आज का पंचांग शनिवार 23 जुलाई 2022 श्रावण कृष्ण पक्ष, दशमी भद्रा, सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग, मधुसर्पिष योग

शनिवार को चंद्रमा मेष राशि में, सूर्य-बुध कर्क राशि में, शुक्र मिथुन राशि में, शनि मकर राशि (वक्री), मंगल-राहु मेष राशि में, केतु तुला राशि में और गुरु (वक्री) मीन राशि में रहेंगे।
शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें।
Newspoint24/ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी
आज का पंचांग शनिवार 23 जुलाई 2022
शनिवार 23 जुलाई 2022 का पंचांग
23 जुलाई 2022, दिन शनिवार को श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि सुबह लगभग 11.27 तक रहेगी, इसके बाद एकादशी तिथि आरंभ हो जाएगी। इस दिन सूर्योदय कृत्तिका नक्षत्र में होगा, जो शाम 7 बजे तक रहेगा। इसके बाद रोहिणी नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शनिवार को पहले कृत्तिका नक्षत्र होने से ध्वज और उसके बाद रोहिणी नक्षत्र होने से श्रीवत्स नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। इनके अलावा इस दिन गंड, वृद्धि, सर्वार्थसिद्धि और अमृतसिद्धि नाम के 4 अन्य योग भी रहेंगे। इस दिन राहुकाल सुबह 09:15 से 10:54 तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार से होगी...
शनिवार को चंद्रमा मेष राशि में, सूर्य-बुध कर्क राशि में, शुक्र मिथुन राशि में, शनि मकर राशि (वक्री), मंगल-राहु मेष राशि में, केतु तुला राशि में और गुरु (वक्री) मीन राशि में रहेंगे। शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें।
शनिवार 23 जुलाई 2022 के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- श्रावण
पक्ष- कृष्ण
दिन- शनिवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- कृत्तिका और रोहिणी
करण- विष्टी और बव
सूर्योदय - 05:21 प्रातः
सूर्यास्त - 06:48 सायं
चन्द्रोदय - जुलाई 23 01:27 रात्रि
चन्द्रास्त - जुलाई 23 02:35 दोपहर
तिथि दशमी - 11:27 दोपहर पूर्व तक उपरांत एकादशी
नक्षत्र कृत्तिका - 07:03 सायं तक उपरांत रोहिणी
अभिजीत मुहूर्त - 12:07 दोपहर – 12:59 दोपहर
विजय मुहूर्त 02:19 दोपहर से 03:13 दोपहर
अमृत काल 04:23 दोपहर से 06:10 सायं
सर्वार्थ सिद्धि योग 07:03 सायं से 05:21 प्रातः , जुलाई 24
अमृत सिद्धि योग 07:03 सायं से 05:21 प्रातः , जुलाई 24
चन्द्र राशि वृषभ
सूर्य राशि कर्क
शनिवार 23 जुलाई 2022 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
राहुकाल सुबह 09:15 से 10:54 तक
यम गण्ड - 2:12 दोपहर – 3:51 दोपहर
कुलिक - 5:57 प्रातः – 7:36 प्रातः
दुर्मुहूर्त - 07:43 प्रातः – 08:35 प्रातः
वर्ज्यम् - 01:01 दोपहर – 02:49 दोपहर
निवास और शूल
होमाहुति राहु
दिशा शूल पूर्व
अग्निवास आकाश - 11:27 दोपहर पूर्व तक उपरांत पाताल
नक्षत्र शूल पश्चिम - 07:03 सायं से पूर्ण रात्रि तक
चन्द्र वास दक्षिण
राहु वास पूर्व
भद्रावास स्वर्ग - 11:27 दोपहर तक
शिववास क्रीड़ा में - 11:27 दोपहर तक उपरांत कैलाश पर
परिघ योग
ज्योतिष शास्त्र में 27 शुभ-अशुभ योगों के बारे में बताया गया है। ये पंचांग के 5 अंगों में से एक है। इनमें से उन्नीसवें योग का नाम परिघ है। इस योग में शत्रु के विरूद्ध किए गए कार्य में सफलता मिलती है अर्थात शत्रु पर विजय अवश्य मिलती है। परिघ योग में जन्म लेने वाला मनुष्य बुद्धिमान होता है और कई विद्याओं का जानकार होता है। ये विद्वान और ज्ञानी होते हैं और मधुर बोलने वाले होते हैं। ये अपने गुणों एवं कार्यों से कुल परिवार का नाम ऊँचा करते हैं तथा सांसारिक सुखों का आनन्द लेते हैं।