आज का पंचांग गुरुवार 18 अगस्त 2022 भाद्रपद कृष्ण पक्ष, सप्तमी  जन्माष्टमी *स्मार्त, कृष्ण जन्माष्टमी, भद्रा, रवि योग

panchang

गुरुवार को चंद्रमा मीन में, सूर्य सिंह राशि में, शुक्र कर्क राशि में, बुध सिंह राशि में, शनि मकर राशि (वक्री), राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में (वक्री) और केतु तुला राशि में रहेंगे।

गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें।

Newspoint24/ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी 

panchang

 
आज का पंचांग गुरुवार 18 अगस्त 2022  

गुरुवार 18 अगस्त 2022 (Aaj Ka Panchang 18 August 2022)
18 अगस्त 2022, दिन गुरुवार को भाद्रमास मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि रात 09.21 से रहेगी, इसके बाद अष्टमी तिथि आरंभ हो जाएगी। बहुत से लोग इसी दिन जन्माष्टमी पर्व मनाएंगे। इस दिन सूर्योदय भरणी नक्षत्र में होगा, जो सुबह 11.35 तक रहेगा। इसके बाद कृत्तिका नक्षत्र आरंभ हो जाएगा। गुरुवार को पहले भरणी नक्षत्र होने से पद्म नाम का शुभ योग और उसके बाद कृत्तिका नक्षत्र होने से लुंबक नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। साथ ही इस दिन वृद्धि और ध्रुव नाम के 2 अन्य शुभ योग भी रहेंगे। गुरुवार को राहुकाल दोपहर 02:06 से 03:42 तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें।   

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
गुरुवार को चंद्रमा मीन में, सूर्य सिंह राशि में, शुक्र कर्क राशि में, बुध सिंह राशि में, शनि मकर राशि (वक्री), राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में (वक्री) और केतु तुला राशि में रहेंगे। गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें।

यह भी पढ़ें : जन्माष्टमी पर घर ले आएं ये 5 खास चीज, धन लाभ के साथ-साथ जो चाहेंगे वो मिलेगा!

गुरुवार 18 अगस्त 2022 के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- भादौ
पक्ष- कृष्ण
दिन- गुरुवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- भरणी और कृत्तिका 
करण- विष्टि और बव
सूर्योदय - 05:33 प्रातः 
सूर्यास्त - 06:31 सायं 
चन्द्रोदय - अगस्त 18 11:19 रात्रि 
चन्द्रास्त - अगस्त  19 12:53 रात्रि
तिथि    सप्तमी - 09:20 रात्रि तक उपरांत अष्टमी
नक्षत्र    भरणी - 11:35 रात्रि तक कृत्तिका
योग    वृद्धि - 08:42 रात्रि तक उपरांत ध्रुव
करण    विष्टि - 08:46 प्रातः तक उपरांत बव - 09:20 रात्रि तक उपरांत बालव
चन्द्र राशि    मेष
सूर्य राशि    सिंह
विजय मुहूर्त    02:11 दोपहर से 03:03 दोपहर
अमृत काल    06:28 सायं से 08:10 रात्रि 
रवि योग    05:33 प्रातः से 11:35 दोपहर पूर्व तक 
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:05 से 12:56 तक

यह भी पढ़ें : कान्हा को प्रिय है मोरपंख, घर में रखने से मिलते हैं शुभ फल, जानें इसके महत्व और फायदे

गुरुवार 18 अगस्त 2022 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
राहुकाल दोपहर 02:06 से 03:42 तक
यम गण्ड - 6:07 प्रातः  – 7:43 प्रातः 
कुलिक - 9:19 प्रातः – 10:54 प्रातः
दुर्मुहूर्त - 10:23 प्रातः – 11:14 दोपहर पूर्व तक, 03:29 दोपहर – 04:20 दोपहर
वर्ज्यम् - 12:44 दोपहर – 02:29 दोपहर

निवास और शूल
होमाहुति    गुरु
दिशा शूल    दक्षिण
अग्निवास    पृथ्वी - 09:20 रात्रि तक उपरांत आकाश
चन्द्र वास    पूर्व
राहु वास    दक्षिण
भद्रावास    स्वर्ग - 08:46 प्रातः तक
शिववास    श्मशान में - 09:20 रात्रि तक उपरांत गौरी संग 


कुंडली का नौवां भाव
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जन्म कुंडली के नौवें भाव को देखकर व्यक्ति के आध्यात्मिक जीवन का विचार किया जाता है। यह भाव लोगों के लिए बहुत ही शुभ होता है। इस भाव के अच्छा होने से व्यक्ति को हर क्षेत्र में तरक्की मिलती है। गुरु, पिता, पूर्व जन्म, पूजा, धर्म, पुत्र आदि को नवम भाव से दर्शाया जाता है। जिस व्यक्ति का नवम भाव अच्छा होता है वह व्यक्ति भाग्यवान होता है। इसके साथ ही नवम भाव से व्यक्ति के धार्मिक दृष्टिकोण का पता चलता है।

 टिप्पणी: सभी समय १२-घण्टा प्रारूप में वाराणसी, भारत के स्थानीय समय और डी.एस.टी समायोजित (यदि मान्य है) के साथ दर्शाये गए हैं।

Share this story