आज का पंचांग बृहस्पतिवार 28 जुलाई 2022 श्रावण कृष्ण पक्ष, अमावस्या हरियाली अमावस्या, श्रावण अमावस्या, गुरु पुष्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग

Newspoint24/ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी
आज का पंचांग बृहस्पतिवार 28 जुलाई 2022
28 जुलाई 2022, दिन गुरुवार को श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि रहेगी। इस दिन हरियाली अमावस्या का पर्व मनाया जाएगा। गुरुवार को सूर्योदय पुनर्वसु नक्षत्र में होगा, जो सुबह 07:07 तक रहेगा, इसके बाद पूरे दिन पुष्य नक्षत्र रहेगा। गुरुवार को पहले पुनर्वसु नक्षत्र होने से सिद्धि और उसके बाद पुष्य नक्षत्र होने से शुभ नाम के 2 योग इस दिन बन रहे हैं। इसके अलावा अमृतसिद्धि नाम का योग भी इस दिन रहेगा। इस दिन राहुकाल दोपहर 02:11 से 03:50 तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें।
आज है हरियाली अमावस्या
वैसे तो हर महीने के कृष्ण पक्ष के अंत में अमावस्या तिथि आती है, लेकिन इनमें से कुछ बहुत खास होती है। श्रावण मास की अमावस्या भी उन्हीं में से एक है। इसे हरियाली अमावस्या कहते हैं। इस बार ये पर्व 28 जुलाई, गुरुवार को है। ये पर्व प्रकृति से संबंधित है। इस दिन कुछ विशेष आयोजन भी किए जाते हैं खासतौर पर प्रकृति से संबंधित। अमावस्या तिथि होने से इस दिन पितृ शांति के उपाय भी किए जा सकते हैं।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
गुरुवार को चंद्रमा कर्क राशि में, सूर्य-बुध कर्क राशि में, शुक्र मिथुन राशि में, शनि मकर राशि (वक्री), मंगल-राहु मेष राशि में, केतु तुला राशि में और गुरु (वक्री) मीन राशि में रहेंगे। गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें।
बृहस्पतिवार 28 जुलाई 2022 के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- श्रावण
पक्ष- कृष्ण
दिन- गुरुवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- पुष्य
करण- चतुष्पद और नाग
सूर्योदय - 05:23 प्रातः
सूर्यास्त - 06:46 सायं
चन्द्रोदय - नहीं
चन्द्रास्त - जुलाई 28 06:50 सायं
चन्द्र राशि कर्क
सूर्य राशि कर्क
अभिजीत मुहूर्त - 12:07 दोपहर – 12:59 दोपहर
विजय मुहूर्त 02:18 दोपहर से 03:12 दोपहर
अमृत काल 02:40 रात्रि , जुलाई 29 से 04:26 प्रातः , जुलाई 29
गुरु पुष्य योग 07:05 प्रातः से 05:23 प्रातः, जुलाई 29
अमृत सिद्धि योग 07:05 प्रातः से 05:23 प्रातः , जुलाई 29
सर्वार्थ सिद्धि योग पूरे दिन
बृहस्पतिवार 28 जुलाई 2022 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
राहुकाल दोपहर 02:11 से 03:50 तक
यम गण्ड - 5:59 प्रातः – 7:37 प्रातः
कुलिक - 9:16 प्रातः – 10:54 प्रातः
दुर्मुहूर्त - 10:22 प्रातः – 11:14 दोपहर और 03:37 दोपहर – 04:29 दोपहर
वर्ज्यम् - 03:59 दोपहर – 05:46 सायं
निवास और शूल
होमाहुति केतु - 07:05 प्रातः तक उपरांत सूर्य
दिशा शूल दक्षिण
चन्द्र वास उत्तर
अग्निवास पृथ्वी
राहु वास दक्षिण
शिववास गौरी के साथ - 11:24 रात्रि तक उपरांत श्मशान में
शुक्ल योग
ज्योतिष शास्त्र में 27 शुभ-अशुभ योगों के बारे में बताया गया है। ये पंचांग के 5 अंगों में से एक है। इनमें से चौबीसवें योग का नाम शुक्ल है। ये योग बहुत ही शुभ माना गया है। इस योग में जो भी काम किया जात है, उसमें सफलता अवश्य मिलती है। साथ ही ये योग धर्म संबंधी कामों के लिए उपयुक्त होता है। इस योग में जन्म लेने वाला लोगों को अपने जीवन में हर सुख और संपदा प्राप्त होती है। समय के साथ इनके व्यक्तित्व में निखार भी आता जाता है।
यह भी पढ़ें :