आज का पंचांग 17 सितम्बर 2022 शनिवारआश्विन कृष्ण पक्ष, सप्तमी,  महालक्ष्मी व्रत पूर्ण, विश्वकर्मा पूजा, कन्या संक्रान्ति, रोहिणी व्रत, कालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी, द्विपुष्कर योग

panchang

Newspoint24/ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी 

panchang

 
आज का पंचांग 17 सितम्बर 2022 शनिवार 

आज किया जाएगा महालक्ष्मी व्रत
धर्म ग्रंथों के अनुसार, आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को महालक्ष्मी व्रत किया जाता है। इस दिन हाथी पर बैठी देवी लक्ष्मी की पूजा का विधान है। इसलिए इसे गजलक्ष्मी व्रत भी कहते हैं। कुछ स्थानों पर तो सिर्फ मिट्टी के हाथी की पूजा करने की परंपरा है। मान्यता है कि पांडवों की माता कुंती ने भी ये व्रत किया था। इसके लिए अर्जुन स्वर्ग देवराज इंद्र के हाथी ऐरावत को धरती पर लेकर आए थे।

17 सितम्बर 2022 शनिवार  का पंचांग  
17 सितंबर 2022, दिन शनिवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि दोपहर 02.14 तक रहेगी, इसके बाद अष्टमी तिथि आरंभ हो जाएगी। इस दिन महालक्ष्मी व्रत और विश्वकर्मा पूजा का पर्व मनाया जाएगा। शनिवार को रोहिणी नक्षत्र दोपहर 12.21 तक रहेगा, इसके बाद मृगशिरा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शनिवार को पहले रोहिणी नक्षत्र होने से श्रीवत्स और बाद में मृगशिरा नक्षत्र होने से वज्र नाम का अशुभ योग बनेगा। इनके अलावा इस दिन द्विपुष्कर, सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि नाम के 3 अन्य शुभ योग भी रहेंगे। इस दिन राहुकाल सुबह 09:19 से 10:50 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
शनिवार को सूर्य राशि बदलकर सिंह से कन्या में प्रवेश करेगा, वहीं चंद्रमा वृष से मिथुन राशि में। इस दिन बुध ग्रह कन्या में (वक्री), शुक्र सिंह राशि में, मंगल वृष राशि में, शनि मकर राशि में (वक्री), राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में (वक्री) और केतु तुला राशि में रहेंगे। शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें।

17 सितम्बर 2022 शनिवार के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- आश्विन
पक्ष-कृष्ण
दिन- शनिवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- रोहिणी और मृगशिरा
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 05:44 प्रातः 
सूर्यास्त - 06:00 सायं 
चन्द्रोदय - सितंबर 17 10:45 रात्रि 
चन्द्रास्त - सितंबर 17 12:10 दोपहर 
अभिजीत मुहूर्त- 11:57 दोपहर पूर्व से 12:45 दोपहर 


17 सितम्बर 2022 शनिवार का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
राहुकाल सुबह 09:19 से 10:50 तक
यम गण्ड - 1:52 दोपहर – 3:23 दोपहर
कुलिक - 6:17 प्रातः  – 7:48 प्रातः 
दुर्मुहूर्त - 07:54 प्रातः – 08:43 प्रातः
वर्ज्यम् - 06:37 सायं – 08:24 सायं 

निवास और शूल
होमाहुति    गुरु
दिशा शूल    पूर्व
अग्निवास    पाताल - 02:14 दोपहर तक उपरांत पृथ्वी
नक्षत्र शूल    पश्चिम - 12:21 दोपहर तक  
चन्द्र वास    दक्षिण - 01:44 रात्रि , सितम्बर 18 तक उपरांत पश्चिम - 01:44 रात्रि , सितम्बर 18 से पूर्ण रात्रि तक
राहु वास    पूर्व
शिववास    श्मशान में - 02:14 दोपहर तक उपरांत गौरी के साथ

कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि है अमावस्या  
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कृष्ण और शुक्ल पक्ष मिलाकर कुल 16 तिथियां होती हैं। इनमें से 1 से लेकर 14 तक की तिथियां समान होती हैं। इनमें कृष्ण पक्ष की 15वीं तिथि को अमावस्या कहते हैं। इस तिथि के स्वामी पितृ देवता है। इस तिथि पर सूर्य और चंद्रमा एक ही राशि में होते हैं। धर्म ग्रंथों में इस तिथि का विशेष महत्व बताया गया है। इसी तिथि पर दीपावली पर्व भी मनाया जाता है। पितरों की पूजा के लिए भी ये तिथि बहुत ही शुभ मानी गई है।

यह भी पढ़ें : जीवित्पुत्रिका व्रत 2022 : 18 सितंबर को संतान की सुख- समृद्धि के लिए जीवित्पुत्रिका व्रत, जानिए शुभ मुहूर्त और महत्व

Share this story