आज का पंचांग शनिवार 16 जुलाई 2022 श्रावण कृष्ण पक्ष, तृतीया कर्क संक्रान्ति, गजानन संकष्टी चतुर्थी , भद्रा, पञ्चक

16 जुलाई 2022, दिन शनिवार को श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि दोपहर 01:27 तक रहेगी, इसके बाद चतुर्थी तिथि आरंभ हो जाएगी।
इस दिन गणेश चतुर्थी का व्रत किया जाएगा। शनिवार को सूर्योदय धनिष्ठा नक्षत्र में होगा, जो दिन भर रहेगा। शनिवार को धनिष्ठा नक्षत्र होने से प्रवर्ध नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है।
आयुष्मान नाम का एक अन्य शुभ योग भी इस दिन रहेगा। इस दिन राहुकाल सुबह 09:13 से 10:53 तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें।
Newspoint24/ ज्योतिषाचार्य प. बेचन त्रिपाठी दुर्गा मंदिर , दुर्गा कुंड ,वाराणसी
आज का पंचांग शनिवार 16 जुलाई 2022
गणेश चतुर्थी व्रत आज
धर्म ग्रंथों के अनुसार, प्रत्येक महीने के दोनों पक्षों की चतुर्थी तिथि के स्वामी भगवान श्रीगणेश हैं। कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि गणेश चतुर्थी का व्रत किया जाता है। इस बार 16 जुलाई, शनिवार को श्रावण कृष्ण चतुर्थी पर ये व्रत किया जाएगा। इस दिन महिलाएं दिन भर व्रत रखने के बाद शाम को पहले भगवान श्रीगणेश की पूजा करेंगी, इसके बाद चंद्रमा के दर्शन कर अपना व्रत पूर्ण करेंगी।
शनिवार 16 जुलाई का पंचांग
16 जुलाई 2022, दिन शनिवार को श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि दोपहर 01:27 तक रहेगी, इसके बाद चतुर्थी तिथि आरंभ हो जाएगी। इस दिन गणेश चतुर्थी का व्रत किया जाएगा। शनिवार को सूर्योदय धनिष्ठा नक्षत्र में होगा, जो दिन भर रहेगा। शनिवार को धनिष्ठा नक्षत्र होने से प्रवर्ध नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। आयुष्मान नाम का एक अन्य शुभ योग भी इस दिन रहेगा। इस दिन राहुकाल सुबह 09:13 से 10:53 तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार से होगी...
शनिवार की सुबह चंद्रमा मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा, वहीं रात को बुध ग्रह मिथुन से निकलकर कर्क में प्रवेश करेगा। इस दिन शुक्र और सूर्य मिथुन राशि में, शनि मकर राशि (वक्री), मंगल और राहु मेष राशि में, केतु तुला राशि में और गुरु (वक्री) मीन राशि में रहेंगे। शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें।
यह भी पढ़ें : शुक्र ग्रह ने बदली चाल : सबसे ज्यादा प्रभाव सिंह, तुला, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों पर
शनिवार 16 जुलाई का पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- श्रावण
पक्ष- कृष्ण
दिन- शनिवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- धनिष्ठा
करण- विष्टि और बव
सूर्योदय - 05:34 प्रातः
सूर्यास्त - 07:21 सायं
चन्द्रोदय - Jul 16 9:48 रात्रि
चन्द्रास्त - Jul 17 9:26 प्रातः
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:06 से 12:59 तक
विजय मुहूर्त 02:45 दोपहर से 03:40 दोपहर
अमृत काल 05:47 प्रातः से 07:14 प्रातः
शनिवार 16 जुलाई का पंचांग का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
राहुकाल सुबह 09:13 से 10:53 तक
राहू - 9:13 प्रातः – 10:53 प्रातः
यम गण्ड - 2:12 दोपहर – 3:52 PM दोपहर
कुलिक - 5:54 प्रातः – 7:33 प्रातः
दुर्मुहूर्त - 07:40 प्रातः – 08:33 प्रातः
निवास और शूल
होमाहुति मंगल
दिशा शूल पूर्व
अग्निवास पाताल - 01:27 दोपहर तक उपरांत पृथ्वी
चन्द्र वास पश्चिम
राहु वास पूर्व
भद्रावास मृत्यु - 01:27 दोपहर तक
शिववास क्रीड़ा में - 01:27 दोपहर तक उपरांत कैलाश पर
ध्रुव योग
ज्योतिष शास्त्र में 27 शुभ-अशुभ योगों के बारे में बताया गया है। ये पंचांग के 5 अंगों में से एक है। इनमें से बारहवें योग का नाम ध्रुव है। ज्योतिष शास्त्र में इस योग तो बहुत ही शुभ माना गया है। इस योग में जिस व्यक्ति का जन्म होता है वह स्थिर बुद्धि का स्वामी होता है और जो भी काम करता है उसे मन लगाकर करता है। साथ ही वह बहुत ही बलवान एवं धनवान भी होता है। इसे अपने जीवन में कई सफलता मिलती हैं।