आज का पंचांग मंगलवार 02 अगस्त 2022 श्रावण शुक्ल पक्ष, पञ्चमी  ,नागपंचमी पर धाता, सौम्य, शिव और सिद्ध नाम के 4 शुभ योग 

panchang

Newspoint24/ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी 

panchang

 

आज का पंचांग मंगलवार 02 अगस्त 2022  


आज करें नागदेवता की पूजा
धर्म ग्रंथों के अनुसार, श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नागपंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 2 अगस्त, मंगलवार को है। इस दिन नागदेवता की पूजा मुख्य रूप से की जाती है। ऐसा कहा जाता है नागपंचमी पर नागदेवता की पूजा करने से सर्प भय से मुक्ति मिल जाती है। इस बार नागपंचमी पर धाता, सौम्य, शिव और सिद्ध नाम के 4 शुभ योग बन रहे हैं। नागपंचमी पर इतने सारे शुभ योगो में की गई पूजा हर कामना पूरी कर सकती है। 

मंगलवार 02 अगस्त 2022 का पंचांग 
2 अगस्त 2022, दिन मंगलवार को श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि रहेगी। इस दिन नागपंचमी का पर्व मनाया जाएगा। मंगलवार को सूर्योदय उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में होगा जो शाम 05:29 तक रहेगा। इसके बाद हस्त नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। मंगलवार को पहले उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से धाता और उसके बाद हस्त नक्षत्र होने से सौम्य नाम के 2 शुभ योग इस दिन रहेंगे। साथ ही सिद्ध और शिव नाम के 2 अन्य शुभ योग भी इस दिन बन रहे हैं। राहुकाल दोपहर 03:48 से 05:26 तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें।   

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
मंगलवार को चंद्रमा कन्या राशि में, बुध सिंह राशि में, सूर्य कर्क राशि में, शुक्र मिथुन राशि में, शनि मकर राशि (वक्री), मंगल-राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में (वक्री) और केतु तुला राशि में रहेंगे। मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए।

मंगलवार 02 अगस्त 2022 के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- श्रावण
पक्ष- शुक्ल
दिन- मंगलवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- उत्तरा फाल्गुनी और हस्त
करण- बव और बालव 
सूर्योदय - 05:25 प्रातः 
सूर्यास्त - 06:43 सायं 
चन्द्रोदय - अगस्त 02 09:14 प्रातः 
चन्द्रास्त - अगस्त 02 09:43 रात्रि 
तिथि    पञ्चमी - पूर्ण रात्रि तक
नक्षत्र    उत्तराफाल्गुनी - 05:29 सायं तक उपरांत हस्त
योग    शिव - 06:38 सायं तक उपरांत सिद्ध
चन्द्र राशि    कन्या
सूर्य राशि    कर्क
विजय मुहूर्त    02:17 दोपहर से 03:10 दोपहर
अमृत काल    09:52 प्रातः से 11:34 दोपहर पूर्व तक 
रवि योग    05:29 सायं से 05:26 प्रातः , अगस्त 03 
अभिजीत मुहूर्त - 12:07 दोपहर  – 12:59 दोपहर 

मंगलवार 02 अगस्त 2022 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
राहुकाल दोपहर 03:48 से 05:26 तक
यम गण्ड - 9:17 प्रातः  – 10:55 प्रातः 
कुलिक - 12:33 दोपहर – 2:10 दोपहर
दुर्मुहूर्त - 08:38 प्रातः – 09:30 प्रातः और 11:27 दोपहर पूर्व से  – 12:11 दोपहर
वर्ज्यम् - 02:12 दोपहर – 03:52 दोपहर

निवास और शूल
होमाहुति    बुध
दिशा शूल    उत्तर
अग्निवास    आकाश
नक्षत्र शूल    उत्तर - 05:29 सायं तक
चन्द्र वास    दक्षिण
राहु वास    पश्चिम
शिववास    कैलाश पर

मन का कारक है चंद्रमा
ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन का कारक माना जाता है। साथ ही यह माता, मस्तिष्क, बुद्धिमता, स्वभाव, जननेद्रियों, प्रजनन संबंधी रोगों का भी कारक है। चंद्रमा के मित्र ग्रह सूर्य और बुध है। चंद्रमा किसी भी ग्रह को अपना शत्रु नहीं मानता है। चंद्रमा कर्क राशि का स्वामी है। वहीं चंद्र वृषभ राशि में उच्च स्थान प्राप्त करता है। चंद्र वृश्चिक राशि में होने पर नीच राशि में होते हैं। चंद्र का भाग्य रत्न मोती है। चंद्रमा मंगल, गुरु, शुक्र व शनि से सम संबंध रखते हैं। 


  

Share this story