आज का पंचांग बृहस्पतिवार 21 जुलाई 2022 श्रावण कृष्ण पक्ष, अष्टमी गण्ड मूल, सर्वार्थ सिद्धि योग

Newspoint24/ ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी
आज का राशिफल बृहस्पतिवार 21 जुलाई 2022
बृहस्पतिवार 21 जुलाई का पंचांग
21 जुलाई 2022, दिन गुरुवार को श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि सुबह लगभग 08.12 तक रहेगी, इसके बाद नवमी तिथि आरंभ हो जाएगी। इस दिन सूर्योदय अश्विनी नक्षत्र में होगा, जो शाम 06.37 तक रहेगा इसके बाद भरणी नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। गुरुवार को पहले अश्विनी नक्षत्र होने से मानस और उसके बाद रेवती नक्षत्र होने से पद्म नाम के 2 शुभ योग इस दिन रहेंगे। इनके अलावा धृति और शूल नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन बन रहे हैं। इस दिन राहुकाल दोपहर 02:12 से 03:51 तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार से होगी...
गुरुवार को चंद्रमा मेष राशि में, सूर्य-बुध कर्क राशि में, शुक्र मिथुन राशि में, शनि मकर राशि (वक्री), मंगल-राहु मेष राशि में, केतु तुला राशि में और गुरु (वक्री) मीन राशि में रहेंगे। गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें।
बृहस्पतिवार 21 जुलाई 2022 के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- श्रावण
पक्ष- कृष्ण
दिन- गुरुवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- अश्विनी और भरणी
करण- तैतिल और गर
सूर्योदय - 5:20 प्रातः
सूर्यास्त - 7:09 सायं
चन्द्रोदय - जुलाई 21 12:10 रात्रि
चन्द्रास्त - जुलाई 21 1:12 दोपहर
अभिजीत मुहूर्त - 12:06 दोपहर – 12:59 PMदोपहर
21 जुलाई 2022 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 5:56 प्रातः – 7:35 प्रातः
कुलिक - 9:14 AMप्रातः – 10:54 प्रातः
दुर्मुहूर्त - 10:21 प्रातः – 11:13 प्रातः और 03:38 दोपहर – 04:31 दोपहर
वर्ज्यम् - 12:44 रात्रि – 02:29 रात्रि
व्यतिपात योग
ज्योतिष शास्त्र में 27 शुभ-अशुभ योगों के बारे में बताया गया है। ये पंचांग के 5 अंगों में से एक है। इनमें से सत्रहवें योग का नाम व्यतिपात है। ये एक अशुभ योग है। व्यतिपात योग में किए जाने वाले कार्य से हानि ही हानि होती है। अकारण ही इस योग में किए गए कार्य से भारी नुकसान उठाना पड़ता है। जब किसी व्यक्ति के चौथे भाव में ये योग हो तो व्यक्ति बीमारी से पीड़ित रहता है। ऐसा व्यक्ति संतान तथा अन्य सुख से वंचित रह जाता है।
यह भी पढ़ें : सावन में राशि अनुसार, इन वस्तुओं का दान करने पर ग्रहों से संबंधित शुभ फल मिलने लगते हैं