आज का पंचांग मंगलवार 21 जून 2022 आषाढ़ कृष्ण पक्ष, अष्टमी,  साल का सबसे बड़ा दिन, पञ्चक, गण्ड मूल, सर्वार्थ सिद्धि योग 

panchang

21 जून 2022, दिन मंगलवार को आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि रहेगी। इस दिन सूर्योदय पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में होगा, जो सुबह 10 बजे तक रहेगा। इसके बाद उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रात अंत तक रहेगा।

मंगलवार को पहले उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र होने से काण नाम का अशुभ योग और उसके बाद पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र होने से सिद्धि नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। इस दिन राहुकाल दोपहर 03:50 PM से 05:30 तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें।   

Newspoint24/ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी 

panchang

 


आज का पंचांग मंगलवार 21 जून 2022  

आज है कालाष्टमी व्रत
आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कालाष्टमी व्रत किया जाता है। इस बार ये तिथि 21 जून 2022 मंगलवार को है। इस दिन भगवान कालभैरव की पूजा की जाती है। भगवान कालभैरव शिवजी के ही अवतार हैं। उज्जैन, काशी आदि स्थानों पर इनके प्रसिद्ध मंदिर भी हैं। कालाष्टमी पर इनकी विशेष पूजा और व्रत किया जाता है। इस दिन विधि-विधान से भगवान कालभैरव की पूजा करने से हर दुख दूर हो सकता है।

मंगलवार 21 जून 2022 का पंचांग  
21 जून 2022, दिन मंगलवार को आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि रहेगी। इस दिन सूर्योदय पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में होगा, जो सुबह 10 बजे तक रहेगा। इसके बाद उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। मंगलवार को पहले उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र होने से काण नाम का अशुभ योग और उसके बाद पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र होने से सिद्धि नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। इस दिन राहुकाल दोपहर 03:50 PM से 05:30 तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें।   

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार से होगी...
मंगलवार  को चंद्रमा मीन राशि में, सूर्य मिथुन राशि में, बुध और शुक्र वृषभ राशि में, राहु मेष राशि में, केतु तुला राशि में, मंगल व गुरु मीन में और शनि कुंभ राशि में रहेंगे। मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए।

मंगलवार 21 जून 2022 के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- आषाढ़
पक्ष- कृष्ण
दिन- मंगलवार
ऋतु- ग्रीष्म
नक्षत्र- पूर्वा भाद्रपद और उत्तरा भाद्रपद
करण- बालव और कौलव
सूर्योदय - 05:08 प्रातः 
सूर्यास्त - 06:51 सायं 
चन्द्रोदय - 12:35 रात्रि , जून 22
चन्द्रास्त - 12:07 दोपहर 
तिथि    अष्टमी - 08:30 रात्रि तक उपरांत नवमी
चन्द्र राशि    मीन
सूर्य राशि    मिथुन
अभिजीत मुहूर्त- 12:01 दोपहर से 12:55 दोपहर

 यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल मंगलवार 21 जून 2022 वृषभ राशि निजी जीवन से जुड़ा कोई भी जोखिम न लें कुंभ राशि जल्दबाजी और भावनात्मक निर्णय न लें

मंगलवार 21 जून 2022 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
राहुकाल दोपहर 03:50 दोपहर से 05:30 दोपहर
यम गण्ड - 9:07 प्रातः  – 10:47 प्रातः
कुलिक - 12:28 दोपहर – 2:09 दोपहर
दुर्मुहूर्त - 08:27 प्रातः  – 09:20 प्रातः और 11:25 रात्रि  – 12:07 रात्रि 
वर्ज्यम् - 05:39 सायं  – 07:19 सायं 

निवास और शूल
होमाहुति    राहु
दिशा शूल    उत्तर
अग्निवास    पृथ्वी
चन्द्र वास    उत्तर
राहु वास    पश्चिम
शिववास    गौरी के साथ - 08:30 रात्रि तक उपरांत सभा में


आकाश मंडल का 25वां नक्षत्र है पूर्वा भाद्रपद
आकाश मंडल में पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र का स्थान पच्चीसवां है। इस नक्षत्र का स्वामी गुरु ग्रह है। आकाश में कुंभ राशि में 20 अंश से मीन राशि में 3 अंश 20 कला तक पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहता है। यह नक्षत्र दो तारों वाला होता है। यह एक सोफ़े के अगले पाये की तरह दिखायी देता है। इस नक्षत्र में जन्में लोग शांतिप्रिय व बुद्धिमान होते हैं। ये सादा जीवन जीना पसंद करते हैं। ये किसी भी स्थिति में उम्मीद नहीं छोड़ते और पूर्णत: आशावादी होते हैं। दूसरों की सहायता करने हेतु आप सदैव तत्पर रहते हैं।

 

Share this story