आज का पंचांग बृहस्पतिवार 07 जुलाई 2022 आषाढ़ शुक्ल पक्ष, अष्टमी  मासिक दुर्गाष्टमी

panchang

7 जुलाई 2022, दिन गुरुवार को आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। ये गुप्त नवरात्रि का आठवां दिन है। इस दिन देवी के महागौरी स्वरूप की पूजा की जाती है।

इस दिन सूर्योदय हस्त नक्षत्र में होगा, जो दोपहर 12.19 तक रहेगा, इसके बाद चित्रा नक्षत्र आरंभ हो जाएगा, जो रात अंत तक रहेगा। बुधवार को पहले हस्त नक्षत्र होने से राक्षस नाम का अशुभ योग और उसके बाद चित्रा नक्षत्र होने से चर नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। इस दिन राहुकाल दोपहर 02:12 से 03:52 तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें।   

Newspoint24/ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी 

panchang

 

आज का पंचांग बृहस्पतिवार 07 जुलाई 2022

आज के दिन करें देवी महागौरी की पूजा
गुरुवार को आषाढ़ मास के गुप्त नवरात्रि की अष्टमी तिथि है। इस दिन देवी के महागौरी स्वरूप की पूजा की जाती है। मां महागौरी का रंग अत्यंत गौरा है इसलिए इन्हें महागौरी के नाम से जाना जाता है। देवी के दाहिनी ओर का ऊपर वाला हाथ अभय मुद्रा में और नीचे वाले हाथ में त्रिशूल है। बाएं ओर के ऊपर वाले हाथ में डमरू और नीचे वाला हाथ वर मुद्रा में है। इनका स्वभाव अति शांत है।

बृहस्पतिवार 07 जुलाई 2022 
7 जुलाई 2022, दिन गुरुवार को आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। ये गुप्त नवरात्रि का आठवां दिन है। इस दिन देवी के महागौरी स्वरूप की पूजा की जाती है। इस दिन सूर्योदय हस्त नक्षत्र में होगा, जो दोपहर 12.19 तक रहेगा, इसके बाद चित्रा नक्षत्र आरंभ हो जाएगा, जो रात अंत तक रहेगा। बुधवार को पहले हस्त नक्षत्र होने से राक्षस नाम का अशुभ योग और उसके बाद चित्रा नक्षत्र होने से चर नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। इस दिन राहुकाल दोपहर 02:12 से 03:52 तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें।   

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार से होगी...
गुरुवार को रात चंद्रमा कन्या राशि से निकलकर तुला में प्रवेश करेगा। इस दिन बुध और सूर्य मिथुन राशि में, मंगल और राहु मेष राशि में, शुक्र वृषभ राशि में, केतु तुला राशि में, गुरु मीन में और शनि कुंभ राशि में रहेंगे। गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें।

बृहस्पतिवार 07 जुलाई 2022 के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- आषाढ़
पक्ष- शुक्ल
दिन- गुरुवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- हस्त और चित्रा
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 05:13 प्रातः 
सूर्यास्त - 06:52 सायं 
चन्द्रोदय - 12:14 दोपहर 
चन्द्रास्त - 12:14 रात्रि , जुलाई 08
अभिजीत मुहूर्त- 12:05 दोपहर – 12:58 दोपहर
विजय मुहूर्त    02:19 दोपहर से 03:14 दोपहर
अमृत काल    06:11 प्रातः से 07:49 प्रातः
चन्द्र राशि    कन्या - 12:22 रात्रि , जुलाई 08 तक उपरांत तुला
सूर्य राशि    मिथुन

निवास और शूल
होमाहुति    शुक्र
दिशा शूल    दक्षिण
अग्निवास    पाताल - 07:28 रात्रि तक उपरांत पृथ्वी
चन्द्र वास    दक्षिण - 12:22 रात्रि , जुलाई 08 तक उपरांत पश्चिम - 12:22 रात्रि , जुलाई 08 से पूर्ण रात्रि तक
भद्रावास    पाताल - 07:43 प्रातः तक 
राहु वास    दक्षिण
शिववास    श्मशान में - 07:28 रात्रि तक उपरांत गौरी के साथ

बृहस्पतिवार 07 जुलाई 2022 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
राहुकाल दोपहर 02:12 से 03:52 तक
यम गण्ड - 5:50 प्रातः  – 7:31 प्रातः 
कुलिक - 9:11 प्रातः – 10:51 प्रातः
दुर्मुहूर्त - 10:18 प्रातः – 11:11 प्रातः और 03:38 दोपहर – 04:32 दोपहर
वर्ज्यम् - 08:17 रात्रि  – 09:53 रात्रि 

शुभ योग है आयुष्मान
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पंचांग जिन 5 अंगों से मिलकर बनता है, उनमें से योग भी एक है। योग 27 बताए गए हैं, इनमें तीसरा योग है आयुष्मान। ये एक शुभ योग है। ज्योतिषियों के अनुसार, जिस व्यक्ति का जन्म आयुष्मान योग में होता है वह व्यक्ति आयुष्मान होता है अर्थात लम्बे समय तक धरती का सुख प्राप्त करता है। इस योग में जन्में लोग कविताओं और गीतों के शौकीन होते हैं। ये शक्तिशाली होते हैं और संघर्ष की स्थिति में अपने विपक्षी को पराजित करने में सक्षम होते हैं।

यह भी पढ़ें  :  राशिफल बृहस्पतिवार 07 जुलाई 2022 मेष राशि समय के अनुसार स्वयं को ढालने का प्रयास करें , मकर राशि सेहत के मामले में चुस्त-दुरुस्त रहेंगे

Share this story