमाहुति    राहु - 10:44 प्रातः तक उपरांत केतु
दिशा शूल    उत्तर
चन्द्र वास    पश्चिम
अग्निवास    पाताल - 06:06 प्रातः तक उपरांत पृथ्वी
राहु वास    पश्चिम
शिववास    कैलाश पर - 06:06 प्रातः तक उपरांत नंदी पर 

 
हिंदू नववर्ष का तीसरा महीना है ज्येष्ठ
पंचांग के अनुसार, हिंदू वर्ष का तीसरा महीना ज्येष्ठ होता है। इस महीने की पूर्णिमा पर चंद्रमा ज्येष्ठा नक्षत्र में होता है, इसलिए इस महीने का नाम ज्येष्ठ रखा गया है। धर्म ग्रंथों में इस मास का विशेष महत्व बताया गया है। ज्येष्ठ मास में जल के दान का बहुत बड़ा महत्व है। मान्यता है कि ऐसा करने से त्रिदेव यानी ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों प्रसन्न होते हैं साथ ही पितरों की आत्मा को भी शांति मिलती है। इस महीने में गंगा दशहरा, निर्जला एकादशी जैसे कई महत्वपूर्ण पर्व भी मनाए जाते हैं।

 

 

Share this story