आज का पंचांग शनिवार 27 अगस्त 2022 भाद्रपद अमावस्या, शनिश्चरी अमावस्या

panchang

शनिवार सूर्य और चंद्रमा सिंह राशि में रहेंगे। इस दिन बुध कन्या राशि में, मंगल वृष राशि में, शुक्र कर्क राशि में, शनि मकर राशि में (वक्री), राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में (वक्री) और केतु तुला राशि में रहेंगे।

शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए।

पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें।

Newspoint24/ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी 

panchang

 
आज का पंचांग शनिवार 27 अगस्त 2022  

 

भाद्रपद की अमावस्या है खास
27 अगस्त को भाद्रपद माद की अमावस्या तिथि रहेगी। इसे कुशग्रहणी और पिठौरा अमावस्या भी कहा जाता है। इस बार ये तिथि शनिवार को होने से शनिश्चरी अमावस्या कहलाएगी। धर्म ग्रंथों में इस तिथि का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन कुशा नाम की घास तोड़कर एकत्रित रखी जाती है, इसका उपयोग साल भर में आने वाले शुभ कामों में किया जाता है। पिथौरा अमावस्या का पर्व मुख्य रूप से महाराष्ट्र में मनाया जाता है। 

शनिवार 27 अगस्त 2022 का पंचांग  
27 अगस्त 2022, दिन शनिवार को भाद्रमास मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि दोपहर 01:47 तक रहेगी। इसके बाद भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि शुरू हो जाएगी, जो रात अंत तक रहेगी। शनिवार को सूर्योदय मघा नक्षत्र में होगा, जो पूरे दिन रहेगा। शनिवार को मघा नक्षत्र होने से पद्म नाम का शुभ योग पूरे दिन रहेगा। 
इनके अलावा शिव नाम का एक अन्य योग भी इस दिन रहेगा। इस दिन राहुकाल सुबह 09:19 से 10:54 तक रहेगा।
   
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
शनिवार सूर्य और चंद्रमा सिंह राशि में रहेंगे। इस दिन बुध कन्या राशि में, मंगल वृष राशि में, शुक्र कर्क राशि में, शनि मकर राशि में (वक्री), राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में (वक्री) और केतु तुला राशि में रहेंगे। शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें।

शनिवार 27 अगस्त 2022 के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- भादौ
पक्ष- कृष्ण
दिन- शनिवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- मघा
करण- नाग और किस्तुघ्न
सूर्योदय - 05:36 प्रातः 
सूर्यास्त - 06:22 सायं 
चन्द्रोदय - चन्द्रोदय नहीं
चन्द्रास्त - अगस्त 27 06:41 सायं 
तिथि    अमावस्या - 01:46 दोपहर तक उपरांत प्रतिपदा 
नक्षत्र    मघा - 08:26 सायं तक उपरांत पूर्वाफाल्गुनी
योग    शिव - 02:07 रात्रि , अगस्त 28 तक उपरांत सिद्ध
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:03 से 12:53 तक 

यह भी पढ़ें : 27 अगस्त, शनिवार को शनिश्चरी अमावस्या पर 14 साल बाद भादौ में दो शुभ योग, पितृ और शनि दोष से मुक्ति के लिए खास है ये दिन

शनिवार 27 अगस्त 2022 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
राहुकाल सुबह 09:19 से 10:54 तक
यम गण्ड - 2:02 दोपहर  – 3:37 दोपहर 
कुलिक - 6:11 प्रातः  – 7:45 प्रातः 
दुर्मुहूर्त - 07:51 प्रातः – 08:42 प्रातः
वर्ज्यम् - 04:56 प्रातः – 06:38 प्रातः

निवास और शूल
होमाहुति    सूर्य
दिशा शूल    पूर्व
अग्निवास    पाताल - 01:46 दोपहर तक उपरांत आकाश
चन्द्र वास    पूर्व
राहु वास    पूर्व
शिववास    गौरी के साथ - 01:46 दोपहर तक उपरांत श्मशान में

हिंदू वर्ष का सातवां महीना है आश्विन
पंचांग के अनुसार, हिंदू वर्ष का सातवां महीना आश्विन है। इस महीने की पूर्णिमा पर चंद्रमा अश्विनी नक्षत्र में होता है, इसलिए इस महीने का नाम आश्विन रखा गया है। इसे क्वार भी कहा जाता है। धर्म ग्रंथों में इस मास का विशेष महत्व बताया गया है। इस महीने में पितृ पक्ष, शारदीय नवरात्रि, दशहरा, शरद पूर्णिमा, इंदिरा एकादशी, पापांकुशा एकादशी और महालक्ष्मी व्रत जैसे पर्व मनाए जाते हैं।

टिप्पणी: सभी समय १२-घण्टा प्रारूप में वाराणसी, भारत के स्थानीय समय और डी.एस.टी समायोजित (यदि मान्य है) के साथ दर्शाये गए हैं।

 
यह भी पढ़ें : भाद्रपद अमावस्या पर तोड़ी जाती है ये पवित्र घास कुश , मांगलिक कार्यों व श्राद्ध आदि कार्यों में होता है उपयोग 

Share this story